logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शनिवार देर रात फालना के घणी गांव से खुडाला निवासी दूध व्यवसायी भारत पूनाराम चौधरी का अपहरण कर लिया गया। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब चौधरी धाणी स्थित पतावा वाले कुएं से दूध भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान धाणी गांव की ओर निकलते ही एक सफेद कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चौधरी की कैंपर पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया, फिर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर खींचकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अपनी कैंपर में डाला और करीब तीन घंटे तक लगभग 40 किलोमीटर तक पीटते रहे। रात करीब 11 बजे सुमेरपुर उपखंड के बलाना गांव से खिवांदी जाने वाले सड़क मार्ग पर चलती कैंपर से उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे लहुलुहान हालत में पाए गए। सड़क किनारे फेंके जाने के बाद युवक ने एक राहगीर से फोन मांगकर अपने परिचित को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक का उपचार शुरू कराया। पुलिस फिलहाल पूरे जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गहन तलाश कर रही है।

23 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
23 hrs ago

शनिवार देर रात फालना के घणी गांव से खुडाला निवासी दूध व्यवसायी भारत पूनाराम चौधरी का अपहरण कर लिया गया। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब चौधरी धाणी स्थित पतावा वाले कुएं से दूध भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान धाणी गांव की ओर निकलते ही एक सफेद कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चौधरी की कैंपर पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया, फिर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर खींचकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अपनी कैंपर में डाला और करीब तीन घंटे तक लगभग 40 किलोमीटर तक पीटते रहे। रात करीब 11 बजे सुमेरपुर उपखंड के बलाना गांव से खिवांदी जाने वाले सड़क मार्ग पर चलती कैंपर से उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे लहुलुहान हालत में पाए गए। सड़क किनारे फेंके जाने के बाद युवक ने एक राहगीर से फोन मांगकर अपने परिचित को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक का उपचार शुरू कराया। पुलिस फिलहाल पूरे जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गहन तलाश कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फालना रानी मुख्य सड़क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। यह घटना धणी से आगे हुई, जिसमें सौभाग्य से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रानी से खुडाला की ओर आ रही यह कार घणी के पास अचानक असंतुलित हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर किनारे बने एक गड्ढे में धंस गई। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, हालांकि कार में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
    1
    फालना रानी मुख्य सड़क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। यह घटना धणी से आगे हुई, जिसमें सौभाग्य से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रानी से खुडाला की ओर आ रही यह कार घणी के पास अचानक असंतुलित हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर किनारे बने एक गड्ढे में धंस गई। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, हालांकि कार में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    28 min ago
  • पाली जिले के बाली में इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित की संदिग्ध मौत के मामले में फालना थाना क्षेत्र में राजपुरोहित समाज द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। समाज के लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। फालना थाने के पास सर्कल पर आयोजित इस धरने में गोडवाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए थे। परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि इंद्रजीत सिंह की हत्या की गई है। उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह पिछले 11 दिनों से लापता थे और उनका शव कुछ दिन पूर्व सांडेराव थाना क्षेत्र के देवतरा गांव के निकट जंगल में मिला था। धरने के दौरान, समाज की ओर से परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग रखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने पाली जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर धरने की जानकारी दी, जिसके बाद वे स्वयं धरना स्थल पहुंचे। वहां प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस वार्ता में बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, एसडीएम दिनेश कुमार विश्नोई और तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। समाज की ओर से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुनः जांच जोधपुर एम्स अस्पताल से करवाने की मांग की गई। प्रशासन द्वारा मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक निर्णयों पर निर्भर करेगी।
    4
    पाली जिले के बाली में इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित की संदिग्ध मौत के मामले में फालना थाना क्षेत्र में राजपुरोहित समाज द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। समाज के लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

फालना थाने के पास सर्कल पर आयोजित इस धरने में गोडवाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए थे। परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि इंद्रजीत सिंह की हत्या की गई है। उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह पिछले 11 दिनों से लापता थे और उनका शव कुछ दिन पूर्व सांडेराव थाना क्षेत्र के देवतरा गांव के निकट जंगल में मिला था।

धरने के दौरान, समाज की ओर से परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग रखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने पाली जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर धरने की जानकारी दी, जिसके बाद वे स्वयं धरना स्थल पहुंचे। वहां प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस वार्ता में बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, एसडीएम दिनेश कुमार विश्नोई और तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। समाज की ओर से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुनः जांच जोधपुर एम्स अस्पताल से करवाने की मांग की गई।

प्रशासन द्वारा मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक निर्णयों पर निर्भर करेगी।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारम्भ सोमवार को नगर पालिका सीमा क्षेत्र स्थित रानी गांव तालाब पर किया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भाग लेकर जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद रानी गांव तालाब परिसर में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रमदान किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि यह अभियान जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालाब के आसपास की गंदगी को साफ कर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके। अभियान का लक्ष्य पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण और उनके महत्व को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस शुभारम्भ अवसर पर सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचन्द मेवाड़ा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा, पूर्व पार्षद सीता बंजारा, नर्मदा कंवर, कपूराराम प्रजापत, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इन्दरसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ सहायक गोपालसिंह, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार, सफाई निरीक्षक तेजकरण मोबारसा, एमआईएस इंजीनियर मोनू कांत, कान्तिलाल, कार्यवाहक जमादार सुरेश कुमार आदिवाल, नारायण लाल आदिवाल सहित अन्य सफाई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता भरत जीनगर ने इस खबर को कवर किया।
    3
    राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारम्भ सोमवार को नगर पालिका सीमा क्षेत्र स्थित रानी गांव तालाब पर किया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भाग लेकर जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद रानी गांव तालाब परिसर में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रमदान किया गया।

