logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एकलव्य विद्यालय में भड़का छात्रों का आक्रोश: बदहाली से तंग आकर कक्षाओं का किया बहिष्कार, प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप... रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं का घड़ा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य के रवैये से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। भोजन में कीड़े-कांच और सफाई का अकाल - मीडिया से बातचीत में विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए विद्यालय की बदहाली की पोल खोल दी: घटिया और जहरीला खाना: छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं। गंदे वॉशरूम: छात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम इतने गंदे और बदबूदार रहते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव: 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के पास पढ़ने के लिए किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स का सामान, टूर, वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी चीजें भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं। प्राचार्य पर मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप - विद्यार्थियों ने सीधे प्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य महीने-सप्ताह में एकाध दिन ही विद्यालय आते हैं। जब भी लिखित में समस्याएं दी जाती हैं, तो "ऊपर भेज रहे हैं" कहकर टाल दिया जाता है। कैमरे पर रक्षात्मक दिखे प्रभारी प्राचार्य - जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य से सवाल किए गए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में 4-4 हॉस्टल के बच्चे रहते हैं, इसलिए कभी-कभी थोड़ी बहुत भूल-चूक हो जाती है। रायगढ़ एससी ऑफिस के शासकीय कार्यों से बाहर रहने के कारण वे नियमित नहीं आ पाते। भोजन में कांच मिलने की बात पर उन्होंने माना कि बहुत पहले ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद रसोइयों को सतर्क किया गया था। वहीं छात्रों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी हुई है। सपनों पर मंडराता खतरा - केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी व मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से भारी-भरकम फंड दिया जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में किताबों, खेल सामग्री और सुरक्षित भोजन के लिए तरसते बच्चे प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

14 hrs ago
user_ANURAG
ANURAG
Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
14 hrs ago
cd8eeb78-f4c9-4b17-9cf8-2f9fca96d5cf

एकलव्य विद्यालय में भड़का छात्रों का आक्रोश: बदहाली से तंग आकर कक्षाओं का किया बहिष्कार, प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप... रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (हीरापुर, लैलूंगा) में गुरुवार को अव्यवस्थाओं का घड़ा फूट पड़ा। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य के रवैये से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। भोजन में कीड़े-कांच और सफाई का अकाल - मीडिया से बातचीत में विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए विद्यालय की बदहाली की पोल खोल दी: घटिया और जहरीला खाना: छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले

भोजन में आए दिन कीड़े और कांच के टुकड़े मिलते हैं। गंदे वॉशरूम: छात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम इतने गंदे और बदबूदार रहते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव: 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के पास पढ़ने के लिए किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स का सामान, टूर, वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी चीजें भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं। प्राचार्य पर मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप - विद्यार्थियों ने सीधे प्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने

की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य महीने-सप्ताह में एकाध दिन ही विद्यालय आते हैं। जब भी लिखित में समस्याएं दी जाती हैं, तो "ऊपर भेज रहे हैं" कहकर टाल दिया जाता है। कैमरे पर रक्षात्मक दिखे प्रभारी प्राचार्य - जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य से सवाल किए गए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में 4-4 हॉस्टल के बच्चे रहते हैं, इसलिए कभी-कभी थोड़ी बहुत भूल-चूक हो जाती है। रायगढ़ एससी ऑफिस के शासकीय कार्यों से बाहर रहने के कारण वे नियमित नहीं आ पाते। भोजन में कांच मिलने की बात पर उन्होंने

