Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।
Raigarh Chhattisgarh
चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ईओडब्ल्यू-एसीबी में धरमजयगढ़ के SDOP सिद्धांत तिवारी की प्रतिनियुक्ति रद्द।1
- कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार ₹ की बिक्री कलेक्टर ने स्वयं राखी खरीदकर स्थानीय उत्पाद को दिया बढ़ावा सारंगढ़- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। स्टॉल पर दिनभर में कुल ₹13,420 की राखियों का विक्रय हुआ। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ फलदार बीज (सीड राखी) से तैयार विशेष राखियां तथा बेल-बॉटम सहित विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक इन राखियों की खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्टॉल का अवलोकन कर स्वयं महिला समूहों से राखियां खरीदीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान दिलाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन, संजू पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। राखियों की खरीद में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पशुधन विकास विभाग की विशेष सहभागिता रही। बिहान की महिलाओं ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।3
- प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आए जीआईएस विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा लेयर के एकीकरण तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं की एकीकृत योजना बनाना, उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि सभी विभागों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से समय और शासकीय व्यय की बचत होगी तथा परियोजनाओं के दोहराव से भी बचा जा सकेगा। साथ ही, जीआईएस आधारित इस सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म से नई परियोजनाओं के लिए अधिक सटीक और प्रभावी निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। कार्यशाला में प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (डीएमपी) में जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं के पंजीयन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।1
- रोजी-रोटी कमाने गए थे जम्मू, आतंकियों के गोली के बने निशाने, छत्तीसगढ़ के दो युवाओं की मौत1
- आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर कोरबा में मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कोरबा में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस पर 'जड़ी-बूटी दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कर लोगों को उनके उपयोग और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी मुख्य अतिथि रहे। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा और आंवला को धरती के पांच अमृत बताते हुए इनके नियमित उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।4
- शिव महापुराण कथा आयोजित आज से शुभारंभ आचार्य पंडित युवराज पांडेय के श्रीमुख से कथा रसपान करे आयोजन श्री गणपत प्रसाद केशवानी परिवार द्वारा 7 दिवसीय शिव महापुराण आगाज़ शुरू 4 तारिख से 10तारिख तक संपन्न होगी1
- कोरबा आयुक्त और दुकानदार के बीच🎥 देखिए... कैमरे में कैद पूरा हाई-वोल्टेज हंगामा!1
- चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।1