Shuru
Apke Nagar Ki App…
हनुमान बेनीवाल ने अपनी माताजी और परिवार के साथ पवित्र नगरी हरिद्वार में पहुंचकर माँ गंगा नदी में आस्था की लगाई डुबकी नागौर,,हनुमान बेनीवाल ने अपनी माताजी और परिवार के साथ पवित्र नगरी हरिद्वार में पहुंचकर माँ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गंगा स्नान के साथ-साथ गंगा आरती में भी भाग लिया। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि माँ गंगा की पवित्र धारा में स्नान करने से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा को जीवन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमें सकारात्मक दिशा देता है। परिवार के साथ बिताए गए ये आध्यात्मिक पल उनके लिए बेहद खास और यादगार रहे।
प्रदीप कुमार डागा
हनुमान बेनीवाल ने अपनी माताजी और परिवार के साथ पवित्र नगरी हरिद्वार में पहुंचकर माँ गंगा नदी में आस्था की लगाई डुबकी नागौर,,हनुमान बेनीवाल ने अपनी माताजी और परिवार के साथ पवित्र नगरी हरिद्वार में पहुंचकर माँ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गंगा स्नान के साथ-साथ गंगा आरती में भी भाग लिया। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि माँ गंगा की पवित्र धारा में स्नान करने से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा को जीवन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमें सकारात्मक दिशा देता है। परिवार के साथ बिताए गए ये आध्यात्मिक पल उनके लिए बेहद खास और यादगार रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प -नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध बड़ी की गई। नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त अंकितसिंह उर्फ अंकु बन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया सीज उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली जिला सवाईमाधोपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से ग्राम गोगेलाव में आलीशान मकान बना रहा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।2
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।1
- 😂😂😂 comedy1
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर नहीं कराने पर सख्ती दिखाई है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह और आयोग के सचिव राजेश वर्मा को अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।एक्टिंग सीजे संजिव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए। अदालत ने पहले ही राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने और 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन पूरा करने के निर्देश दिए थे।सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से समय बढ़ाने की बात कही गई, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किए।याचिकाकर्ता पक्ष का आरोप है कि चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं, जो अदालत के आदेश की अवमानना है।1
- हाजी सैय्यद बलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह का 707 वां उर्स मुबारक का विवरण: 1. *उर्स की तारीख*: 5 से 9 अप्रैल 2026 (चाँद की 16 से 20 शब्वालुल मुकर्रम 1447 हिजरी), रविवार से जुम्मेरात। 2. *स्थान*: दरगाह हजरत हाजी सैय्यद बलवान शाह, कोट गेट, बीकानेर। 3. *मेहमान ए खास*: - फकीर जादा (मलंग) पीर सैय्यद मंसूर अली शाह अजमेर शरीफ। - शहजादा ए जमालुल औलिया आले नबी हजरत पीर सैय्यद इरफान शाह साहब सुलेमानी। 4. *मेहमाने खुशुसी व बयान*: आले रसूल अल्हाज हजरत मौलाना सैय्यद मुहम्मद क़ादरी साहब क़िब्ला निगरां सूत्री दावते इस्लामी जयपुर। 5. *जैरे सदारात*: जानशीने फरीदी कारी हकीम मोहम्मद असगर फरीदी खतीबो इमाम जामा मस्जिद, बीकानेर। 6. *जैरे निगरानी*: मौलाना फयाज कोसर साहब खतीबां इमाम मोहम्मदी मस्जिद, बीकानेर। 7. *कार्यक्रम*: - 5 अप्रैल 2026: रविवार शाम 5 बजे झंडा रस्म। - 6 अप्रैल 2026: सोमवार बाद नमाज ईशा सेवा लाख दुरूद शरीफ। - 7 अप्रैल 2026: मंगलवार बाद नमाज ईशा औलामा-ए-किराम के नूरानी व इरफानी रूहपरवर बयानात। - 8 अप्रैल 2026: बुधवार शाम 5:00 बजे चादर जुलूस, मेमन मार्केट से रवाना होगा। 8. *महफिल-ए-कव्वाली प्रोग्राम*: 8 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 9:00 बजे कवाल - जुबैर नईम अजमेरी, फेम - तकदीर मुझे ले चल ख्वाजा जी की बस्ती में, जयपुर (राजस्थान)। 9. *दरगाह कमेटी*: हाजी सैय्यद बलवान शाह (रहमतुल्लाह अलैह)। - सदर: आदम हुसैन शाह बाबा जलाली (8078665058)। - सचिव: बुनियाद अली शाह (8824099614)। - केशियर: मोहम्मद रफीक शाह (8955911789)।1
- पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने ब्लैक लिस्ट फ़र्म के लिए क्या कहा #news #bikaner #local1
- सिरोही,,सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में युवा किस तरह अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं, इसका एक ताजा मामला सिरोही जिले में सामने आया है। यहां स्कॉर्पियो वाहन पर डीजल डालकर उसे “वॉश” करते हुए रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही सिरोही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और पालड़ी एम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रील में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर उसे धोता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो को स्टाइलिश रील के रूप में शूट किया गया था, जिसमें खतरनाक अंदाज और दिखावे का तत्व साफ दिखाई दे रहा था। डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का इस तरह खुलेआम उपयोग न केवल लापरवाही माना गया, बल्कि इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर पालड़ी एम थाना पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान छीबा गांव निवासी महिपाल सिंह सहित दो व्यक्तियों के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद शांति भंग की आशंका को देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों ने महज शौक और सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में यह खतरनाक स्टंट किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह “रील” उन्हें सीधे हवालात तक पहुंचा देगी। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थान, विशेषकर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी थी। कार्रवाई के तहत पुलिस ने वीडियो में उपयोग की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। इस घटना के बाद सिरोही जिले में युवाओं के बीच एक स्पष्ट संदेश गया है कि रील और स्टंट के नाम पर खतरनाक गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी वीडियो या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हादसों को रोका जा सके।1