logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate

1 hr ago
user_Pradesh Khabar News Network
Pradesh Khabar News Network
Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • डीईओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच तेज, भंडार गृह का सत्यापन कर्मचारी की अनुपस्थिति से टला बलरामपुर: डीईओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच तेज, भंडार गृह का सत्यापन कर्मचारी की अनुपस्थिति से टला बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में कथित वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता जांच के लिए डीईओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भंडार गृह का भौतिक सत्यापन किया जाना था, लेकिन संबंधित कर्मचारी के अवकाश पर होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका। अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और इसी क्रम में कार्यालय के रिकॉर्ड तथा भंडार गृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि भंडार गृह के सत्यापन के लिए संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन उसके अवकाश पर होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में डीईओ मनीराम यादव से जानकारी ली गई, जिन्होंने कर्मचारी के छुट्टी पर होने की बात कही। अपर कलेक्टर ने सवाल उठाया कि यदि संबंधित कर्मचारी अवकाश पर था तो नियमानुसार किसी अन्य कर्मचारी को प्रभार क्यों नहीं सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में कर्मचारी की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का प्रभार दूसरे कर्मचारी को दिया जाता है। प्रमोद गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता के संकेत मिले हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच, दस्तावेजों के परीक्षण और भंडार गृह के सत्यापन के बाद ही सामने आएंगे। जांच के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, भंडार गृह में उपलब्ध सामग्री तथा अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। भंडार गृह का सत्यापन अब संबंधित कर्मचारी की मौजूदगी में कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    डीईओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच तेज, भंडार गृह का सत्यापन कर्मचारी की अनुपस्थिति से टला
बलरामपुर: डीईओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच तेज, भंडार गृह का सत्यापन कर्मचारी की अनुपस्थिति से टला
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में कथित वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता जांच के लिए डीईओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भंडार गृह का भौतिक सत्यापन किया जाना था, लेकिन संबंधित कर्मचारी के अवकाश पर होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका।
अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और इसी क्रम में कार्यालय के रिकॉर्ड तथा भंडार गृह का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि भंडार गृह के सत्यापन के लिए संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन उसके अवकाश पर होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में डीईओ मनीराम यादव से जानकारी ली गई, जिन्होंने कर्मचारी के छुट्टी पर होने की बात कही।
अपर कलेक्टर ने सवाल उठाया कि यदि संबंधित कर्मचारी अवकाश पर था तो नियमानुसार किसी अन्य कर्मचारी को प्रभार क्यों नहीं सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में कर्मचारी की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का प्रभार दूसरे कर्मचारी को दिया जाता है।
प्रमोद गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता के संकेत मिले हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच, दस्तावेजों के परीक्षण और भंडार गृह के सत्यापन के बाद ही सामने आएंगे।
जांच के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, भंडार गृह में उपलब्ध सामग्री तथा अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
भंडार गृह का सत्यापन अब संबंधित कर्मचारी की मौजूदगी में कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी* *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत* *➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार* *➡️ तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है* *➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।* ---00--- ➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है। ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है। ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
    2
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी*
*➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार*
*➡️ तलाशी के दौरान   पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है*
*➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।*
*➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।*
---00---
➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से  तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा  कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • क्षेत्र में फैला है गंदगी का अम्बार लेकिन निगम में चल रहा है कमीशन का कारोबार क्षेत्र में फैला है गंदगी का अम्बार लेकिन निगम में चल रहा है कमीशन का कारोबार
    1
    क्षेत्र में फैला है गंदगी का अम्बार लेकिन निगम में चल रहा है कमीशन का कारोबार
क्षेत्र में फैला है गंदगी का अम्बार लेकिन निगम में चल रहा है कमीशन का कारोबार
    user_SM NEWS LIVE
    SM NEWS LIVE
    पत्रकार मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    1
    PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं
🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • आयुक्त से विवाद के बाद घिरे व्यापारी दीपक धामेचा, पार्षदों ने खोला मोर्चा; जिला बदर की उठी मांग
    1
    आयुक्त से विवाद के बाद घिरे व्यापारी दीपक धामेचा, पार्षदों ने खोला मोर्चा; जिला बदर की उठी मांग
