logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।

15 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए। प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।
    1
    पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद
दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए।
सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए।
प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कुडवार में 101 जोड़ों ने किया भव्य रुद्राभिषेक हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक में सावन के पावन महीने में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 101 पारिवारिक जोड़ों ने एक साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। आयोजन की खास बात रही कि श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं निर्मित 101 शिवलिंगों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एक ही परिसर में 101 शिवलिंग, 101 जोड़े और हजारों शिवभक्तों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु पूरी तरह लीन नजर आए। आस्था और विश्वास से सराबोर इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचे श्रद्धालु भी कुछ पल के लिए भक्ति के रंग में डूब गए। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सनातन आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।
    1
    कुडवार में 101 जोड़ों ने किया भव्य रुद्राभिषेक हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक में सावन के पावन महीने में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 101 पारिवारिक जोड़ों ने एक साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया।
आयोजन की खास बात रही कि श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं निर्मित 101 शिवलिंगों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एक ही परिसर में 101 शिवलिंग, 101 जोड़े और हजारों शिवभक्तों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु पूरी तरह लीन नजर आए।
आस्था और विश्वास से सराबोर इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचे श्रद्धालु भी कुछ पल के लिए भक्ति के रंग में डूब गए। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सनातन आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    4
    तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर

कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया।
बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेठी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास रविवार को बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पीपरपुर रामगंज निवासी सुनील बाइक से घर जा रहा था। तिवारीपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील और पिकअप चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। संयोग से उसी समय अमेठी पुलिस गश्त पर थी। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखा। गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस वाहन से तत्काल सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। वहीं, बागवरिया गांव निवासी रामराज (38) को परिजन निजी साधन से अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। रामराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    अमेठी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास रविवार को बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, पीपरपुर रामगंज निवासी सुनील बाइक से घर जा रहा था। तिवारीपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील और पिकअप चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई।
संयोग से उसी समय अमेठी पुलिस गश्त पर थी। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखा। गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस वाहन से तत्काल सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। वहीं, बागवरिया गांव निवासी रामराज (38) को परिजन निजी साधन से अस्पताल लेकर पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। रामराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *पिता के जेल जाने के बाद बेटी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप* सुलतानपुर। सबसुखपुर में दो दिन पूर्व बिजली बनाने के दौरान जफरापुर निवासी वीरेन्द्र शुक्ला की हुई मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में जेल भेजे गए करनपुर निवासी विनोद कुमार पाण्डेय की करीब 23 वर्षीय पुत्री प्राची की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राची एमए की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का आरोप है कि वीरेन्द्र शुक्ला की मौत के मामले में विनोद कुमार पाण्डेय को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजा गया, जिससे परिवार मानसिक तनाव और सदमे में था। इसी दौरान उनकी पुत्री प्राची की तबीयत बिगड़ गई और जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राची की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि *“यह हमारी बेटी की हत्या है, जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”* मृतका के परिजनों की इस घोषणा के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिवार न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। अब प्रशासन और पुलिस के सामने परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। अधिकारियों की कार्यवाही और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
    3
    *पिता के जेल जाने के बाद बेटी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप*
सुलतानपुर। सबसुखपुर में दो दिन पूर्व बिजली बनाने के दौरान जफरापुर निवासी वीरेन्द्र शुक्ला की हुई मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में जेल भेजे गए करनपुर निवासी विनोद कुमार पाण्डेय की करीब 23 वर्षीय पुत्री प्राची की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राची एमए की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का आरोप है कि वीरेन्द्र शुक्ला की मौत के मामले में विनोद कुमार पाण्डेय को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजा गया, जिससे परिवार मानसिक तनाव और सदमे में था। इसी दौरान उनकी पुत्री प्राची की तबीयत बिगड़ गई और जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राची की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि *“यह हमारी बेटी की हत्या है, जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”* मृतका के परिजनों की इस घोषणा के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिवार न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। अब प्रशासन और पुलिस के सामने परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। अधिकारियों की कार्यवाही और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता ll दुर्घटना में घायल को अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर तिवारीपुर गांव के आगे पिकअप और बाइक में सामने से हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार और पिकअप चालक बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने बुरी तरह से घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी अमेठी भिजवाकर पिकअप चालक को ई रिक्शा से अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के बघवारिया निवासी पिकअप चालक अमेठी से दुर्गापुर रोड पर जा रहा था। अभी वह तिवारीपुर गांव के आगे पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल होकर मरणासन्न हो गया उधर पिकअप चालक अपने वाहन के साथ सड़क किनारे बाई तरफ गड्ढे में रहे पेड़ से टकराकर रुक गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क पर रुके यातायात को बहाल कराया। बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर ही कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता की लोग चर्चा करते दिखे।
