Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने संगठन के लोगों के साथ प्रथम झंडा नायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के मूर्ति स्थल पर जन्मदिन के शुभ अवसर पर माल्यार्पण किया जय मूल निवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने संगठन के लोगों के साथ प्रथम झंडा नायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के मूर्ति स्थल पर जन्मदिन के शुभ अवसर पर माल्यार्पण किया जय मूल निवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने संगठन के लोगों के साथ प्रथम झंडा नायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के मूर्ति स्थल पर जन्मदिन के शुभ अवसर पर माल्यार्पण किया जय मूल निवासी जय भारत जय भीम जय संविधान3
- Post by Vinod shriwastva1
- फतेहपुर: बेकाबू ट्रेलर ने चलते ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर। हादसे में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को केबिन से निकाला बाहर। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती। मलवां थाना के सौरा NH-19 की घटना।1
- *बांदा टांडा हाइवे पर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एम्बुलेंस से घायलों को भिजवाया गया अस्पताल*1
- फतेहपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की दर्दनाक मौत। भूसा लादकर घर लौट रहा था किसान सुरजन। चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिंदकी कोतवाली के फिरोजपुर गांव की घटना।1
- फतेहपुर जनपद में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार बस के अगले हिस्से में फंस गए और बाइक समेत करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए चले गए।गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई।वही टोल प्लाजा के गनमैन की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने हैलेट कानपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस और चालक को पकड़ लिया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह लोधी (51)पुत्र स्व.गुलज़ारी लाल ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के पास बांदा टांडा हाइवे किनारे स्थित वैशाली ढाबा में चौकीदार है।और उसका साथी जिंदपुर गांव निवासी अशोक पाल(42)पुत्र जब्बर पाल जिंदपुर टोल प्लाजा में गनमैन के पद पर तैनात है। शनिवार को 11 बजे दोनों जिंदपुर टोल प्लाजा से वैशाली ढाबा के सामने स्थित टोल प्लाजा की कैंटीन में खाना खाने के लिए बाइक से गए थे।और कैंटीन के सामने सड़क किनारे बाइक में बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनो बाइक समेत बस के अगले हिस्से में फंस गए और करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए चले गए। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।जहां इलाज के दौरान ढाबा के चौकीदार ज्ञान सिंह लोधी की मौत हो गई।वही टोल प्लाजा के गनमैन अशोक पाल की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया। पति की मौत से पत्नी कंचन देवी और पुत्री धर्मा देवी का रोरोकर हाल बेहाल है।मृतक के एक पुत्र बुद्धराज लोधी है। पुलिस ने रोडवेज बस और उसके चालक को पकड़ लिया है।और मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।1
- रायबरेली, तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।1
- ड्रग माफिया अज्जन की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क: पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई, पत्नी के नाम थी संपत्ति बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।1