logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर ‌जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र भगवानदास (21) तथा भगवानदास पुत्र गनेश (45) निवासी ग्राम रायपुर, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबाबू, कांस्टेबल सौरभ कुमार, राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहे।

13 hrs ago
user_SATISH NAYAK
SATISH NAYAK
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

ललितपुर ‌जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र भगवानदास (21) तथा भगवानदास पुत्र गनेश (45) निवासी ग्राम रायपुर, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबाबू, कांस्टेबल सौरभ कुमार, राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गड्ढों में गुम हो गई सैदपुर से गढ़ौली जाने वाली सड़क, सिंचाई विभाग की कोताही से ग्रामीण परेशान तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर से गढ़ौली कला जाने वाली पक्की सड़क गड्ढों में गुम होती नजर आ रही है। दायीं जामनी नहर के किनारे ग्राम सैदपुर सड़क का अधिकांश हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है और सड़क गड्ढों में गुम हो गई है। सैदपुर के लोहागढ़ निवासी हाकम सिंह बताते हैं कि सड़क की मरम्मत तो हर वर्ष कराई जाती है लेकिन डामर के स्थान पर काला मोबी ऑयल का उपयोग किया जाता है जिससे सड़क एक सप्ताह भर में ही जस की तस हो जाती है। सड़क के बड़े बड़े गड्ढों से होकर किसानों को खेतों पर अपने कृषि यंत्र ले जाने में काफी परेशानी उठाना पड़ती है साथ ही राहगीरों और स्कूली छात्रों को भी खासी परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की उचित मरम्मत कराई जाए और पहले कराए गये मरम्मत कार्य की जांच कराई जाए।।
    1
    गड्ढों में गुम हो गई सैदपुर से गढ़ौली जाने वाली सड़क, सिंचाई विभाग की कोताही से ग्रामीण परेशान
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर से गढ़ौली कला जाने वाली पक्की सड़क गड्ढों में गुम होती नजर आ रही है। दायीं जामनी नहर के किनारे ग्राम सैदपुर सड़क का अधिकांश हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है और  सड़क गड्ढों में गुम हो गई है। सैदपुर के लोहागढ़ निवासी हाकम सिंह बताते हैं कि सड़क की मरम्मत तो हर वर्ष कराई जाती है लेकिन डामर के स्थान पर काला मोबी ऑयल का उपयोग किया जाता है जिससे सड़क एक सप्ताह भर में ही जस की तस हो जाती है। सड़क के बड़े बड़े गड्ढों से होकर किसानों को खेतों पर अपने कृषि यंत्र ले जाने में काफी परेशानी उठाना पड़ती है साथ ही राहगीरों और स्कूली छात्रों को भी खासी परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की उचित मरम्मत कराई जाए और पहले कराए गये मरम्मत कार्य की जांच कराई जाए।।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया। मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया। ललितपुर के मड़ावरा इलाके में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने नुक्कड़ नाटक किया। यह आयोजन रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरार तिराहे पर हुआ। कलाकारों ने बुंदेली गीत, संगीत और नृत्य से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने योजनाओं के फायदे, पात्रता और सरकारी सेवाओं से जुड़ी बातें बताईं। बुंदेली भाषा और स्थानीय अंदाज में प्रस्तुति होने से लोगों ने इसमें काफी दिलचस्पी ली। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक और ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत मौजूद रहे। इनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, भोले राजा, मंडल उपाध्यक्ष लखन कुशवाहा, आशीष नायक, जितेंद्र, अरविंद, बबलू और रामबिहारी भी शामिल थे।
    1
    मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया।

मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की जानकारी दीः कलाकारों ने बुंदेली गीत-संगीत और नृत्य से लोगों को जागरूक किया।
ललितपुर के मड़ावरा इलाके में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने नुक्कड़ नाटक किया। यह आयोजन रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरार तिराहे पर हुआ। कलाकारों ने बुंदेली गीत, संगीत और नृत्य से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने योजनाओं के फायदे, पात्रता और सरकारी सेवाओं से जुड़ी बातें बताईं। बुंदेली भाषा और स्थानीय अंदाज में प्रस्तुति होने से लोगों ने इसमें काफी दिलचस्पी ली। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक और ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत मौजूद रहे। इनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, भोले राजा, मंडल उपाध्यक्ष लखन कुशवाहा, आशीष नायक, जितेंद्र, अरविंद, बबलू और रामबिहारी भी शामिल थे।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ललितपुर ‌जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र भगवानदास (21) तथा भगवानदास पुत्र गनेश (45) निवासी ग्राम रायपुर, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबाबू, कांस्टेबल सौरभ कुमार, राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहे।
    1
