*बीना: अनंत चतुर्दशी के बाद भी जारी है गणेश विसर्जन, बिलगैया वार्ड में निकली भव्य शोभायात्रा* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर में गणेश विसर्जन का उत्साह अनंत चतुर्दशी के बाद भी लगातार जारी है। रविवार को बिलगैया वार्ड के 'चा महाराजा गणेश मित्र मंडल' द्वारा गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सबसे आगे डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवा भक्त, उसके पीछे रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया करती हुई छोटी-छोटी बच्चियां, बीच में फूलों से सजी भव्य गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी और अंत में नृत्य करती हुई मातृशक्ति चल रही थीं। ढोल-धमाकों की गूंज, 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों और महिलाओं की बड़ी सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा बिलगैया वार्ड से प्रारंभ होकर महावीर चौक, गांधी चौराहा, सर्वोदय चौक, अंबेडकर चौराहा और कटरा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। अंत में भक्तों ने नम आंखों से 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ देव रघुनाथ मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
*बीना: अनंत चतुर्दशी के बाद भी जारी है गणेश विसर्जन, बिलगैया वार्ड में निकली भव्य शोभायात्रा* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर में गणेश विसर्जन का उत्साह अनंत चतुर्दशी के बाद भी लगातार जारी है। रविवार को बिलगैया वार्ड के 'चा महाराजा गणेश मित्र मंडल' द्वारा
गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सबसे आगे डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवा भक्त, उसके पीछे रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया करती हुई छोटी-छोटी बच्चियां, बीच में फूलों से सजी भव्य गणेश
प्रतिमा की आकर्षक झांकी और अंत में नृत्य करती हुई मातृशक्ति चल रही थीं। ढोल-धमाकों की गूंज, 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों और महिलाओं की बड़ी सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा बिलगैया वार्ड से प्रारंभ होकर महावीर चौक, गांधी चौराहा, सर्वोदय चौक,
अंबेडकर चौराहा और कटरा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। अंत में भक्तों ने नम आंखों से 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ देव रघुनाथ मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
- *रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण* *बड़ी संख्या में कुलियों, यात्रियों एवं रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री का संबोधन* लोकेशन -भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का आज 27 सितंबर 2026 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुली, यात्री, रेलकर्मी एवं स्टेशन पर उपस्थित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। रानी कमलापति स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण यात्री केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। वहीं, स्टेशन पर यात्रियों की सेवा में कार्यरत बड़ी संख्या में कुलियों ने भी अपने कार्य के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, नवाचार, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को देशवासियों के सामने रखा जाता है। कार्यक्रम में आम नागरिकों की सहभागिता और उनके सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में यात्रियों और कुलियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। अलग-अलग स्थानों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इससे यह संदेश भी सामने आया कि रेलवे स्टेशन केवल आवागमन का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुलियों एवं यात्रियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम में जनभागीदारी की भावना और सामूहिक जुड़ाव दिखाई दिया। भोपाल मंडल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों एवं अन्य हितधारकों को भी सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया, मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में कुली तथा यात्री उपस्थित रहे।1
- ललितपुर के अमरपुर मंडी थाना क्षेत्र महर्रा गांव में हाईवे से खेत में जा पहुंचा ट्रक ललितपुर के अमरपुर थाना क्षेत्र महर्रा गांव में हाईवे से खेत में जा पहुंचा ट्रक🚍 #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें1
- मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया। मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया। ललितपुर के मड़ावरा इलाके में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने नुक्कड़ नाटक किया। यह आयोजन रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरार तिराहे पर हुआ। कलाकारों ने बुंदेली गीत, संगीत और नृत्य से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने योजनाओं के फायदे, पात्रता और सरकारी सेवाओं से जुड़ी बातें बताईं। बुंदेली भाषा और स्थानीय अंदाज में प्रस्तुति होने से लोगों ने इसमें काफी दिलचस्पी ली। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक और ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत मौजूद रहे। इनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, भोले राजा, मंडल उपाध्यक्ष लखन कुशवाहा, आशीष नायक, जितेंद्र, अरविंद, बबलू और रामबिहारी भी शामिल थे।1
- ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। गांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलान सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन यादव एवं जशरथ लंबरदार ने राकेश टिकैत का स्वागत किया। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। कई किसानों के सामने मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा डूबने की चिंता खड़ी हो गई है। किसानों ने राकेश टिकैत को गांव की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा खेतों का मौके पर सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना जरूरी है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत मिल सके। राकेश टिकैत ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बारिश से हुए नुकसान की स्थिति भी बताई। किसान नेता के गांव पहुंचने पर किसानों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे राकेश टिकैत के सामने रखीं और किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अब किसानों को प्रशासन की ओर से फसल नुकसान के सर्वे और राहत की उम्मीद है।1
- श्री गजानन सरकार विसर्जन श्री शाला जी मंदिर मड़ावरा गणपति बप्पा मोरया1
- ललितपुर जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र भगवानदास (21) तथा भगवानदास पुत्र गनेश (45) निवासी ग्राम रायपुर, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबाबू, कांस्टेबल सौरभ कुमार, राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहे।1
- *प्रधानमंत्री आवास में पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, हितग्राही महिला के साथ सुनी ‘मन की बात’* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना।* प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शिवाजी वार्ड में बने एक आवास में रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार रविवार को वार्ड में रहने वाली हितग्राही महिला के घर पहुंचीं और उनके परिवार के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने महिला के परिवार के साथ आत्मीयता से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले लाभ और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। परिवार ने बताया कि पहले कच्चे मकान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन पक्का घर मिलने के बाद अब वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और नगर पालिका का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा - प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।3
- ललितपुर पुलिस की पेशेवर जमानतियों पर सर्जिकल स्ट्राइक बडे अपराधियों की पैसे लेकर देते थे जमानत* 241 अपराधियों की अभी तक दे चुके जमानत 20 पैसेवर जमानती चिन्हित ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कहा है कि सभी पर की जाएगी गैंगस्टर की कार्यवाही कूट रचित दस्तावेज तैयार करके देते थे जमानत इनके द्वारा दी गई सभी जमानते कराई जाएगी खारिज ललितपुर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध जमानत लेने वाले 20 पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 अभियोगों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराये गये है,उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा विभिन्न धाराओं में जेल गये 241 अभियुक्तों के अवैध जमानत कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लिये जाने के तत्थ प्रकाश में आये है इन सभी जमानतशुदा 241 अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय से पत्राचार किया जा रहा है चूंकि उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा उक्त कृत्य अवैध सम्पत्ती अर्जित करने के उद्देश्य से एक गैंग बनाकर किया गया है अत: इन सभी के विरुद्ध गैंग पंजीकरण एवं गैगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है पुलिस की इस कार्यवाही से पेशेवर जमानतियों में मचा हड़कंप पुलिस खंगाल रही इनकी जन्म कुंडली अपराधियों से सांठगांठ होने की आशंका1
- किन्नरों ने लगाए शहर की सड़कों पर ठुमके, झूमकर मचाया धमाल, हुआ टीकमगढ़ में अखिल भारतीय सम्मेलन *सरकार मंदिर में चढ़ाया घंटा और मजार पर पेश की चादर* टीकमगढ़। जिले में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य आयोजन संगम गार्डन, चकरा तिगैला, टीकमगढ़ में हो रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान रामराजा सरकार मंदिर में घंटा चढ़ाया गया, वहीं मजार पर चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त करने के इस आयोजन ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।1