मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य मेहदावल (संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य मेहदावल (संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन
अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी,
आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए
राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
- पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अंकिता बाँबी सहित लोगों ने किया नमन संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाँबी सहित तमाम लोगों ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंकिता बाँबी ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद करने और समाज के हित में कार्य करने को प्राथमिकता दी। उनके व्यवहार और जनसेवा की भावना को लोग आज भी याद करते हैं।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। संत कबीर नगर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।3
- मेरे सपनों का भारत विषय पर 443 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित (ब्यूरो, संतकबीरनगर )| ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" विषय पर जनपद के 443 परिषदीय, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने चित्रों और ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत तथा विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करना, राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के सभी चयनित विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।4
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी सैकड़ो की भीड़ ‘ सहजनवां, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सहजनवां ब्लॉक क्षेत्र के मुंडा कोड़रा स्थित संकट मोचन मंदिर, कोड़रा पोखरा, पर भाजपा नेता राजेश पाण्डेय द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित है। जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करना देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना का प्रतीक है। हजारों दीयों से सजा मंदिर परिसर दीप उत्सव के दौरान संकट मोचन मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। कार्यक्रम में माननीय सर्वेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार त्रिपुरारी प्रधान, उमाशंकर चौरसिया प्रधान, राम अचल शुक्ला, अंकुर दुबे, राणा पाठक, विनोद पाण्डेय, राजेंद्र, वेद प्रकाश गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, धर्मवीर यादव, राम प्रकाश शुक्ला (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहजनवा, डॉ. ऋतु सहाय समेत प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी सैकड़ो की भीड़ ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी सैकड़ो की भीड़ सहजनवां, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सहजनवां ब्लॉक क्षेत्र के मुंडा कोड़रा स्थित संकट मोचन मंदिर, कोड़रा पोखरा, पर भाजपा नेता राजेश पाण्डेय द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित है। जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करना देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना का प्रतीक है। हजारों दीयों से सजा मंदिर परिसर दीप उत्सव के दौरान संकट मोचन मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। कार्यक्रम में माननीय सर्वेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार त्रिपुरारी प्रधान, उमाशंकर चौरसिया प्रधान, राम अचल शुक्ला, अंकुर दुबे, राणा पाठक, विनोद पाण्डेय, राजेंद्र, वेद प्रकाश गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, धर्मवीर यादव, राम प्रकाश शुक्ला (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहजनवा, डॉ. ऋतु सहाय समेत प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य मेहदावल (संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।4