माना कि बहुत पहले ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद रसोइयों को सतर्क किया गया था। वहीं छात्रों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी हुई है। सपनों पर मंडराता खतरा - केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी व मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से भारी-भरकम फंड दिया जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में किताबों, खेल सामग्री और सुरक्षित भोजन के लिए तरसते बच्चे प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई : सिसई में जेएलकेएम का संगठन विस्तार तेज, जितेंद्र भगत बने प्रखंड अध्यक्ष ; भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान प्रखंड स्तरीय पुनर्गठन में पार्टी ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं ने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे सिसई (गुमला)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को सिसई कॉलेज रोड स्थित ऐम कोचिंग सेंटर सभागार में प्रखंड स्तरीय पार्टी विस्तार एवं कमिटी पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप फ्रांसिस कुजूर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा चीक बड़ाईक उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध और विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों में बिचौलियों का बोलबाला है, जिसके कारण आम जनता और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना रिश्वत के कई सरकारी कार्य नहीं हो रहे हैं और इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पार्टी को निर्णायक पहल करनी चाहिए। मुख्य अतिथि कृष्णा चीक बड़ाईक ने कहा कि जेएलकेएम का गठन ही भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड को भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपना जीवन जी सके। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य के 21 जिलों के सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन का विस्तार कर रही है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमिटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जितेंद्र भगत को जेएलकेएम सिसई प्रखंड का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। बैठक में प्रखंड कमिटी का भी विस्तार किया गया। गोबर्धन महली को वरीय प्रखंड उपाध्यक्ष, नारायण बारला को महासचिव, पारस साहु एवं सुजीत साहु को उपाध्यक्ष, रितेश महतो एवं बिगन राय को सचिव, विकास कुमार साहु को कोषाध्यक्ष, समीर उरांव को प्रवक्ता तथा बाबूलाल साहु एवं मदन साहु को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दस अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में वरीय जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सिलास बाड़ा, महासचिव विनय कुमार साहु (बंटी), जिला उपाध्यक्ष अनिल साहु, जिला सचिव मन्ना साहु, मीडिया प्रभारी राजेश साहु, समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, रजकु साहु सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    सिसई : सिसई में जेएलकेएम का संगठन विस्तार तेज, जितेंद्र भगत बने प्रखंड अध्यक्ष ; भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

प्रखंड स्तरीय पुनर्गठन में पार्टी ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं ने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे
सिसई (गुमला)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को सिसई कॉलेज रोड स्थित ऐम कोचिंग सेंटर सभागार में प्रखंड स्तरीय पार्टी विस्तार एवं कमिटी पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप फ्रांसिस कुजूर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा चीक बड़ाईक उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध और विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों में बिचौलियों का बोलबाला है, जिसके कारण आम जनता और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना रिश्वत के कई सरकारी कार्य नहीं हो रहे हैं और इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पार्टी को निर्णायक पहल करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि कृष्णा चीक बड़ाईक ने कहा कि जेएलकेएम का गठन ही भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड को भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपना जीवन जी सके।
उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य के 21 जिलों के सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन का विस्तार कर रही है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमिटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जितेंद्र भगत को जेएलकेएम सिसई प्रखंड का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
बैठक में प्रखंड कमिटी का भी विस्तार किया गया। गोबर्धन महली को वरीय प्रखंड उपाध्यक्ष, नारायण बारला को महासचिव, पारस साहु एवं सुजीत साहु को उपाध्यक्ष, रितेश महतो एवं बिगन राय को सचिव, विकास कुमार साहु को कोषाध्यक्ष, समीर उरांव को प्रवक्ता तथा बाबूलाल साहु एवं मदन साहु को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दस अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में वरीय जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सिलास बाड़ा, महासचिव विनय कुमार साहु (बंटी), जिला उपाध्यक्ष अनिल साहु, जिला सचिव मन्ना साहु, मीडिया प्रभारी राजेश साहु, समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, रजकु साहु सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चेहलुम मेला के दौरान आयोजित हुआ नुमाइसी इनामी प्रतियोगित एसपी ने दिया सौहार्द का संदेश उक्त कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भडगांव पंचायत गांव में भडगांव एवं कल्हेपाट अंजुमन इस्लामिया के तत्वधान में आयोजन समिति के द्वारा आयोजित हुआ जहां 22 अखाड़ा नुमाइसी प्रतियोगिता में भाग ले अपने बेहतर कला का प्रदर्शन किया।
