सरयू नहर में पानी नहीं आने से धान की फसल पर संकट, किसानों में रोष गोरखपुर। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के नेवास इलाके में सरयू नहर से जुड़े तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहर में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण खेतों में लगी धान की फसल प्रभावित हो रही है और कई किसानों ने फसल सूखने की स्थिति की बात कही है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को सिंचाई के पानी की बेहद आवश्यकता है। बारिश पर्याप्त नहीं होने और नहर में पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार यदि जल्द ही माइनर में पानी नहीं पहुंचाया गया तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। नेवास क्षेत्र के किसान अंबिका राज, प्रेम नारायण राज, अनिल, हरिकांत, प्रदीप राज, रवि राज, बेचन और रवि प्रकाश सहित अन्य किसानों ने बताया कि सरयू नहर से क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी समय-समय पर यह कहा जाता है कि सरयू नहर के माध्यम से सात से आठ गांवों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है। किसानों का आरोप है कि नहरों में नियमित रूप से पानी नहीं आने के कारण उन्हें समय पर सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में पानी नहीं पहुंचने से इस क्षेत्र के किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में तत्काल पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि धान की फसल को समय रहते सिंचाई मिल सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। किसानों का कहना है कि नहर में पानी पहुंचने की व्यवस्था नियमित की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक गांव के किसानों को आवश्यकता के समय सिंचाई का पानी मिल सके।
सरयू नहर में पानी नहीं आने से धान की फसल पर संकट, किसानों में रोष गोरखपुर। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के नेवास इलाके में सरयू नहर से जुड़े तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहर में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण खेतों में लगी धान की फसल प्रभावित हो रही है और कई किसानों ने फसल सूखने की स्थिति की बात कही है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को सिंचाई
के पानी की बेहद आवश्यकता है। बारिश पर्याप्त नहीं होने और नहर में पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार यदि जल्द ही माइनर में पानी नहीं पहुंचाया गया तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। नेवास क्षेत्र के किसान अंबिका राज, प्रेम नारायण राज, अनिल, हरिकांत, प्रदीप राज, रवि राज, बेचन और रवि प्रकाश सहित अन्य किसानों ने बताया कि सरयू नहर से क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने
की बात कही जाती है। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी समय-समय पर यह कहा जाता है कि सरयू नहर के माध्यम से सात से आठ गांवों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है। किसानों का आरोप है कि नहरों में नियमित रूप से पानी नहीं आने के कारण उन्हें समय पर सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में पानी नहीं पहुंचने से इस क्षेत्र के किसानों
को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि तिवरान से जसूलिपार होते हुए रिठुआखोर माइनर में तत्काल पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि धान की फसल को समय रहते सिंचाई मिल सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। किसानों का कहना है कि नहर में पानी पहुंचने की व्यवस्था नियमित की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक गांव के किसानों को आवश्यकता के समय सिंचाई का पानी मिल सके।
- बस्ती में ट्रेन से 2 किलो अफीम बरामद, 20.47 लाख बताई जा रही कीमत बस्ती रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स टास्क टीम ने गुरुवार रात 8 बजे एक ट्रेन के जनरल कोच से करीब 2 किलोग्राम अफीम और 470 ग्राम गांजा बरामद किया। यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20.47 लाख रुपए बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि ट्रेन संख्या 15653 में गोरखपुर से चेकिंग की जा रही थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। जनरल कोच नंबर 245862 की जांच के दौरान यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। मौके पर काफी तलाश के बाद भी इसका कोई दावेदार नहीं मिला। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ के निर्देश और मंडल रिजर्व/ऐशबाग के प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में नारकोटिक्स टास्क टीम ने यह बरामदगी की। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना कर रहे थे। बरामद अफीम और गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया है। इस बरामदगी को करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, सहायक उप निरीक्षक रामानंद यादव, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, अमरजीत यादव, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, राम हरि यादव, अरविंद सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और अमरनाथ शामिल थे। आरपीएफ बस्ती के उप निरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हरदालाल मांझी और कांस्टेबल धीरज कुमार सिंह भी इस टीम का हिस्सा थे। जीआरपी बस्ती ने बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ ट्रेन में किसने रखा था।1
- मेरे सपनों का भारत विषय पर 443 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित (ब्यूरो, संतकबीरनगर )| ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" विषय पर जनपद के 443 परिषदीय, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने चित्रों और ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत तथा विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करना, राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के सभी चयनित विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।4
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन__________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 18 सितंबर, 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।3
- गोरखपुर से बक्शीपुर से झंकार रस्ते जाने वाली रास्ते पर निकट एक मिनारा मस्जिद के पास सांकेतिक डंडा लगाकर रास्ते के गड्ढे को लोगों ने दिखाए गोरखपुर शहर के बक्शीपुर से झंकर टॉकीज जाने वाली रोड पर निकट एक मिनारा मस्जिद के पास में रोड पर बड़ा सा गड्ढा है जुनले के ऊपर है आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं परंतु जिम्मेदार जाग नहीं रहे हैं क्या जिम्मेदार कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं तभी लोगों की आंख खुलेगी यह मुख्य मार्ग कई रास्तों को जोड़ता है और लगभग हजारों लोग प्रतिदिन यहां से यात्राएं करते हैं जिसमें दो पहिया चालक साइकिल चालक कर चालक एवं मान्य बड़ी गाड़ियां भी हैं1
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पुलिया में युवक का मिला श*व, मचा हड़*कं*प,पुलिस जांच में जुटी.. गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पुलिया में युवक का मिला श*व, मचा हड़*कं*प,पुलिस जांच में जुटी..1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सोनबरसा निवासी बुधीराम अपने खेत में घास काट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से उनके हाथों में चोटें आईं। बुधीराम बारिश शुरू होने के बाद भी खेत में ही थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों को खबर मिली तो वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें खेत से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठर्रापार ले गए। सीएचसी ठर्रापार में डॉक्टरों ने घायल बुधीराम का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टर प्रभात कुमार दुबे ने जांच के बाद बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, हाथों में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के बेहतर इलाज और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही बुधीराम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वे इस अचानक हुई घटना से काफी परेशान थे। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई, तो परिजनों ने राहत महसूस की। उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र में मौसम अचानक बदल गया था। आंधी-तूफान, बारिश और बादलों की तेज आवाज से ग्रामीणों में डर का माहौल था। आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतें। लोगों का कहना है कि खराब मौसम में खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।2
- मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य मेहदावल (संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।4
- महाराजगंज में पुलिस के सामने ही थाने में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हाथापाई... थाने में अफरा तफरी महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला काश्त खैरा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर अमित और विजय के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत और बात रखने के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। थाना परिसर में अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद थाने में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ थाना परिसर में हुई हाथापाई के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1