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • ​नशे में धुत चालक की बड़ी लापरवाही: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर तालाब में पलटी, 4 लोगों की बची जान ​सतिघाट के कमल तालाब में गिरा वाहन, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा। कैमरे पर चालक ने कबूली शराब पीने की बात, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा दर्दनाक हादसा। ​कोतबा:-रफ्तार के कहर और नशे में ड्राइविंग का एक खौफनाक मामला कोतबा क्षेत्र से सामने आया है। बुधवार सुबह सतिघाट परिसर स्थित कमल तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गनीमत यह रही कि वाहन में सवार सभी चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें ही आई हैं। यह पूरी घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि नशे की हालत में वाहन चलाना कितना जानलेवा साबित हो सकता है। ​कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। सफेद रंग की स्कॉर्पियो (पंजीयन संख्या: OD 02 AK 6321) कोतबा से भालुखार की ओर जा रही थी। वाहन के मालिक सनी धोबी (परशुराम धोबी) हैं और घटना के समय इसे शिवा धोबी चला रहा था। ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सामने से मनमोहन नामक एक युवक अपनी बाइक से आ रहा था। चालक शिवा धोबी, जो कि उस समय नशे की हालत में था, ने बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक गाड़ी को तेज कट मारा। तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो बैठा। स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर पलटते हुए सीधे सतिघाट के गहरे कमल तालाब में जा घुसी। ​ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जान तालाब में गिरते ही स्कॉर्पियो में तेजी से पानी भरने लगा था। गाड़ी के दरवाजे लॉक होने और पानी के दबाव के कारण स्थिति बेहद जानलेवा हो गई थी। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी का शीशा/दरवाजा खोलकर एक व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई के चलते गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग भी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​जेसीबी की मदद से निकाला गया वाहन हादसे के बाद वाहन मालिक द्वारा एक जेसीबी (JCB) मशीन को मौके पर बुलवाया गया। भारी भीड़ की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से रस्सियां बांधकर, कमल के पत्तों और कीचड़ से भरे तालाब से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। ​चालक और वाहन मालिक का गैर-जिम्मेदाराना बयान सबसे हैरान करने वाली बात घटना के बाद चालक का रवैया रहा। कैमरे के सामने बातचीत करते हुए चालक शिवा धोबी ने बेखौफ होकर यह स्वीकार किया कि उसने हादसे के वक्त शराब पी रखी थी। उसने अपनी सफाई में कहा कि सामने से आ रहे बाइक सवार मनमोहन को रास्ता (साइड) देने के चक्कर में उसने गाड़ी मोड़ी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार "नशे में गाड़ी न चलाने" की हिदायतों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी चालक का जवाब बेहद लापरवाही भरा था। ​वहीं, वाहन मालिक (पिता) परशुराम धोबी ने बताया कि वे सुबह एक बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे और वहां से भालुखार लौटते समय यह दुर्घटना घटी। ​निष्कर्ष और प्रशासन से अपील यह घटना महज एक हादसा नहीं, बल्कि यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का जीता-जागता उदाहरण है। आज ग्रामीणों की तत्परता और किस्मत के चलते चार जिंदगियां बच गईं, लेकिन एक शराबी चालक की छोटी सी लापरवाही कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे सकती थी। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
    1
    ​नशे में धुत चालक की बड़ी लापरवाही: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर तालाब में पलटी, 4 लोगों की बची जान
​सतिघाट के कमल तालाब में गिरा वाहन, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा। कैमरे पर चालक ने कबूली शराब पीने की बात, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा दर्दनाक हादसा।
​कोतबा:-रफ्तार के कहर और नशे में ड्राइविंग का एक खौफनाक मामला कोतबा क्षेत्र से सामने आया है। बुधवार सुबह सतिघाट परिसर स्थित कमल तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गनीमत यह रही कि वाहन में सवार सभी चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें ही आई हैं। यह पूरी घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि नशे की हालत में वाहन चलाना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।
​कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। सफेद रंग की स्कॉर्पियो (पंजीयन संख्या: OD 02 AK 6321) कोतबा से भालुखार की ओर जा रही थी। वाहन के मालिक सनी धोबी (परशुराम धोबी) हैं और घटना के समय इसे शिवा धोबी चला रहा था।
​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सामने से मनमोहन नामक एक युवक अपनी बाइक से आ रहा था। चालक शिवा धोबी, जो कि उस समय नशे की हालत में था, ने बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक गाड़ी को तेज कट मारा। तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो बैठा। स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर पलटते हुए सीधे सतिघाट के गहरे कमल तालाब में जा घुसी।
​ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जान
तालाब में गिरते ही स्कॉर्पियो में तेजी से पानी भरने लगा था। गाड़ी के दरवाजे लॉक होने और पानी के दबाव के कारण स्थिति बेहद जानलेवा हो गई थी। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी का शीशा/दरवाजा खोलकर एक व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई के चलते गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग भी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
​जेसीबी की मदद से निकाला गया वाहन
हादसे के बाद वाहन मालिक द्वारा एक जेसीबी (JCB) मशीन को मौके पर बुलवाया गया। भारी भीड़ की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से रस्सियां बांधकर, कमल के पत्तों और कीचड़ से भरे तालाब से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया।
​चालक और वाहन मालिक का गैर-जिम्मेदाराना बयान
सबसे हैरान करने वाली बात घटना के बाद चालक का रवैया रहा। कैमरे के सामने बातचीत करते हुए चालक शिवा धोबी ने बेखौफ होकर यह स्वीकार किया कि उसने हादसे के वक्त शराब पी रखी थी। उसने अपनी सफाई में कहा कि सामने से आ रहे बाइक सवार मनमोहन को रास्ता (साइड) देने के चक्कर में उसने गाड़ी मोड़ी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार "नशे में गाड़ी न चलाने" की हिदायतों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी चालक का जवाब बेहद लापरवाही भरा था।
​वहीं, वाहन मालिक (पिता) परशुराम धोबी ने बताया कि वे सुबह एक बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे और वहां से भालुखार लौटते समय यह दुर्घटना घटी।
​निष्कर्ष और प्रशासन से अपील
यह घटना महज एक हादसा नहीं, बल्कि यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का जीता-जागता उदाहरण है। आज ग्रामीणों की तत्परता और किस्मत के चलते चार जिंदगियां बच गईं, लेकिन एक शराबी चालक की छोटी सी लापरवाही कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे सकती थी। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.