जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी* *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत* *➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार* *➡️ तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है* *➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।* ---00--- ➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है। ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है। ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी* *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत* *➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार* *➡️ तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है* *➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।* ---00--- ➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है। ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही
टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है। ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
- रायगढ़ में 32 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों को मिली मंजूरी माइक बैठक में पेयजल,सफाई और मटन मार्केट समेत 19 एजेंडों पर फैसला। रायगढ़ नगर निगम में मंगलवार को मेयर इन काउंसिल (मिक) की बैठक आयोजित हुई महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े 19 एजेंडों पर चर्चा की गई।1
- साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। नहर सफाई, जलभराव, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन और अन्य मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।1
- कोरबा आयुक्त और दुकानदार के बीच🎥 देखिए... कैमरे में कैद पूरा हाई-वोल्टेज हंगामा!1
- प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आए जीआईएस विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा लेयर के एकीकरण तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं की एकीकृत योजना बनाना, उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि सभी विभागों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से समय और शासकीय व्यय की बचत होगी तथा परियोजनाओं के दोहराव से भी बचा जा सकेगा। साथ ही, जीआईएस आधारित इस सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म से नई परियोजनाओं के लिए अधिक सटीक और प्रभावी निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। कार्यशाला में प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (डीएमपी) में जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं के पंजीयन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।1
- रोजी-रोटी कमाने गए थे जम्मू, आतंकियों के गोली के बने निशाने, छत्तीसगढ़ के दो युवाओं की मौत1
- "10 अगस्त को SECL महाप्रबंधक कार्यालयों का घेराव, मजदूरों के हक की निर्णायक लड़ाई!" कोरबा में 10 अगस्त को SECL के सभी महाप्रबंधक कार्यालयों का घेराव होगा। मजदूर संगठन लंबित मांगों, वेतन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अधिकारों को लेकर एकजुट होकर विशाल आंदोलन करेंगे।2
- PM Modi in Paris: भारतीय समुदाय के बीच गूंजा आत्मनिर्भर भारत और विकास का संदेश 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- रायगढ़ निगम में जलकर वसूली में फर्जीवाड़े का आरोप कहा- कई E,W,S हितग्राहियों से 60 की जगह 200 रुपए लिए,जांच कर कार्रवाई की मांग।1
- देवरीखुर्द में नवजागृति कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन.......चौथे वर्ष में करपीहा की टीम ने मारी बाजी, मुंगेली और कोरबा ने भी गाड़े झंडे देवरीखुर्द में नवजागृति कबड्डी प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का इस वर्ष चौथा साल है, जो पिछले तीन वर्षों से लगातार सफलतापूक आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूरे प्रदेशभर से विभिन्न टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में बिलासपुर कोटा क्षेत्र के करपीहा ग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर मुंगेली और तृतीय स्थान पर कोरबा जिले की टीम ने बाजी मारी। आयोजकों ने इस मौके पर कहा कि आज के इस आधुनिक और व्यस्त दौर में जहां लोग शारीरिक रूप से सुस्त और मेहनत से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे समय में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल का आयोजन लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ, तंदुरुस्त और फुर्तीला बनाए रखने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, क्योंकि इस प्रकार के खेल शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन व ऊर्जा का संचार करते हैं और ऐसे सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति बधाई की पात्र है..... बाईट –अमित यादव3