logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आए जीआईएस विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा लेयर के एकीकरण तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं की एकीकृत योजना बनाना, उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि सभी विभागों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से समय और शासकीय व्यय की बचत होगी तथा परियोजनाओं के दोहराव से भी बचा जा सकेगा। साथ ही, जीआईएस आधारित इस सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म से नई परियोजनाओं के लिए अधिक सटीक और प्रभावी निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। कार्यशाला में प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (डीएमपी) में जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं के पंजीयन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

10 hrs ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में निकलने लगे हैं भारी मात्रा में वन्य जीव सांप 70 सतर्कता बरतना जरूरी
    1
    बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में निकलने लगे हैं भारी मात्रा में वन्य जीव सांप 70 सतर्कता बरतना जरूरी
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।
    1
    चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    1
    पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_Dev Kumar Jatwar
    Dev Kumar Jatwar
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • "मजदूरों का अल्टीमेटम हक दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो!" "कोयला मजदूरों का अल्टीमेटम! 10 अगस्त से पहले मांगें पूरी करो, नहीं तो SECL के महाप्रबंधक कार्यालयों का होगा घेराव। मजदूरों ने कहा—अब हक और सम्मान की लड़ाई आर-पार की होगी।
    1
    "मजदूरों का अल्टीमेटम हक दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो!"
"कोयला मजदूरों का अल्टीमेटम! 10 अगस्त से पहले मांगें पूरी करो, नहीं तो SECL के महाप्रबंधक कार्यालयों का होगा घेराव। मजदूरों ने कहा—अब हक और सम्मान की लड़ाई आर-पार की होगी।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग,डीन बोले कोई सेवा प्रभावित नहीं हो रही। रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
    1
    रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग,डीन बोले कोई सेवा प्रभावित नहीं हो रही। रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बारिश बनी आफत: लात नाला उफान पर, चंद्रपुर-बरमकेला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
    1
    बारिश बनी आफत: लात नाला उफान पर, चंद्रपुर-बरमकेला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप
लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ग्रामीण युवतियों और महिलाओं को मुफ्त टैली प्रशिक्षण, स्वरोजगार की राह हुई आसान
    1
    ग्रामीण युवतियों और महिलाओं को मुफ्त टैली प्रशिक्षण, स्वरोजगार की राह हुई आसान
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • मंडल अध्यक्ष' बताकर झाड़ा रौब, चखना के पैसे मांगने पर शराब दुकान में खूनी बवाल" दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दुकानदारों पर किया हमला, CCTV और वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस से भी की बदसलूकी। कोरबा। जिले के मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान में चखना के पैसे मांगना दुकानदारों को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने पहले चखना सेंटर संचालक से विवाद किया, फिर खुद को "मंडल अध्यक्ष" बताकर रौब झाड़ने लगे। बात बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर दुकानदारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब पीने के बाद चखना सेंटर पहुंचे थे। चखना खाने के बाद जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों को धमकाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपने भाई को बुला लिया। कुछ ही देर में दोनों भाइयों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दुकानदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में धुत दोनों युवक पुलिसकर्मियों से भी बहस और बदसलूकी करते नजर आए। पूरी घटना शराब दुकान परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवकों का हंगामा और पुलिस से अभद्र व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
    1
    मंडल अध्यक्ष' बताकर झाड़ा रौब, चखना के पैसे मांगने पर शराब दुकान में खूनी बवाल"

दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दुकानदारों पर किया हमला, CCTV और वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस से भी की बदसलूकी।

कोरबा। जिले के मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान में चखना के पैसे मांगना दुकानदारों को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने पहले चखना सेंटर संचालक से विवाद किया, फिर खुद को "मंडल अध्यक्ष" बताकर रौब झाड़ने लगे। बात बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर दुकानदारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब पीने के बाद चखना सेंटर पहुंचे थे। चखना खाने के बाद जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों को धमकाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपने भाई को बुला लिया।

कुछ ही देर में दोनों भाइयों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दुकानदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में धुत दोनों युवक पुलिसकर्मियों से भी बहस और बदसलूकी करते नजर आए।

पूरी घटना शराब दुकान परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवकों का हंगामा और पुलिस से अभद्र व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.