logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिरोजाबाद में 1 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी: दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। संयुक्त अभियान में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

2 hrs ago
user_PCT News
PCT News
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फिरोजाबाद में 1 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी: दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। संयुक्त अभियान में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी।
इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोटरसाइकिल आगे–पीछे करने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मोटरसाइकिल आगे–पीछे करने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    1
    फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत
जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    1
    फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।
पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 👉 चौराहो पर बढ़ रही नाबालिग भीख मांगने वालों की संख्या 👉 पैसे न देने पर की जाती है वाहन चालकों से अभद्रता 👉 कार्यवाही की चुप्पी के चलते नाबालिगा का चौराहो पर आतंक आगरा:- शहर के प्रमुख चौराहों पर भीख मांगने वालों की बढ़ती गतिविधियां अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। मंगलवार को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर भीख के रुपयों को लेकर नाबालिग बच्चियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक कार चालक को वाहन से उतरकर बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान सर्विस लेन पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबाग चौराहे पर महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे राहगीरों व वाहन चालकों से भीख मांगते रहते हैं। यदि किसी एक को रुपये दे दिए जाएं तो अन्य बच्चे समूह बनाकर उसी व्यक्ति के पीछे पड़ जाते हैं। कई बार खींचतान और अभद्र व्यवहार तक की नौबत आ जाती है। मंगलवार को एक कार चालक ने भीख मांग रही एक किशोरी को कुछ रुपये दिए। उसके साथ मौजूद तीन अन्य नाबालिग बच्चियों ने भी रुपये मांगने शुरू कर दिए। चालक द्वारा मना करने पर बच्चियां आपस में भिड़ गईं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लग गया। स्थिति को बिगड़ता देख कार चालक ने उतरकर बच्चियों को अलग किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की ओर से तत्काल कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों का आरोप है कि भीख मांगने के लिए महिलाओं और पुरुषों द्वारा नाबालिग बच्चियों को आगे किया जाता है। भीख न देने पर राहगीरों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    👉 चौराहो पर बढ़ रही नाबालिग भीख मांगने वालों की संख्या
👉 पैसे न देने पर की जाती है वाहन चालकों से अभद्रता
👉 कार्यवाही की चुप्पी के चलते नाबालिगा का चौराहो पर आतंक
आगरा:- शहर के प्रमुख चौराहों पर भीख मांगने वालों की बढ़ती गतिविधियां अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। मंगलवार को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर भीख के रुपयों को लेकर नाबालिग बच्चियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक कार चालक को वाहन से उतरकर बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान सर्विस लेन पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबाग चौराहे पर महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे राहगीरों व वाहन चालकों से भीख मांगते रहते हैं। यदि किसी एक को रुपये दे दिए जाएं तो अन्य बच्चे समूह बनाकर उसी व्यक्ति के पीछे पड़ जाते हैं। कई बार खींचतान और अभद्र व्यवहार तक की नौबत आ जाती है। मंगलवार को एक कार चालक ने भीख मांग रही एक किशोरी को कुछ रुपये दिए। उसके साथ मौजूद तीन अन्य नाबालिग बच्चियों ने भी रुपये मांगने शुरू कर दिए। चालक द्वारा मना करने पर बच्चियां आपस में भिड़ गईं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लग गया। स्थिति को बिगड़ता देख कार चालक ने उतरकर बच्चियों को अलग किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की ओर से तत्काल कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों का आरोप है कि भीख मांगने के लिए महिलाओं और पुरुषों द्वारा नाबालिग बच्चियों को आगे किया जाता है। भीख न देने पर राहगीरों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ में बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक मनोज पांडे का बड़ा बयान, संघ प्रमुख मोहन भागवत के “घर वापसी” और तीन बच्चे वाले बयान का खुला समर्थन, सियासत में मचा बवाल!
    1
    लखनऊ में बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक मनोज पांडे का बड़ा बयान, संघ प्रमुख मोहन भागवत के “घर वापसी” और तीन बच्चे वाले बयान का खुला समर्थन, सियासत में मचा बवाल!
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फिल्म Yadav Ji Ki Love Story को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिरोजाबाद में आज विश्व यादव परिषद के बैनर तले समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। परिषद ने फिल्म पर यादव समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
    1
    फिल्म Yadav Ji Ki Love Story को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिरोजाबाद में आज विश्व यादव परिषद के बैनर तले समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। परिषद ने फिल्म पर यादव समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    1
    सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.