logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विवेचक नहीं पहुंचे गवाही देने, कोर्ट सख्त; सुल्तानपुर में संजय सिंह के आचार संहिता मामले में कल फिर सुनवाई सुल्तानपुर न्यायालय (MP/MLA कोर्ट) में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम गवाह के रूप में संबंधित दरोगा (विवेचक) उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय की है। यह जानकारी संजय सिंह के अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह ने शाम 4:30 बजे मीडिया को दी। अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह प्रकरण विचारण (ट्रायल) के अंतिम चरण में है। मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था।

55 min ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

विवेचक नहीं पहुंचे गवाही देने, कोर्ट सख्त; सुल्तानपुर में संजय सिंह के आचार संहिता मामले में कल फिर सुनवाई सुल्तानपुर न्यायालय (MP/MLA कोर्ट) में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम गवाह के रूप में संबंधित दरोगा (विवेचक) उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय की है। यह जानकारी संजय सिंह के अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह ने शाम 4:30 बजे मीडिया को दी। अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह प्रकरण विचारण (ट्रायल) के अंतिम चरण में है। मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर एकता, विकास और राष्ट्रहित के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। ग्राम सभा शोधनपुर की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
    1
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर एकता, विकास और राष्ट्रहित के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

ग्राम सभा शोधनपुर की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
    user_Manasi
    Manasi
    Teacher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 min ago
  • धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
    1
    धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳


