Shuru
Apke Nagar Ki App…
फायरिंग कांड में महिला प्रधान पुत्र सहित दो गिरफ्तार
P7tv
फायरिंग कांड में महिला प्रधान पुत्र सहित दो गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दरअसल आपको बता दे जनपद शामली की थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुल्लापुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र भुल्लन सिंह पर गांव के ही सागर पुत्र महेश व उसके साथियों द्वारा पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सागर पुत्र महेश सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 19 R 6112) बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल जावेद शामिल रहे। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। अधिकारियों के प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।1
- फायरिंग कांड में महिला प्रधान पुत्र सहित दो गिरफ्तार1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने छह साल पुराने प्रेम संबंध में धोखा मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि सगाई के बाद भी युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। दिल्ली के स्वरूपनगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात करीब छह साल पहले चरथावल के ग्राम कसौली निवासी युवक से मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए और युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, युवक ने उससे शादी का वादा किया था और परिवार की मौजूदगी में अंगूठी की रस्म भी पूरी हुई थी। हालांकि, अब युवक और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। जब युवती अपनी मां के साथ युवक के गांव पहुंची, तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। युवती ने युवक के साथ-साथ उसके पिता, मां और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चरथावल के प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Khulasha news1
- मुजफ्फरनगरः निजी अस्पताल में मासूम की मौत पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप1
- मुजफ्फरनगर में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच और शिवसेना के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है1
- मुजफ्फरनगर: मासूम की मौत पर बवाल, अस्पताल सील 📍 मुजफ्फरनगर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उसे समय हालात बिगड़ गए, जब न्यू लाइट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।3
- मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित एक अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा1