logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

1 hr ago
user_Abhishek News Ripoter
Abhishek News Ripoter
पत्रकारिता पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी* *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत* *➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार* *➡️ तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है* *➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।* ---00--- ➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है। ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है। ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
    2
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी*
*➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार*
*➡️ तलाशी के दौरान   पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है*
*➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।*
*➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।*
---00---
➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से  तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा  कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    1
    PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं
🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रायगढ़ रेलवे कॉलोनी में दहशत पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर,सर्प मित्र धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
    1
    रायगढ़ रेलवे कॉलोनी में दहशत पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर,सर्प मित्र धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • आंगनबाड़ी भर्ती अपडेट: एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित करने की सूचना से जुड़ी प्रक्रिया, और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत तकनीकी सहयोगियों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती और चयन सूचियां जारी: जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुढरुडांड में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की चयन/प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा कृषि विभाग (FAO-GEF प्रोजेक्ट) के तहत विभिन्न संविदा पदों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई गई है। आंगनबाड़ी भर्ती अपडेट: एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित करने की सूचना से जुड़ी प्रक्रिया, और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत तकनीकी सहयोगियों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। मौसम और दैनिक गतिविधियां: जिले में मानसून की गतिविधियों के बीच ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों (बागची, कुनकुरी, पत्थलगांव व मुख्य जशपुर) में प्रशासनिक कामकाज और स्थानीय बाजार की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
    1
    आंगनबाड़ी भर्ती अपडेट: एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित करने की सूचना से जुड़ी प्रक्रिया, और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत तकनीकी सहयोगियों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।

भर्ती और चयन सूचियां जारी: जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुढरुडांड में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की चयन/प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा कृषि विभाग (FAO-GEF प्रोजेक्ट) के तहत विभिन्न संविदा पदों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती अपडेट: एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित करने की सूचना से जुड़ी प्रक्रिया, और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत तकनीकी सहयोगियों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।
मौसम और दैनिक गतिविधियां: जिले में मानसून की गतिविधियों के बीच ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों (बागची, कुनकुरी, पत्थलगांव व मुख्य जशपुर) में प्रशासनिक कामकाज और स्थानीय बाजार की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    1
    PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं
🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बोरो रेंज में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया ड्रायवर के पास नहीं मिला वैध दस्तावेज,वन अमला आगे की जांच में जूटा।
    1
    बोरो रेंज में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया ड्रायवर के पास नहीं मिला वैध दस्तावेज,वन अमला आगे की जांच में जूटा।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल बारिश के मौसम में सक्ती जिले के वॉटरफॉल एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। नगरदा झरने में फिसलकर 19 वर्षीय युवक राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के झरने के ऊपर से फिसलकर नीचे पत्थरों पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। यह दृश्य संवेदनशील दर्शकों को विचलित कर सकता है। नगरदा थाना प्रभारी कमल महतो ने बताया कि देवरमाल गांव निवासी राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ झरना घूमने गया था। लगातार बारिश के कारण पत्थरों पर काई जम गई थी, जिससे पैर फिसलने पर वह गहरी खाई की ओर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को दमाऊधारा झरने में भी एक युवक की गिरने से मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बारिश के दौरान वॉटरफॉल और फिसलन भरे पत्थरों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश के मौसम में झरनों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। फिसलन वाले पत्थरों पर जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
    1
    सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल
सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल
बारिश के मौसम में सक्ती जिले के वॉटरफॉल एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। नगरदा झरने में फिसलकर 19 वर्षीय युवक राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के झरने के ऊपर से फिसलकर नीचे पत्थरों पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। यह दृश्य संवेदनशील दर्शकों को विचलित कर सकता है।
नगरदा थाना प्रभारी कमल महतो ने बताया कि देवरमाल गांव निवासी राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ झरना घूमने गया था। लगातार बारिश के कारण पत्थरों पर काई जम गई थी, जिससे पैर फिसलने पर वह गहरी खाई की ओर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को दमाऊधारा झरने में भी एक युवक की गिरने से मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बारिश के दौरान वॉटरफॉल और फिसलन भरे पत्थरों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
बारिश के मौसम में झरनों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। फिसलन वाले पत्थरों पर जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.