logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, 9 अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय पुलिस की नाकामी तथा सुस्त कार्य-प्रणाली के विरोध में 9 अगस्त 2026 से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

10 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, 9 अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय पुलिस की नाकामी तथा सुस्त

कार्य-प्रणाली के विरोध में 9 अगस्त 2026 से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी

संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    1
    PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं
🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला #हसदेव #घाटबर्रा हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला #हसदेव #घाटबर्रा_बचाओ #virals #post #news
    1
    हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला
#हसदेव 
#घाटबर्रा 
हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला 
#हसदेव 
#घाटबर्रा_बचाओ 
#virals
#post 
#news
    user_PC पंचायत न्यूज घाटबर्रा
    PC पंचायत न्यूज घाटबर्रा
    Farmer उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • आज बारिश नहीं होगा हल्का बार बदल और हल्का धूपकिया बहुत ज्यादा उमस कर दिया है लग रहा है कि दो-तीन दिन नहीं आएगी बारिश सुबह हल्का-हल्का आ रही थी बारिश अभी तो धूप बहुत ज्यादा किया उमस लग रहा है उम्मीद तो नहीं है क्या आएगी बारिश
    1
    आज बारिश नहीं होगा हल्का बार बदल और हल्का धूपकिया बहुत ज्यादा उमस कर दिया है
लग रहा है कि दो-तीन दिन नहीं आएगी बारिश सुबह हल्का-हल्का आ रही थी बारिश अभी तो धूप बहुत ज्यादा किया उमस लग रहा है उम्मीद तो नहीं है क्या आएगी बारिश
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • एकलव्य विद्यालय में भड़का छात्रों का आक्रोश: बदहाली से तंग आकर कक्षाओं का किया बहिष्कार, प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप... रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं का घड़ा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य के रवैये से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। भोजन में कीड़े-कांच और सफाई का अकाल - मीडिया से बातचीत में विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए विद्यालय की बदहाली की पोल खोल दी: घटिया और जहरीला खाना: छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं। गंदे वॉशरूम: छात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम इतने गंदे और बदबूदार रहते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव: 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के पास पढ़ने के लिए किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स का सामान, टूर, वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी चीजें भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं। प्राचार्य पर मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप - विद्यार्थियों ने सीधे प्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य महीने-सप्ताह में एकाध दिन ही विद्यालय आते हैं। जब भी लिखित में समस्याएं दी जाती हैं, तो "ऊपर भेज रहे हैं" कहकर टाल दिया जाता है। कैमरे पर रक्षात्मक दिखे प्रभारी प्राचार्य - जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य से सवाल किए गए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में 4-4 हॉस्टल के बच्चे रहते हैं, इसलिए कभी-कभी थोड़ी बहुत भूल-चूक हो जाती है। रायगढ़ एससी ऑफिस के शासकीय कार्यों से बाहर रहने के कारण वे नियमित नहीं आ पाते। भोजन में कांच मिलने की बात पर उन्होंने माना कि बहुत पहले ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद रसोइयों को सतर्क किया गया था। वहीं छात्रों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी हुई है। सपनों पर मंडराता खतरा - केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी व मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से भारी-भरकम फंड दिया जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में किताबों, खेल सामग्री और सुरक्षित भोजन के लिए तरसते बच्चे प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    4
    एकलव्य विद्यालय में भड़का छात्रों का आक्रोश: बदहाली से तंग आकर कक्षाओं का किया बहिष्कार, प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप...
रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं का घड़ा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य के रवैये से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन किया।
भोजन में कीड़े-कांच और सफाई का अकाल - मीडिया से बातचीत में विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए विद्यालय की बदहाली की पोल खोल दी:
घटिया और जहरीला खाना: छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं।
गंदे वॉशरूम: छात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम इतने गंदे और बदबूदार रहते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
बुनियादी सुविधाओं का अभाव: 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के पास पढ़ने के लिए किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स का सामान, टूर, वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी चीजें भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं।
प्राचार्य पर मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप - विद्यार्थियों ने सीधे प्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य महीने-सप्ताह में एकाध दिन ही विद्यालय आते हैं। जब भी लिखित में समस्याएं दी जाती हैं, तो "ऊपर भेज रहे हैं" कहकर टाल दिया जाता है।
कैमरे पर रक्षात्मक दिखे प्रभारी प्राचार्य - जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य से सवाल किए गए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में 4-4 हॉस्टल के बच्चे रहते हैं, इसलिए कभी-कभी थोड़ी बहुत भूल-चूक हो जाती है। रायगढ़ एससी ऑफिस के शासकीय कार्यों से बाहर रहने के कारण वे नियमित नहीं आ पाते। भोजन में कांच मिलने की बात पर उन्होंने माना कि बहुत पहले ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद रसोइयों को सतर्क किया गया था। वहीं छात्रों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी हुई है।
सपनों पर मंडराता खतरा - केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी व मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से भारी-भरकम फंड दिया जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में किताबों, खेल सामग्री और सुरक्षित भोजन के लिए तरसते बच्चे प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    user_ANURAG
    ANURAG
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सीसी रोड बनाने हेतु
    1
    सीसी रोड बनाने हेतु
    user_Anuj Kurrey
    Anuj Kurrey
    Premnagar, Bhopal•
    23 hrs ago
  • PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    1
    PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं
🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 min ago
  • आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल अंबिकापुर। ग्राम पंचायत भफौली, जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप को लेकर सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने घर में काम करने वाली आदिवासी छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SP स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। 4 लाख रुपये देकर समझौता कराने का आरोप सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अनुज टेकाम ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों द्वारा पीड़िता के परिवार को 4 लाख रुपये देकर लिखित समझौता कराया गया था। समाज ने इस कथित समझौते की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शुरुआत में तेजी से कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया है। सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए, आरोपी के खिलाफ सभी लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई हो और कथित समझौते के मामले की भी जांच की जाए। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।
    3
    आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल
आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल
अंबिकापुर। ग्राम पंचायत भफौली, जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप को लेकर सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने घर में काम करने वाली आदिवासी छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SP स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
4 लाख रुपये देकर समझौता कराने का आरोप
सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अनुज टेकाम ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों द्वारा पीड़िता के परिवार को 4 लाख रुपये देकर लिखित समझौता कराया गया था। समाज ने इस कथित समझौते की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शुरुआत में तेजी से कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया है।
सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए, आरोपी के खिलाफ सभी लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई हो और कथित समझौते के मामले की भी जांच की जाए।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.