    ललितपुर ‌जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जखौरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र भगवानदास (21) तथा भगवानदास पुत्र गनेश (45) निवासी ग्राम रायपुर, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबाबू, कांस्टेबल सौरभ कुमार, राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ललितपुर पुलिस की पेशेवर जमानतियों पर सर्जिकल स्ट्राइक बडे अपराधियों की पैसे लेकर देते थे जमानत* 241 अपराधियों की अभी तक दे चुके जमानत 20 पैसेवर जमानती चिन्हित ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कहा है कि सभी पर की जाएगी गैंगस्टर की कार्यवाही कूट रचित दस्तावेज तैयार करके देते थे जमानत इनके द्वारा दी गई सभी जमानते कराई जाएगी खारिज ललितपुर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध जमानत लेने वाले 20 पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 अभियोगों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराये गये है,उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा विभिन्न धाराओं में जेल गये 241 अभियुक्तों के अवैध जमानत कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लिये जाने के तत्थ प्रकाश में आये है इन सभी जमानतशुदा 241 अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय से पत्राचार किया जा रहा है चूंकि उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा उक्त कृत्य अवैध सम्पत्ती अर्जित करने के उद्देश्य से एक गैंग बनाकर किया गया है अत: इन सभी के विरुद्ध गैंग पंजीकरण एवं गैगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है पुलिस की इस कार्यवाही से पेशेवर जमानतियों में मचा हड़कंप पुलिस खंगाल रही इनकी जन्म कुंडली अपराधियों से सांठगांठ होने की आशंका
    1
    ललितपुर पुलिस की पेशेवर जमानतियों पर सर्जिकल स्ट्राइक 
बडे अपराधियों की पैसे लेकर देते थे जमानत*

241 अपराधियों की अभी तक दे चुके जमानत 20 पैसेवर जमानती चिन्हित 
ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कहा है कि सभी पर की जाएगी गैंगस्टर की कार्यवाही 
कूट रचित दस्तावेज तैयार करके देते थे जमानत इनके द्वारा दी गई सभी जमानते कराई जाएगी खारिज
ललितपुर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध जमानत लेने वाले 20 पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 अभियोगों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराये गये है,उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा विभिन्न धाराओं में जेल गये 241 अभियुक्तों के अवैध जमानत कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लिये जाने के तत्थ प्रकाश में आये है इन सभी जमानतशुदा 241 अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय से पत्राचार किया जा रहा है चूंकि उक्त 20 पेशेवर जमानतदारों द्वारा उक्त कृत्य अवैध सम्पत्ती अर्जित करने के उद्देश्य से एक गैंग बनाकर किया गया है अत: इन सभी के विरुद्ध गैंग पंजीकरण एवं गैगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है पुलिस की इस कार्यवाही से पेशेवर जमानतियों में मचा हड़कंप पुलिस खंगाल रही इनकी जन्म कुंडली अपराधियों से सांठगांठ होने की आशंका
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। गांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलान सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन यादव एवं जशरथ लंबरदार ने राकेश टिकैत का स्वागत किया। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। कई किसानों के सामने मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा डूबने की चिंता खड़ी हो गई है। किसानों ने राकेश टिकैत को गांव की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा खेतों का मौके पर सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना जरूरी है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत मिल सके। राकेश टिकैत ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बारिश से हुए नुकसान की स्थिति भी बताई। किसान नेता के गांव पहुंचने पर किसानों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे राकेश टिकैत के सामने रखीं और किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अब किसानों को प्रशासन की ओर से फसल नुकसान के सर्वे और राहत की उम्मीद है।
    1
    ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली।
ललितपुर। ग्राम पंचायत गुगरवारा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। गांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलान सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन यादव एवं जशरथ लंबरदार ने राकेश टिकैत का स्वागत किया।
किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। कई किसानों के सामने मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा डूबने की चिंता खड़ी हो गई है। किसानों ने राकेश टिकैत को गांव की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
ग्रामीणों ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा खेतों का मौके पर सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना जरूरी है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत मिल सके।
राकेश टिकैत ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बारिश से हुए नुकसान की स्थिति भी बताई। किसान नेता के गांव पहुंचने पर किसानों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे राकेश टिकैत के सामने रखीं और किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अब किसानों को प्रशासन की ओर से फसल नुकसान के सर्वे और राहत की उम्मीद है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • किन्नरों ने लगाए शहर की सड़कों पर ठुमके, झूमकर मचाया धमाल, हुआ टीकमगढ़ में अखिल भारतीय सम्मेलन *सरकार मंदिर में चढ़ाया घंटा और मजार पर पेश की चादर* टीकमगढ़। जिले में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य आयोजन संगम गार्डन, चकरा तिगैला, टीकमगढ़ में हो रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान रामराजा सरकार मंदिर में घंटा चढ़ाया गया, वहीं मजार पर चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त करने के इस आयोजन ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
