Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
PCT News
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।1
- मोटरसाइकिल आगे–पीछे करने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार? अखिलेश का बड़ा दावा!1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार1
- फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।1
- दिनांक 16 फरवरी 2026 को 40वी मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ दयाल स्टेडियम फिरोजाबाद में कराया गया। मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त महोदय, आगरा एवं जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा मण्डलायुक्त, आगरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), फिरोजाबाद, उपनिदेशक कृषि, फिरोजाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आगरा आदि अतिथियों को पौधा भेंट कर, वैज लगाकर सम्मानित किया गया। मण्डलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, श्री उपेंद्र कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, सुधीर कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़, ओमप्रकाश अकेला, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद,भूपेंद्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना, विजय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद, सी0पी0 सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, विनीता चौधरी, जिला गाइड कैप्टन, समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं समस्त स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवकान्त पलिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे| Updated News-17/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- फिल्म Yadav Ji Ki Love Story को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिरोजाबाद में आज विश्व यादव परिषद के बैनर तले समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। परिषद ने फिल्म पर यादव समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।1