तमिलनाडु, दिल्ली, बंगाल और यूपी-बिहार के बीच दौड़ेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें Hindi News uttar-pradesh prayagraj तमिलनाडु, दिल्ली, बंगाल और यूपी-बिहार के बीच दौड़ेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल By Amarish Kumar Edited By: Sachin Sharma Published: Wed, 16 Sep 2026 06:34 PM (IST) विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए विशेष ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की है। प्रयागराज से तिरुनेलवेली, ...और पढ़ें preferred source google प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर HighLights रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए नई समय सारिणी जारी की। प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन यूपी सहित छह राज्यों को जोड़ेगी। नई दिल्ली से हावड़ा, भागलपुर, दानापुर के लिए भी विशेष ट्रेनें। जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व तक स्पेशल ट्रेनों के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है। प्रयागराज से तमिलनाडु के लिए 04171/04172 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल (21 कोच) चार-चार फेरों में चलेगी। यह ट्रेन यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी। 19 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यह प्रत्येक शनिवार रात 10:20 बजे प्रयागराज से चलकर सोमवार दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। वापसी में 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक हर सोमवार रवाना होगी। नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल (04052/04051) - दो अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच नौ फेरों के लिए साप्ताहिक चलेगी। (दिल्ली से शुक्रवार, हावड़ा से रविवार)। आनंद विहार–भागलपुर दैनिक स्पेशल (04062/04061)- 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक दोनों दिशाओं से 47-47 फेरों के साथ रोजाना चलेगी। यह गया, किऊल और जमालपुर होकर गुजरेगी। नई दिल्ली–दानापुर सुपरफास्ट (04090/04089) इस साप्ताहिक सेवा की अवधि दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक (8 फेरे) बढ़ा दी गई है। गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल को दो अक्टूबर से फफूंद स्टेशन पर दासे मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। वहीं इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल तीन अक्टूबर से झींझक स्टेशन पर संशोधित समय शाम 4:03 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पूजा में घर जाना होगा आसान, कोलकाता से नई दिल्ली, ऋषिकेश और अमृतसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
तमिलनाडु, दिल्ली, बंगाल और यूपी-बिहार के बीच दौड़ेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें Hindi News uttar-pradesh prayagraj तमिलनाडु, दिल्ली, बंगाल और यूपी-बिहार के बीच दौड़ेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल By Amarish Kumar Edited By: Sachin Sharma Published: Wed, 16 Sep 2026 06:34 PM (IST) विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए विशेष ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की है। प्रयागराज से तिरुनेलवेली, ...और पढ़ें preferred source google प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर HighLights रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए नई समय सारिणी जारी की। प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन यूपी सहित छह राज्यों को जोड़ेगी। नई दिल्ली से हावड़ा, भागलपुर, दानापुर के लिए भी विशेष ट्रेनें। जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व तक स्पेशल ट्रेनों के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है। प्रयागराज से तमिलनाडु के लिए 04171/04172 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल (21 कोच) चार-चार फेरों में चलेगी। यह ट्रेन यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी। 19 सितंबर से
10 अक्टूबर तक यह प्रत्येक शनिवार रात 10:20 बजे प्रयागराज से चलकर सोमवार दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। वापसी में 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक हर सोमवार रवाना होगी। नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल (04052/04051) - दो अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच नौ फेरों के लिए साप्ताहिक चलेगी। (दिल्ली से शुक्रवार, हावड़ा से रविवार)। आनंद विहार–भागलपुर दैनिक स्पेशल (04062/04061)- 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक दोनों दिशाओं से 47-47 फेरों के साथ रोजाना चलेगी। यह गया, किऊल और जमालपुर होकर गुजरेगी। नई दिल्ली–दानापुर सुपरफास्ट (04090/04089) इस साप्ताहिक सेवा की अवधि दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक (8 फेरे) बढ़ा दी गई है। गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल को दो अक्टूबर से फफूंद स्टेशन पर दासे मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। वहीं इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल तीन अक्टूबर से झींझक स्टेशन पर संशोधित समय शाम 4:03 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पूजा में घर जाना होगा आसान, कोलकाता से नई दिल्ली, ऋषिकेश और अमृतसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
- मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- ₹50 में Kurti और ₹90 में 3 Piece Suit | Biggest Wholsale Market Kolkata | Business Idea | Viral #viral #shorts #kurti #business #wholesalemarket #kolkata #marketkibaat #tranding ₹50 में Kurti और ₹90 में 3 Piece Suit | Biggest Wholsale Market Kolkata | Business Idea | Viral #viral #shorts #kurti #business #wholesalemarket #kolkata #marketkibaat #tranding1
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।2
- अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा कहां गायब हो गई? अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा या यूँ कहिए स्वघोषित ठेकेदारी कहां चली गई? या भाजपाइयों की सारी निष्ठा अपने भगवान मोदी की चाटुकारिता में ही चली गई?1
- चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है। #AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt1
- मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान जिले में 41 टीमें गठित कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 8 लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 नाजायज चाकू और एक अवैध तमंचा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया।1
- चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में एक करोड़ के लगभग लोग बाढ़ से परेशान हैं । इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में एक करोड़ के लगभग लोग बाढ़ से परेशान हैं पर उनके लिए मोदी सरकार 500 नए नाव की व्यवस्था नहीं कर पाई! लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए काशी में 500 नए ब्रांड न्यू चमचमाती मोटरसाइकिल जरूर पहुंच गई! बिहारवासियों ने अपने लिए खुद इस उपेक्षा और अनदेखी को चुना है! बाढ़ नहीं, ₹10,000 के प्रलोभन के चक्कर में डूब गया है बिहार!1