पालिका अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि यह अभियान जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालाब के आसपास की गंदगी को साफ कर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके। अभियान का लक्ष्य पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण और उनके महत्व को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस शुभारम्भ अवसर पर सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचन्द मेवाड़ा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा, पूर्व पार्षद सीता बंजारा, नर्मदा कंवर, कपूराराम प्रजापत, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इन्दरसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ सहायक गोपालसिंह, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार, सफाई निरीक्षक तेजकरण मोबारसा, एमआईएस इंजीनियर मोनू कांत, कान्तिलाल, कार्यवाहक जमादार सुरेश कुमार आदिवाल, नारायण लाल आदिवाल सहित अन्य सफाई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता भरत जीनगर ने इस खबर को कवर किया।
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    1 hr ago
  • सिरोही जिले के माउंट आबू में राज्य सरकार के 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत सोमवार को पोलो ग्राउंड में एक उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया और आमजन से पानी की हर बूंद बचाने तथा स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसी अवसर पर डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी ने 'वंदे गंगा संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के माध्यम से आमजन को जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    1
    सिरोही जिले के माउंट आबू में राज्य सरकार के 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत सोमवार को पोलो ग्राउंड में एक उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया और आमजन से पानी की हर बूंद बचाने तथा स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसी अवसर पर डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी ने 'वंदे गंगा संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के माध्यम से आमजन को जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सिरोही जिले के पिंडवाड़ा शहर में एक बार फिर बाइक चोरों की सक्रियता ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है, जिससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। देर रात पिंडवाड़ा की गुदरिया कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, जहां पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पूरी चोरी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध चोरों को बाइक ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की कड़ी मांग की है। यह मामला पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है, और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    सिरोही जिले के पिंडवाड़ा शहर में एक बार फिर बाइक चोरों की सक्रियता ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है, जिससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। देर रात पिंडवाड़ा की गुदरिया कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, जहां पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।

पूरी चोरी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध चोरों को बाइक ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की कड़ी मांग की है। यह मामला पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है, और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजसमंद में दो दिवसीय मध्य प्रदेश राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल की शुरुआत हुई है। इस उद्घाटन समारोह में राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर सहित खेल जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ, प्रतियोगिता में भाग लेने आए पहलवान और स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे। केसरी कुश्ती दंगल के आयोजनकर्ता शिवा जाट ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इस वर्ष के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस दंगल में राजस्थान और मध्य प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान अपना खेल कौशल दिखाने के लिए राजसमंद पहुँचे हैं।
    1
    राजसमंद में दो दिवसीय मध्य प्रदेश राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल की शुरुआत हुई है। इस उद्घाटन समारोह में राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर सहित खेल जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ, प्रतियोगिता में भाग लेने आए पहलवान और स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

केसरी कुश्ती दंगल के आयोजनकर्ता शिवा जाट ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इस वर्ष के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस दंगल में राजस्थान और मध्य प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान अपना खेल कौशल दिखाने के लिए राजसमंद पहुँचे हैं।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली में, जैन समाज ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपकर रीवा में हुई सड़क दुर्घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। यह दुर्घटना आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका श्री 105 उपशममति माताजी एवं आर्थिका श्री 105 श्रुतमति माताजी के देवलोकगमन का कारण बनी थी। जैन समाज ने इस गंभीर मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ संत समाज को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की भी पुरजोर मांग की है।
    1
    पाली में, जैन समाज ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपकर रीवा में हुई सड़क दुर्घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। यह दुर्घटना आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका श्री 105 उपशममति माताजी एवं आर्थिका श्री 105 श्रुतमति माताजी के देवलोकगमन का कारण बनी थी।

जैन समाज ने इस गंभीर मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ संत समाज को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की भी पुरजोर मांग की है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला निवासी इंदर सिंह राजपुरोहित की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद से ही समाज और परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है, जिसकी मुख्य मांग यह है कि जब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं होता, तब तक शव नहीं लिया जाएगा। इस मांग को लेकर आज सुबह से ही फालना पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार, गत 19 तारीख को समाज और प्रशासन के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी थी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी समाज और परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु से पहले शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है, जबकि रिपोर्ट में जानवरों द्वारा शव के कुछ हिस्सों को खाने की पुष्टि हुई है। आज सुबह से ही अलग-अलग गाड़ियों में भरकर लोग फालना पुलिस थाने के बाहर पहुंच रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। एक दिन पहले समाज के कुछ प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद भी कई दौर की वार्ताएं हुईं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं।
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला निवासी इंदर सिंह राजपुरोहित की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद से ही समाज और परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है, जिसकी मुख्य मांग यह है कि जब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं होता, तब तक शव नहीं लिया जाएगा। इस मांग को लेकर आज सुबह से ही फालना पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है।

जानकारी के अनुसार, गत 19 तारीख को समाज और प्रशासन के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी थी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी समाज और परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु से पहले शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है, जबकि रिपोर्ट में जानवरों द्वारा शव के कुछ हिस्सों को खाने की पुष्टि हुई है।

आज सुबह से ही अलग-अलग गाड़ियों में भरकर लोग फालना पुलिस थाने के बाहर पहुंच रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। एक दिन पहले समाज के कुछ प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद भी कई दौर की वार्ताएं हुईं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.