logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शक्तिफार्म में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत* "2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दिखा जोश" शक्तिफार्म। नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान में शक्तिफार्म क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवन्त बोहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह में युवा कांग्रेस के शादाब अंसारी (ब्लॉक अध्यक्ष, सितारगंज), सुमिन्दर यादव (विधानसभा अध्यक्ष), अमित सरकार (ब्लॉक अध्यक्ष, शक्तिफार्म) एवं विजेन्द्र सिंह मोमी (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद में परिसीमन बिल के गिरने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के हित में बताया। इस मौके पर नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, करन जंग, सुकुमार चक्रवर्ती, विनय विश्वास, भगवान पांडे, विभूति नारायण, गुड़िया अधिकारी, सपना ओझा, विष्णु तरफदार, प्रशांत मंडल, शशि विश्वास, उत्तम हालदार, आरके भारती, सुनील हालदार, मनोज सूतार, प्राण मंडल, मनोरंजन मिस्त्री, लक्ष्मी चौधरी, सावित्री हालदार, जिन्दर सिंह, नारायण सरकार, दिनेश सिंह बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता साफ तौर पर नजर आई, जिससे आगामी चुनावों को लेकर पार्टी के भीतर नई ऊर्जा का संचार होता दिखा।

3 hrs ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
3 hrs ago
7e9d0b39-66ec-4bb8-a345-1c5ee34958c3

शक्तिफार्म में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत* "2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दिखा जोश" शक्तिफार्म। नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान में शक्तिफार्म क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवन्त बोहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह में युवा कांग्रेस के शादाब अंसारी (ब्लॉक अध्यक्ष, सितारगंज), सुमिन्दर यादव (विधानसभा अध्यक्ष), अमित सरकार (ब्लॉक अध्यक्ष, शक्तिफार्म) एवं विजेन्द्र सिंह मोमी (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद में परिसीमन बिल के गिरने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के हित में बताया। इस मौके पर नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, करन जंग, सुकुमार चक्रवर्ती, विनय विश्वास, भगवान पांडे, विभूति नारायण, गुड़िया अधिकारी, सपना ओझा, विष्णु तरफदार, प्रशांत मंडल, शशि विश्वास, उत्तम हालदार, आरके भारती, सुनील हालदार, मनोज सूतार, प्राण मंडल, मनोरंजन मिस्त्री, लक्ष्मी चौधरी, सावित्री हालदार, जिन्दर सिंह, नारायण सरकार, दिनेश सिंह बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता साफ तौर पर नजर आई, जिससे आगामी चुनावों को लेकर पार्टी के भीतर नई ऊर्जा का संचार होता दिखा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    बिग ब्रेकिंग............
पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई*
पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen
    2
    Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen
    user_Jeet Fast food
    Jeet Fast food
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.