    1
    चेहलुम मेला के दौरान आयोजित हुआ नुमाइसी इनामी प्रतियोगित एसपी ने दिया सौहार्द का संदेश
उक्त कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भडगांव पंचायत गांव में भडगांव एवं कल्हेपाट अंजुमन इस्लामिया के तत्वधान में आयोजन समिति के द्वारा आयोजित हुआ जहां 22 अखाड़ा नुमाइसी प्रतियोगिता में भाग ले अपने बेहतर कला का प्रदर्शन किया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • *पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार* 🚨*स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त* 🚨 *68 अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई* *5 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव अंग्रेजी जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव अंग्रेजी Mad off शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा एवं आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    *पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार*
🚨*स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त*
🚨 *68 अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई*
*5 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है।
आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव अंग्रेजी जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव अंग्रेजी Mad off शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा एवं आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    1
    बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम  फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने  बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    user_Abhishek News Ripoter
    Abhishek News Ripoter
    पत्रकारिता पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • 🚨 कोतबा में भ्रष्टाचार का लाइव भंडाफोड़! कीचड़ के ऊपर ढलाई, कैमरे में कैद ठेकेदार का खेल 🎥 नगर पंचायत ने रुकवाया काम! "कोतबा में 'अंधेर नगरी, चौपट राजा': एक दशक से अधूरी जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बारिश के बीच कंक्रीट की लीपापोती का भंडाफोड़, कीचड़ पर हो रही ढलाई को नगर पंचायत ने रुकवाया" 0.पीएचई विभाग की भर्राशाही: बीते 1 दशक से अधूरी जलावर्धन योजना,सालो से तरस रहे शुद्ध पानी को नगरवासी, अब ठेकेदार की मनमानी से बर्बाद हो रही नगर की सड़कें ​कोतबा:-कोतबा नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से चल रही 'जलावर्धन योजना' भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बीते एक दशक से अधूरा यह प्रोजेक्ट अब नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बुधवार को ठेकेदार की मनमानी की हद तब पार हो गई, जब झमाझम बारिश के बीच बिना कीचड़ साफ किए पाईप लाइन के गड्ढों की ढलाई की जाने लगी। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल हस्तक्षेप कर इस स्तरहीन कार्य को रुकवाया। 0.बारिश और कीचड़ के बीच कंक्रीट की लीपापोती ​जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार के लिए पूरे नगर में गुणवत्तायुक्त सीसी सड़कों (जिनकी मोटाई 8 इंच से 1 फीट तक है) को तोड़कर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार को राम मंदिर के बगल गली वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड पर मुकेश शर्मा के घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के बाद बने गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। बारिश हो रही थी और गड्ढे में कीचड़ व मटमैला पानी भरा हुआ था, लेकिन ठेकेदार के मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन लगा कर पानी और कीचड़ के ऊपर ही कंक्रीट डालकर ढलाई (रेस्टोरेशन) की जा रही थी। ​तकनीकी मापदंडों के अनुसार, बारिश में सीमेंट पानी के साथ बह जाता है और कीचड़ पर की गई ढलाई कभी सेट नहीं हो पाती। इसकी शिकायत जागरूक नागरिक मुकेश शर्मा ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ टी.आर. यादव से की, जिसके बाद सीएमओ ने मौके पर कर्मचारी भेजकर ढलाई का कार्य रुकवा दिया। यदि काम नहीं रुकता, तो ठेकेदार कीचड़ पर ही ढलाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता। 0.​तकनीकी मापदंडों की उड़ रही धज्जियां ​तकनीकी जानकारों और इंजीनियरों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत (Restoration) के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। ​सबसे पहले गड्ढे से पानी और कीचड़ हटाकर ठोस सतह प्राप्त की जानी चाहिए। ​उसके बाद बेस बनाने के लिए बालू (Sand) का भराव होना चाहिए। ​अंत में, पुरानी सड़क के लेवल से मिलान करते हुए 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की ढलाई की जानी चाहिए। ​लेकिन कोतबा नगर में रिपेयरिंग के नाम पर पीएचई के ठेकेदार द्वारा केवल 1 से 2 इंच की ढलाई कर खानापूर्ति के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नतीजा यह है कि यह पतली ढलाई कुछ ही दिनों में एक खाली ट्रैक्टर के गुजरने भर से धंस कर टूट रही है। 