    1
    किन्नरों ने लगाए शहर की सड़कों पर ठुमके, झूमकर मचाया धमाल, हुआ टीकमगढ़ में अखिल भारतीय सम्मेलन
*सरकार मंदिर में चढ़ाया घंटा और मजार पर पेश की चादर*
टीकमगढ़। जिले में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य आयोजन संगम गार्डन, चकरा तिगैला, टीकमगढ़ में हो रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है
सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान रामराजा सरकार मंदिर में घंटा चढ़ाया गया, वहीं मजार पर चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त करने के इस आयोजन ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
    user_वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित *उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित* टीकमगढ़ - दिगंबर जैन मंदिर नंदिश्वर कालोनी टीकमगढ़ में पर्युषण पर्व पर 11 उपवास करने वाले श्रद्धालु और तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज ने तपस्विय को श्रीफल शॉल माला पहनाकर सम्मानित किया। तपस्वियों के परिवारों ने इस कठिन साधना को पूरा करने पर भगवान और समाज जन का आभार व्यक्त किया। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के समापन पर 11 दिनों का (दश लक्षणी एवं रत्न त्रय)) उपवास करने वाले तपस्विय आकाश सिंघई लार का जैन समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान 11वां निराहार उपवास पूर्ण होने पर आकाश सिंघई की भव्य प्रभावना की गई और समाज द्वारा उनके इस कठिन आत्म-साधना व्रत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके परिजनों और स्थानीय जैन समाज ने आरती उतारकर और माला पहनाकर उनका बहुमान किया।मुकेश जैन ने कहा दशलक्षण(रत्न त्रय )पर्युषण महापर्व में 11 दिनों का उपवास करना केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, इंद्रिय संयम, क्रोध-लोभ का त्याग और ब्रह्मचर्य का पालन करना है। उपवास की पूर्णता पर समाज द्वारा तपस्वियों का सम्मान कर उनके संयम की अनुमोदना की जाती है ताकि अन्य लोगों को भी धर्म की प्रेरणा मिल सके। इस दौरान रवि जैन,चिराग़ सिंघई, सत्येंद्र जैन ,अनुराग जैन,पीयूष ठगन, अनिकेत जैन मोदी,मयंक जैन कारी मौजूद रहे।
    1
    उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित
*उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित*    
टीकमगढ़ -  दिगंबर जैन मंदिर नंदिश्वर कालोनी टीकमगढ़ में पर्युषण पर्व पर 11 उपवास करने वाले श्रद्धालु और तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज ने तपस्विय को श्रीफल शॉल माला पहनाकर सम्मानित किया। तपस्वियों के परिवारों ने इस कठिन साधना को पूरा करने पर भगवान और समाज जन का आभार व्यक्त किया। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के समापन पर 11 दिनों का (दश लक्षणी एवं रत्न त्रय)) उपवास करने वाले तपस्विय आकाश सिंघई लार का जैन समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान 11वां निराहार उपवास पूर्ण होने पर आकाश सिंघई की भव्य प्रभावना की गई और समाज द्वारा उनके इस कठिन आत्म-साधना व्रत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके परिजनों और स्थानीय जैन समाज ने आरती उतारकर और माला पहनाकर उनका बहुमान किया।मुकेश जैन ने कहा दशलक्षण(रत्न त्रय )पर्युषण महापर्व में 11 दिनों का उपवास करना केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, इंद्रिय संयम, क्रोध-लोभ का त्याग और ब्रह्मचर्य का पालन करना है। उपवास की पूर्णता पर समाज द्वारा तपस्वियों का सम्मान कर उनके संयम की अनुमोदना की जाती है ताकि अन्य लोगों को भी धर्म की प्रेरणा मिल सके। इस दौरान रवि जैन,चिराग़ सिंघई, सत्येंद्र जैन ,अनुराग जैन,पीयूष ठगन, अनिकेत जैन मोदी,मयंक जैन कारी मौजूद रहे।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन में बोले शलभ भदौरिया, दी नसीहत टीकमगढ़। श्रमजीवी पत्रकार संघ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जिले के पत्रकारों को नसीहत दे गये। इस अवसर पर विधायक यादवेन्द्र सिंह, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी गिरी पूर्व नपाध्यक्ष सहित अनेक अधिकारी, पत्रकार मौजूद रहे। उन्होंने टीकमगढ़ की पत्रकारिता को आइना दिखाया और पत्रकारिता के बारे में भी अपने विचार रखे। अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
    1
    श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन में बोले शलभ भदौरिया, दी नसीहत 
टीकमगढ़। श्रमजीवी पत्रकार संघ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जिले के पत्रकारों को नसीहत दे गये। इस अवसर पर विधायक यादवेन्द्र सिंह, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी गिरी पूर्व नपाध्यक्ष सहित अनेक अधिकारी, पत्रकार मौजूद रहे। उन्होंने टीकमगढ़ की पत्रकारिता को आइना दिखाया और पत्रकारिता के बारे में भी अपने विचार रखे। अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
    user_वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.