कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार ₹ की बिक्री कलेक्टर ने स्वयं राखी खरीदकर स्थानीय उत्पाद को दिया बढ़ावा सारंगढ़- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। स्टॉल पर दिनभर में कुल ₹13,420 की राखियों का विक्रय हुआ। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ फलदार बीज (सीड राखी) से तैयार विशेष राखियां तथा बेल-बॉटम सहित विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक इन राखियों की खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्टॉल का अवलोकन कर स्वयं महिला समूहों से राखियां खरीदीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान दिलाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन, संजू पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। राखियों की खरीद में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पशुधन विकास विभाग की विशेष सहभागिता रही। बिहान की महिलाओं ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार ₹ की बिक्री कलेक्टर ने स्वयं राखी खरीदकर स्थानीय उत्पाद को दिया बढ़ावा सारंगढ़- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। स्टॉल पर दिनभर में कुल ₹13,420 की राखियों का विक्रय हुआ। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ फलदार बीज (सीड राखी) से तैयार विशेष राखियां तथा
बेल-बॉटम सहित विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक इन राखियों की खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्टॉल का अवलोकन कर स्वयं महिला समूहों से राखियां खरीदीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान दिलाते
हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन, संजू पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। राखियों की खरीद में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पशुधन विकास विभाग की विशेष सहभागिता रही। बिहान की महिलाओं ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
- चिरईपानी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 8,10 बंदर पिंजरे में फंसे,ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला वन-विभाग की लगातार निगरानी।1
- बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में निकलने लगे हैं भारी मात्रा में वन्य जीव सांप 70 सतर्कता बरतना जरूरी1
- "10 अगस्त को SECL महाप्रबंधक कार्यालयों का घेराव, मजदूरों के हक की निर्णायक लड़ाई!" कोरबा में 10 अगस्त को SECL के सभी महाप्रबंधक कार्यालयों का घेराव होगा। मजदूर संगठन लंबित मांगों, वेतन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अधिकारों को लेकर एकजुट होकर विशाल आंदोलन करेंगे।2
- आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर कोरबा में मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कोरबा में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस पर 'जड़ी-बूटी दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कर लोगों को उनके उपयोग और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी मुख्य अतिथि रहे। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा और आंवला को धरती के पांच अमृत बताते हुए इनके नियमित उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।4
- रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग,डीन बोले कोई सेवा प्रभावित नहीं हो रही। रायगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।1
- साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। नहर सफाई, जलभराव, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन और अन्य मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।1
- शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पोताई के दौरान 11 केवी तार के चपेट में आने से युवक के पैर काटा गया मगर बिजली विभाग, स्कूल प्रबंधन से कोई सहायता राशि नहीं खेत, गहने बेचकर इलाज कराने को मजबूर गरीब परिवार आर्थिक तंगी के बाद जमीन बेचकर युवक की जान बचाने को रहे मजबूर एक ओर स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, और बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटनाक्रम हुई है जबकि पता होने के बाद जान जोखिम में डलवाकर पोताई करने को मजबूर था बाल बाल बची जान मगर आर्थिक गरीब परिवार से आने वाले युवक की इलाज गहने जमीन बेचकर इलाज कराया कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली आप सभी जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री सहायता राशि को लेकर आवेदन देकर आर्थिक सहायता की मांग की है जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री, समाजसेवी से सहायता करने की गुहार लगाई है1