0.​'अंधेर नगरी चौपट राजा' का तर्ज, 1 दशक बाद भी 13 किमी काम अधूरा ​नगरवासियों में इस गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह पूरी योजना 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर चल रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे नगर में लगभग 32 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार होना था। इस योजना की मियाद कब की पूरी हो चुकी है, लेकिन 1 दशक बीतने के बाद भी आज लगभग 12 से 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। जनता की स्पष्ट मांग है कि गड्ढों को भरने का काम विभाग की सतत निगरानी में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। 0.जानिए क्या कहते है ​जिम्मेदार 0.​टी.आर. यादव (सीएमओ, नगर पंचायत कोतबा) "नागरिकों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। बारिश के बीच और कीचड़ में हो रहे इस निर्माण कार्य को फौरन रुकवा दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" 0.​समर सिंह (कार्यपालन अभियंता - EE, पीएचई विभाग) "बरसात होते रहने पर ढलाई का कार्य करवाना पूरी तरह गलत है, सीमेंट पानी में धुल जाएगा। ऐसे कार्य का कराना न कराना बराबर है। मैं तत्काल इस विषय पर ठेकेदार व इंजीनियर से बात कर जानकारी लेता हूं। वर्तमान में केवल पाइप बिछाई जा रही है, जिसके ऊपर हमारे द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए 'टेम्परेरी ढलाई' की जा रही है। बाद में कनेक्शन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा इन गड्ढों को फिर से तोड़ा जाएगा, इसलिए मोटी ढलाई नहीं की जा रही है। जहां ठेकेदार 1 से 2 इंच की ढलाई कर रहा है, विभाग द्वारा उसे उसी मोटाई के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा।" 0.​हितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोतबा) "बारिश की स्थिति में ठेकेदार बिल्कुल भी ढलाई न करे। कीचड़ हटाकर ठोस धरातल पर बालू भरकर बेस बनाने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। यदि प्राकलन के मुताबिक कार्य पूर्ण नहीं होता है और गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नगर पंचायत किसी भी स्थिति में इस जलावर्धन योजना के कार्य का हैंडओवर नहीं लेगी।" इस खबर को पोस्ट कर वायरल करने के लिए यूट्यूब में टैग बनाओ
    1
    🚨 कोतबा में भ्रष्टाचार का लाइव भंडाफोड़! कीचड़ के ऊपर ढलाई, कैमरे में कैद ठेकेदार का खेल 🎥
नगर पंचायत ने रुकवाया काम!

"कोतबा में 'अंधेर नगरी, चौपट राजा': एक दशक से अधूरी जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बारिश के बीच कंक्रीट की लीपापोती का भंडाफोड़, कीचड़ पर हो रही ढलाई को नगर पंचायत ने रुकवाया"
0.पीएचई विभाग की भर्राशाही: बीते 1 दशक से अधूरी जलावर्धन योजना,सालो से तरस रहे शुद्ध पानी को नगरवासी, अब ठेकेदार की मनमानी से बर्बाद हो रही नगर की सड़कें
​कोतबा:-कोतबा नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से चल रही 'जलावर्धन योजना' भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बीते एक दशक से अधूरा यह प्रोजेक्ट अब नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बुधवार को ठेकेदार की मनमानी की हद तब पार हो गई, जब झमाझम बारिश के बीच बिना कीचड़ साफ किए पाईप लाइन के गड्ढों की ढलाई की जाने लगी। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल हस्तक्षेप कर इस स्तरहीन कार्य को रुकवाया।
0.बारिश और कीचड़ के बीच कंक्रीट की लीपापोती
​जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार के लिए पूरे नगर में गुणवत्तायुक्त सीसी सड़कों (जिनकी मोटाई 8 इंच से 1 फीट तक है) को तोड़कर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार को राम मंदिर के बगल गली वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड पर मुकेश शर्मा के घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के बाद बने गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। बारिश हो रही थी और गड्ढे में कीचड़ व मटमैला पानी भरा हुआ था, लेकिन ठेकेदार के मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन लगा कर पानी और कीचड़ के ऊपर ही कंक्रीट डालकर ढलाई (रेस्टोरेशन) की जा रही थी।
​तकनीकी मापदंडों के अनुसार, बारिश में सीमेंट पानी के साथ बह जाता है और कीचड़ पर की गई ढलाई कभी सेट नहीं हो पाती। इसकी शिकायत जागरूक नागरिक मुकेश शर्मा ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ टी.आर. यादव से की, जिसके बाद सीएमओ ने मौके पर कर्मचारी भेजकर ढलाई का कार्य रुकवा दिया। यदि काम नहीं रुकता, तो ठेकेदार कीचड़ पर ही ढलाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता।
0.​तकनीकी मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