धन्या पटेल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • विवेचक नहीं पहुंचे गवाही देने, कोर्ट सख्त; सुल्तानपुर में संजय सिंह के आचार संहिता मामले में कल फिर सुनवाई सुल्तानपुर न्यायालय (MP/MLA कोर्ट) में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम गवाह के रूप में संबंधित दरोगा (विवेचक) उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय की है। यह जानकारी संजय सिंह के अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह ने शाम 4:30 बजे मीडिया को दी। अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह प्रकरण विचारण (ट्रायल) के अंतिम चरण में है। मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था।
    1
    विवेचक नहीं पहुंचे गवाही देने, कोर्ट सख्त; सुल्तानपुर में संजय सिंह के आचार संहिता मामले में कल फिर सुनवाई
सुल्तानपुर न्यायालय (MP/MLA कोर्ट) में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम गवाह के रूप में संबंधित दरोगा (विवेचक) उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय की है। यह जानकारी संजय सिंह के अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह ने शाम 4:30 बजे मीडिया को दी।
अधिवक्ता रूद्र प्रताप मदन सिंह के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह प्रकरण विचारण (ट्रायल) के अंतिम चरण में है।
मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी।
पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया।
इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया था।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • सीमांकन के अगले ही दिन चिन्हित खूंटा का उखाड़ने का आरोप, CCTV में घटना कैद होने का दावा; मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की सुल्तानपुर, 13 अगस्त 2026। ग्राम कधई का पुरवा, मजरा–खोखीपुर, थाना–बंधुआकला, तहसील–सदर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को लेखपाल, कानूनगो, सदर तहसीलदार एवं संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पत्थर नसब एवं सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण कराई गई थी। मौके पर राम तीरथ पुत्र सुंदर एवं उनके समस्त परिवार के सदस्यगण तथा विपक्षी जितेंद्र उर्फ सोनू पुत्र राम मिलन यादव सहित दोनों पक्षों के लोग एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के अनुसार, सीमांकन की कार्रवाई पूरी होने के कुछ ही घंटे बाद 13 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 4 बजे सीमांकन के दौरान चिन्हित किए गए लकड़ी के खूंटे को विपक्षी जितेन्द्र व परिवार सदस्यों द्वारा उखाड़ने का, आरोप प्रार्थी द्वारा लगाया गया है। साथ ही प्रार्थी ( राम तीर्थ) द्वारा रखे गए लकड़ी के ढेर को उठाकर अपने घर ले जाने का भी आरोप है। संगठन के अनुसार, उक्त घटना प्रार्थी के घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। संगठन ने प्रशासन से CCTV फुटेज को संज्ञान में लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन पूर्ण होने के बाद सीमांकन चिन्ह को हटाए जाने का आरोप गंभीर विषय है। इससे भविष्य में दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष ओम कुमार वर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सीमांकन चिन्हों को हटाने की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पक्के एवं स्थायी सीमांकन चिन्ह स्थापित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने प्रशासन से CCTV फुटेज की जांच, सीमांकन की सुरक्षा तथा दोनों पक्षों के बीच भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ओम कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन, सुल्तानपुर
    1
    सीमांकन के अगले ही दिन चिन्हित खूंटा  का उखाड़ने का आरोप, CCTV में घटना कैद होने का दावा; मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
सुल्तानपुर, 13 अगस्त 2026। ग्राम कधई का पुरवा, मजरा–खोखीपुर, थाना–बंधुआकला, तहसील–सदर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को लेखपाल, कानूनगो, सदर तहसीलदार एवं संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पत्थर नसब एवं सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण कराई गई थी।
मौके पर राम तीरथ पुत्र सुंदर एवं उनके समस्त परिवार के सदस्यगण तथा विपक्षी जितेंद्र उर्फ सोनू पुत्र राम मिलन यादव सहित दोनों पक्षों के लोग एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के अनुसार, सीमांकन की कार्रवाई पूरी होने के कुछ ही घंटे बाद 13 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 4 बजे सीमांकन के दौरान चिन्हित किए गए लकड़ी के खूंटे को विपक्षी जितेन्द्र व परिवार सदस्यों द्वारा उखाड़ने का,  आरोप  प्रार्थी  द्वारा लगाया गया है। साथ ही प्रार्थी ( राम तीर्थ) द्वारा रखे गए लकड़ी के ढेर को उठाकर अपने घर ले जाने का भी आरोप है।
संगठन के अनुसार, उक्त घटना प्रार्थी के घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। संगठन ने प्रशासन से CCTV फुटेज को संज्ञान में लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संगठन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन पूर्ण होने के बाद सीमांकन चिन्ह को हटाए जाने का आरोप गंभीर विषय है। इससे भविष्य में दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष ओम कुमार वर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सीमांकन चिन्हों को हटाने की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पक्के एवं स्थायी सीमांकन चिन्ह स्थापित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने प्रशासन से CCTV फुटेज की जांच, सीमांकन की सुरक्षा तथा दोनों पक्षों के बीच भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ओम कुमार वर्मा
जिलाध्यक्ष
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन, सुल्तानपुर
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • न्यायालय के स्टे आदेश के बावजूद जारी है निर्माण, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार* *सुल्तानपुर।* दीवानी न्यायालय द्वारा स्टे आदेश जारी होने के बावजूद मकान निर्माण कार्य लगातार जारी रखने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने और न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है। *इमरान निवासी करौंदिया सुल्तानपुर* ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बंधुआ कला में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बैनामे की भूमि गाटा संख्या 842 पर बेबी बानो पत्नी मेड़ई द्वारा कुछ लोगों की मदद से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसी विवाद को लेकर सिविल जज दक्षिणी कोर्ट में *18.02.2023* को केस दायर किया जिस पर निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और भूमि की स्थिति यथावत रखने का अंतरिम आदेश पारित कर थानाध्यक्ष को अनुपालन हेतु आदेश की प्रति भेजी गई। इस बीच फिर विपक्षी ने स्टे के बाद भी निर्माण शुरू कर दिया है। स्टे आदेश दिखाने पर भी थानाध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
    1
    न्यायालय के स्टे आदेश के बावजूद जारी है निर्माण, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार*
*सुल्तानपुर।* दीवानी न्यायालय द्वारा स्टे आदेश जारी होने के बावजूद मकान निर्माण कार्य लगातार जारी रखने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने और न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है।
*इमरान निवासी करौंदिया सुल्तानपुर* ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बंधुआ कला में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बैनामे की भूमि गाटा संख्या 842 पर बेबी बानो पत्नी मेड़ई द्वारा कुछ लोगों की मदद से अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
इसी विवाद को लेकर सिविल जज दक्षिणी कोर्ट में *18.02.2023* को केस दायर किया जिस पर निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और भूमि की स्थिति यथावत रखने का अंतरिम आदेश पारित कर थानाध्यक्ष को अनुपालन हेतु आदेश की प्रति भेजी गई। इस बीच फिर विपक्षी ने स्टे के बाद भी  निर्माण शुरू कर दिया है। स्टे आदेश दिखाने पर भी थानाध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुल्तानपुर में रुक-रुक बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; बल्दीराय में पेड़ पर गिरी बिजली; CHC-ब्लॉक में जलभराव सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र में आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। इस घटना में पेड़ के पास मौजूद चार भैंसें बाल-बाल बच गईं। बारिश के कारण बल्दीराय ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में जलभराव हो गया। इससे ग्रामीणों और मरीजों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सीएचसी परिसर में पानी भर जाने से वाहनों को खड़ा करने की जगह भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में परिसर में पानी भर जाता है। बल्दीराय ब्लॉक के साथ-साथ तहसील परिसर में भी जलभराव देखा गया। कूरेभार क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे ग्रामीणों और किसानों को राहत मिली। वहीं, शहर में सुबह से तीन से चार बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई, जिसके परिणामस्वरूप सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम 4 बजे से 6 बजे तक तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बादल छाए रहने की संभावना है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात में बादल छाए रहने और 3.8 मिलीमीटर तक बारिश होने की पूरी संभावना है।
    2
    सुल्तानपुर में रुक-रुक बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; बल्दीराय में पेड़ पर गिरी बिजली; CHC-ब्लॉक में जलभराव
सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे।
बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र में आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। इस घटना में पेड़ के पास मौजूद चार भैंसें बाल-बाल बच गईं।
बारिश के कारण बल्दीराय ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में जलभराव हो गया। इससे ग्रामीणों और मरीजों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सीएचसी परिसर में पानी भर जाने से वाहनों को खड़ा करने की जगह भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में परिसर में पानी भर जाता है। बल्दीराय ब्लॉक के साथ-साथ तहसील परिसर में भी जलभराव देखा गया।
कूरेभार क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे ग्रामीणों और किसानों को राहत मिली। वहीं, शहर में सुबह से तीन से चार बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई, जिसके परिणामस्वरूप सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम 4 बजे से 6 बजे तक तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बादल छाए रहने की संभावना है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात में बादल छाए रहने और 3.8 मिलीमीटर तक बारिश होने की पूरी संभावना है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. ma lakchmi. radhe radhe
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. ma lakchmi.  radhe radhe
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.