Shuru
Apke Nagar Ki App…
astro vastu remedies
Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
astro vastu remedies
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- astro vastu remedies1
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे भीषण गर्मी के बीच पशु पक्षियों के लिए सक्षम उत्पन्न जल संकट को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेवा संवेदना एवं मानवता से प्रेरित 101 पानी की टंकियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा भव्य लोकार्पण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पशु पक्षियों एवं गोवंश के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं प्रभु श्री राम के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक ने संबोधन में कहा कि जीवों के प्रति करुणा एवं सेवा ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।1
- पुलिस अब सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आपके लाइसेंस चेक करेगी चैकिंग अभियान चलाकर होगी लाइसेंस की चेकिंग, नाबालिगों व संदिग्धों पर रहेगी नजर : चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल हाथरस। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व नाबालिगों व संदिग्धों के लिए अलीगढ़ रोड स्थित मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार को दोपहर में अलीगढ़ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए। वही बाइक व स्कूटी चला रहे नाबालिगों पर खास नजर रखी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को कार्यक्रमों के जरिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा घायलों की जान बचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने अलीगढ़ रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात के अलावा लाइसेंस मांगा गया। जो लाइसेंस नहीं दिखा सकेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 100 सीसी से कम के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवार में वाहन होना आवश्यक है। तभी उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। महेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाबालिगों व संदिग्धों पर भी इस अभियान के तहत नजर रखी जाएगी।1
- 4sal se sadak nhi bni h abhi tak bol rhe the 6mahine me ban jayegi abhi tak nhi bani h2
- हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित घंटाघर के गोविंद भगवान मंदिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के दौरान गौ रक्षकों से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो कई दिनों बाद सामने आया, जिसमें हस्ताक्षर अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा गौ रक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि गौ रक्षक मंदिर में मौजूद लोगों से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के समर्थन में हस्ताक्षर करा रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक चलाया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।1
- हाथरस सासनी के मोहल्ला अजीत नगर के निवासी इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें महीनों बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं कराई गई हैं, जिससे पूरा इलाका धूल और गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कचहरी के सामने वाला मुख्य मार्ग भी वर्षों से कच्चा पड़ा है, जिसके कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय जहां मिट्टी डालने का तर्क देकर निर्माण कार्य रुकने की बात कह रहे हैं, वहीं स्थानीय निवासी बच्चू कौशिक, हरवीर सिंह और प्रवीण शर्मा जैसे दर्जनों लोगों का दावा है कि मिट्टी डालने का काम काफी समय पहले पूरा हो चुका है। जल निकासी के लिए नालियों का अभाव स्थिति को और भी भयावह बना रहा है, जिससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। टेंडर होने के बावजूद धरातल पर काम शुरू न होने से आक्रोशित निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क और नाली निर्माण की मांग की है।4
- Post by गौशाला उडमवरा इगलाश अलीगढ 5421
- जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में दुकान से घर जा रहे एक युवक विकास पुत्र रविंद्र पाल के साथ पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों ने रास्ते मे घेर कर लाठी डंडों व सरिया से जमकर मारपीट कर दी। दुकान से घर जा रहा युवक विकास मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। घायल युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसको रास्ते मे घेर कर लाठी डंडों व सरिया से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।1