​तकनीकी जानकारों और इंजीनियरों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत (Restoration) के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। ​सबसे पहले गड्ढे से पानी और कीचड़ हटाकर ठोस सतह प्राप्त की जानी चाहिए। ​उसके बाद बेस बनाने के लिए बालू (Sand) का भराव होना चाहिए। ​अंत में, पुरानी सड़क के लेवल से मिलान करते हुए 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की ढलाई की जानी चाहिए। ​लेकिन कोतबा नगर में रिपेयरिंग के नाम पर पीएचई के ठेकेदार द्वारा केवल 1 से 2 इंच की ढलाई कर खानापूर्ति के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नतीजा यह है कि यह पतली ढलाई कुछ ही दिनों में एक खाली ट्रैक्टर के गुजरने भर से धंस कर टूट रही है।
0.​'अंधेर नगरी चौपट राजा' का तर्ज, 1 दशक बाद भी 13 किमी काम अधूरा
​नगरवासियों में इस गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह पूरी योजना 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर चल रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे नगर में लगभग 32 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार होना था। इस योजना की मियाद कब की पूरी हो चुकी है, लेकिन 1 दशक बीतने के बाद भी आज लगभग 12 से 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। जनता की स्पष्ट मांग है कि गड्ढों को भरने का काम विभाग की सतत निगरानी में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
0.जानिए क्या कहते है ​जिम्मेदार
0.​टी.आर. यादव (सीएमओ, नगर पंचायत कोतबा)
"नागरिकों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। बारिश के बीच और कीचड़ में हो रहे इस निर्माण कार्य को फौरन रुकवा दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
0.​समर सिंह (कार्यपालन अभियंता - EE, पीएचई विभाग)
"बरसात होते रहने पर ढलाई का कार्य करवाना पूरी तरह गलत है, सीमेंट पानी में धुल जाएगा। ऐसे कार्य का कराना न कराना बराबर है। मैं तत्काल इस विषय पर ठेकेदार व इंजीनियर से बात कर जानकारी लेता हूं। वर्तमान में केवल पाइप बिछाई जा रही है, जिसके ऊपर हमारे द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए 'टेम्परेरी ढलाई' की जा रही है। बाद में कनेक्शन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा इन गड्ढों को फिर से तोड़ा जाएगा, इसलिए मोटी ढलाई नहीं की जा रही है। जहां ठेकेदार 1 से 2 इंच की ढलाई कर रहा है, विभाग द्वारा उसे उसी मोटाई के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा।"
0.​हितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोतबा)
"बारिश की स्थिति में ठेकेदार बिल्कुल भी ढलाई न करे। कीचड़ हटाकर ठोस धरातल पर बालू भरकर बेस बनाने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। यदि प्राकलन  के मुताबिक कार्य पूर्ण नहीं होता है और गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नगर पंचायत किसी भी स्थिति में इस जलावर्धन योजना के कार्य का हैंडओवर नहीं लेगी।"
इस खबर को पोस्ट कर वायरल करने के लिए यूट्यूब में टैग बनाओ
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • बड़ी खबर एलपीजी उपभोक्ता 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करा लें। लोहरदगा जिले के सभी एलपीजी उपभोक्ता 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करा लें।
    1
    बड़ी खबर एलपीजी उपभोक्ता 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करा लें।


लोहरदगा जिले के सभी एलपीजी उपभोक्ता 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करा लें।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • नया पुल बना लेकिन रोड जमीन में समा गया.? #shorts #shortvideo #pull #road #pani #gadi #thekedar #news
    1
    नया पुल बना लेकिन रोड जमीन में समा गया.? #shorts #shortvideo #pull #road #pani #gadi #thekedar #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • राँची भ्रष्टाचार के खिलाफ सिग्नेचर अभियान छोटे छोटे बच्चे भी शामिल राँची: राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल प्रोटेस्ट अब भी जारी लगातार धरने पर बैठ हैं छात्र जो भी समझता हैं ओ अपना नैतिक विचार समर्थन कर रहा आज एक भ्रष्टाचार के खिलाफ सिग्नेचर अभियान चलाया जा रहा जिसमे छोटे बच्चे ने भी सिग्नेचर अभियान भाग ले रहे है आखिर कब तक छात्रों और अभिभावक युवाओं की आवाज कब तक सुनेगी पदाशीन सरकार यदि आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते है तो इस मुहिम साथ देकर आवाज बुलंद कर सकते है
    2
    राँची भ्रष्टाचार के खिलाफ सिग्नेचर अभियान छोटे छोटे बच्चे भी शामिल 
राँची: राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल प्रोटेस्ट अब भी जारी लगातार धरने पर बैठ हैं छात्र जो भी समझता हैं ओ अपना नैतिक विचार समर्थन कर रहा आज एक भ्रष्टाचार के खिलाफ सिग्नेचर अभियान चलाया जा रहा जिसमे छोटे बच्चे ने भी सिग्नेचर अभियान भाग ले रहे है आखिर कब तक छात्रों और अभिभावक युवाओं की आवाज कब तक सुनेगी पदाशीन सरकार यदि आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते है तो इस मुहिम साथ देकर आवाज बुलंद कर सकते है
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.