    4
    अमेठी कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता ll दुर्घटना में घायल को अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर तिवारीपुर गांव के आगे पिकअप और बाइक में सामने से हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार और पिकअप चालक बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने बुरी तरह से घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी अमेठी भिजवाकर पिकअप चालक को ई रिक्शा से अस्पताल भिजवाया।     प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के बघवारिया निवासी पिकअप चालक अमेठी से दुर्गापुर रोड पर जा रहा था। अभी वह तिवारीपुर गांव के आगे पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल होकर मरणासन्न हो गया उधर पिकअप चालक अपने वाहन के साथ सड़क किनारे बाई तरफ गड्ढे में रहे पेड़ से टकराकर रुक गई।    राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क पर रुके यातायात को बहाल कराया।   बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर ही कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता की लोग चर्चा करते दिखे।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुल्तानपुर में गोमती नदी में डूबे युवक की रेस्क्यू जारी सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर निवासी सूरज कुमार वर्मा ( 20) पुत्र स्व राम कृपाल रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास नीरसहिया घाट पर नहाते समय डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पानी में लापता युवक की तलाश में स्थानीय पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को नहीं भेजा है।
    1
    सुल्तानपुर में गोमती नदी में डूबे युवक की रेस्क्यू जारी
सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर निवासी सूरज कुमार वर्मा ( 20) पुत्र स्व राम कृपाल रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास नीरसहिया घाट पर नहाते समय डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पानी में लापता युवक की तलाश में स्थानीय पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को नहीं भेजा है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    1
    गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा* *अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित* *गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा* *अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित* *अमेठी* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे अमेठी में देशभक्ति का माहौल रहा। गांव से लेकर शहर तक सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और सामाजिक संगठनों में तिरंगा शान से लहराया गया। *तहसील एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजन* तहसील में *उप जिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा* ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में *तहसीलदार, स्टाफ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं* मौजूद रहीं। *सीएचसी अमेठी* में *अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह* ने झंडा फहराया। *ब्लॉक कार्यालय* में पूर्व प्रमुख *घनश्याम चौरसिया*, *मां कालिका पॉलिक्लिनिक* में *डॉ. आर.एस. पाठक* और *संजीवनी नर्सिंग होम* में *डॉ. जी.पी. वर्मा* ने ध्वजारोहण किया। *शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम* *सेपियन कॉलेज* में प्रबंधक *नीरज रावत* और प्रधानाचार्य *देवमणि उपाध्याय* तथा *आर.पी. राय* में *डॉ. आर.पी. सिंह* ने झंडा रोहण किया। इसके बाद छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। *जनप्रतिनिधियों और संगठनों की भागीदारी* *विधायक महाराजी देवी प्रजापति* ने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और 500 महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा वितरित किए। *सपा कार्यालय* में *बीआरसी शिव प्रताप यादव* ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। *व्यापार मंडल* के जिला अध्यक्ष *महेश सोनी* ने अपने कार्यालय पर झंडा फहराया। *भादर CRPF में विशेष आयोजन* भादर स्थित *केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल* में *डी.आई.जी. मदन कुमार* ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। परिवार कल्याण केन्द्र में *सीता देवी* ने ध्वजारोहण कर महिलाओं और बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे दिन अमेठी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंजता रहा।
    2
    गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा*  
*अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित*  
*गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा*  
*अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित*  
*अमेठी*  
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे अमेठी में देशभक्ति का माहौल रहा। गांव से लेकर शहर तक सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और सामाजिक संगठनों में तिरंगा शान से लहराया गया।
*तहसील एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजन*  
तहसील में *उप जिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा* ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में *तहसीलदार, स्टाफ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं* मौजूद रहीं।
*सीएचसी अमेठी* में *अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह* ने झंडा फहराया। *ब्लॉक कार्यालय* में पूर्व प्रमुख *घनश्याम चौरसिया*, *मां कालिका पॉलिक्लिनिक* में *डॉ. आर.एस. पाठक* और *संजीवनी नर्सिंग होम* में *डॉ. जी.पी. वर्मा* ने ध्वजारोहण किया।
*शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम*  
*सेपियन कॉलेज* में प्रबंधक *नीरज रावत* और प्रधानाचार्य *देवमणि उपाध्याय* तथा *आर.पी. राय* में *डॉ. आर.पी. सिंह* ने झंडा रोहण किया। इसके बाद छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
*जनप्रतिनिधियों और संगठनों की भागीदारी*  
*विधायक महाराजी देवी प्रजापति* ने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और 500 महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा वितरित किए।  
*सपा कार्यालय* में *बीआरसी शिव प्रताप यादव* ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।  
*व्यापार मंडल* के जिला अध्यक्ष *महेश सोनी* ने अपने कार्यालय पर झंडा फहराया।
*भादर CRPF में विशेष आयोजन*  
भादर स्थित *केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल* में *डी.आई.जी. मदन कुमार* ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। परिवार कल्याण केन्द्र में *सीता देवी* ने ध्वजारोहण कर महिलाओं और बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
पूरे दिन अमेठी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंजता रहा।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.