logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Hariom Rajput

1 hr ago
user_Kanchan Kanchan
Kanchan Kanchan
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
1 hr ago

Hariom Rajput

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • रामपुर में रविवार तड़के करीब चार बजे बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई पांच दिन पूर्व चलती ट्रेन लूट के मामले में की गई थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिलासपुर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।कई अन्य थानों की पुलिस सहित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक बल प्रयोग कर चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से दो तमंचे और दो खोखों सहित चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी मिसरा सिंह के बायें पैर में गोली लगी है। तीन अन्य आरोपियों में नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह उर्फ डेविड तथा रम्पुरा (रुद्रपुर) निवासी गौरव और भारत शामिल हैं।घायल आरोपी का कराया गया मेडिकल परीक्षण गोली लगने से घायल आरोपी मिसरा सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसके व्यास ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि लूट का यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। आगे की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में करीब ढाई लाख रुपये की लूट की यह घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक बीते बुधवार को हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उत्तराखंड के रुद्रपुर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी मंजीत सिंह दो कर्मचारियों ऋतिक मंडल व साहब सिंह से लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए थे।
    1
    रामपुर में रविवार तड़के करीब चार बजे बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई पांच दिन पूर्व चलती ट्रेन लूट के मामले में की गई थी। 
मुखबिर की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिलासपुर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।कई अन्य थानों की पुलिस सहित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक बल प्रयोग कर चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से दो तमंचे और दो खोखों सहित चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी मिसरा सिंह के बायें पैर में गोली लगी है। तीन अन्य आरोपियों में नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह उर्फ डेविड तथा रम्पुरा (रुद्रपुर) निवासी गौरव और भारत शामिल हैं।घायल आरोपी का कराया गया मेडिकल परीक्षण
गोली लगने से घायल आरोपी मिसरा सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसके व्यास ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि लूट का यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। आगे की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में करीब ढाई लाख रुपये की लूट की यह घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक बीते बुधवार को हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उत्तराखंड के रुद्रपुर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी मंजीत सिंह दो कर्मचारियों ऋतिक मंडल व साहब सिंह से लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए थे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के इस्लामनगर में जल निगम के ठेकेदार की चल रही है मनमानी सारी नई सड़कों को बीच से काट दिया गया है और अभी तक उनमें रिपेयरिंग नहीं की गई है ना ही सरकार ने अभी तक कोई संज्ञान लिया है आने जाने वालों को हो रहा है भारी दिक्कत का सामना बच्चे आए दिन गिरकर चुड़ैल हो रहे हैं मगर ठेकेदार को अभी तक कुछ भी पता नहीं है
    1
    ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के इस्लामनगर में जल निगम के ठेकेदार की चल रही है मनमानी सारी नई सड़कों को बीच से काट दिया गया है और अभी तक उनमें रिपेयरिंग नहीं की गई है ना ही सरकार ने अभी तक कोई संज्ञान लिया है आने जाने वालों को हो रहा है भारी दिक्कत का सामना बच्चे आए दिन गिरकर चुड़ैल हो रहे हैं मगर ठेकेदार को अभी तक कुछ भी पता नहीं है
    user_भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Rampur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • रविवार को खूबसूरत शुक्र ग्रह और चंद्रमा एक दूसरे के करीब पहुंच गए। यह नजारा बेहद खूबसूरत था।
    4
    रविवार को खूबसूरत शुक्र ग्रह और चंद्रमा  एक दूसरे के करीब पहुंच गए। यह नजारा बेहद खूबसूरत था।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था। मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-* *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया। प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया। वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी धारण की। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। *पुलिस टीम:-* उ0नि0 केदार सिंह राणा का0 चालक दीपक कुंवर
    1
    दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था।
मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
*डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही  किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया।
प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में  *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया।
वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने
सेना की वर्दी धारण की।
प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।
*पुलिस टीम:-*
उ0नि0 केदार सिंह राणा
का0 चालक दीपक कुंवर
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • विडियो देखें- बांदा (उत्तर प्रदेश) यह मामला बांदा जिले के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा का है। पुलिस ने भाजपा के सेक्टर प्रभारी सतानंद (सत्यानंद यादव) और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी सतानंद पर आरोप है कि उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को शराब के नशे में स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब शिक्षकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने स्कूल की पत्रावली (रिकॉर्ड) भी फाड़ दी। इस मारपीट में शिक्षक विवेक दीक्षित को गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और शिक्षक संगठनों के भारी विरोध के बाद, शहर कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं की चुप्पी और आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों की खबरें भी चर्चा में हैं। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे स्कूल बंद कर आंदोलन करेंगे।
    1
    विडियो देखें- बांदा (उत्तर प्रदेश)
यह मामला बांदा जिले के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा का है।
पुलिस ने भाजपा के सेक्टर प्रभारी सतानंद (सत्यानंद यादव) और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोपी सतानंद पर आरोप है कि उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को शराब के नशे में स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब शिक्षकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने स्कूल की पत्रावली (रिकॉर्ड) भी फाड़ दी।
इस मारपीट में शिक्षक विवेक दीक्षित को गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और शिक्षक संगठनों के भारी विरोध के बाद, शहर कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं की चुप्पी और आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों की खबरें भी चर्चा में हैं।
शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे स्कूल बंद कर आंदोलन करेंगे।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.