Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेशन चक्रव्यूह” का कहर! 2 साल पहले चुराई गई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल करीब 02 वर्ष पहले अलीगंज बाजार जनपद सुलतानपुर से चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Coresspondent NATION ONE NEWS
ऑपरेशन चक्रव्यूह” का कहर! 2 साल पहले चुराई गई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल करीब 02 वर्ष पहले अलीगंज बाजार जनपद सुलतानपुर से चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, व्यापारियों-बच्चों और महिलाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा राष्ट्र पर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अमेठी मंडल में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अगुवाई में बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में व्यापारी, भाजपा पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, महिलाएं और संस्कृत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा से पहले सेवानिवृत्त भारतीय सेना के जवानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में हुआ। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा रायपुर फुलवारी स्थित उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यालय से शुरू होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, कोतवाली मोड़, अंबेडकर तिराहा, रामलीला मैदान और राजर्षि तिराहा होते हुए दोबारा गांधी चौक पहुंची। इसके बाद सगरा तिराहा होते हुए यात्रा वापस जिला कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। गांधी चौक पर व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का स्वागत एवं सम्मान किया। पूरी यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। तिरंगे के साथ उमड़े जनसैलाब ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।4
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर एकता, विकास और राष्ट्रहित के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। ग्राम सभा शोधनपुर की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।1
- प्रतापगढ़ श्री रामलीला समिति द्वारा तिरंगा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत आज विशाल तिरंगा यात्रा जो तुलसी सदन हादीहाल से शुभारंभ हुई थी। श्री राम तिराहा पहुंचने पर श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया और यात्रा में शामिल सभी नगरवासियों, बच्चों आदि को माजा, लीची, पेप्सी आदि ठंडा देकर जय हिंद, वंदे मातरम् आदि के नारे लगाए गए। यह व्यवस्था श्री रामलीला समिति के संरक्षक रवि अग्रवाल के सौजन्य से हुई थी। इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, बंटी नेता, आदर्श कुमार, विवेक यादव आदि पदाधिकारी व नगरवासी उपस्थित होकर विशाल तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।1
- धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳1
- विवेचक नहीं पहुंचे गवाही देने, कोर्ट सख्त; सुल्तानपुर में संजय सिंह के आचार संहिता मामले में कल फिर सुनवाई सुल्तानपुर न्यायालय (MP/MLA कोर्ट) में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम गवाह के रूप में संबंधित दरोगा (विवेचक) उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय की है। यह जानकारी संजय सिंह के अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह ने शाम 4:30 बजे मीडिया को दी। अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह प्रकरण विचारण (ट्रायल) के अंतिम चरण में है। मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था।1
- मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री1
- अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा हजारों हाथों में लहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जयसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।3
- सुल्तानपुर में रुक-रुक बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; बल्दीराय में पेड़ पर गिरी बिजली; CHC-ब्लॉक में जलभराव सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र में आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। इस घटना में पेड़ के पास मौजूद चार भैंसें बाल-बाल बच गईं। बारिश के कारण बल्दीराय ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में जलभराव हो गया। इससे ग्रामीणों और मरीजों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सीएचसी परिसर में पानी भर जाने से वाहनों को खड़ा करने की जगह भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में परिसर में पानी भर जाता है। बल्दीराय ब्लॉक के साथ-साथ तहसील परिसर में भी जलभराव देखा गया। कूरेभार क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे ग्रामीणों और किसानों को राहत मिली। वहीं, शहर में सुबह से तीन से चार बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई, जिसके परिणामस्वरूप सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम 4 बजे से 6 बजे तक तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बादल छाए रहने की संभावना है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात में बादल छाए रहने और 3.8 मिलीमीटर तक बारिश होने की पूरी संभावना है।2
- 16 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने मारपीट कर अगवा करने का लगाया आरोप; पांच पुलिस टीमें तलाश में जुटी अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर 11 अगस्त की सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। किशोर के पिता चंद्रभान दुबे का आरोप है कि रामगंज बाजार स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर के पास उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। पिता ने रवि गुप्ता और शनि गुप्ता पर मारपीट करने के बाद किशोर को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन बेटे की तलाश में लगातार भटक रहे हैं। परिजनों ने रामगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग की। परिवार के सदस्यों ने रामगंज चौकी पहुंचकर पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, अमेठी पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर रामगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोर की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।4