Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौर को मिला नया कलेक्टर, देवेंद्र कुमार ने संभाला पदभार नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।
रमेश सिंह
नागौर को मिला नया कलेक्टर, देवेंद्र कुमार ने संभाला पदभार नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- Post by Kailash Fulwari1
- कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं का किया समाधान जैतारण। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने निजी आवास जैतारण पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। इस दौरान मंत्री गहलोत ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करना उनका निरंतर प्रयास है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की।1
- अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी देखने को मिली। दिल्ली से आए बुजुर्ग दंपति दरगाह जियारत के बाद खाटू श्याम जी के लिए रवाना हो रहे थे, तभी वे बैटरी रिक्शा में अपना बैग भूल गए। बैग गुम होने का पता चलते ही दंपति घबरा गए और मौके पर मौजूद यातायात पुलिस से मदद मांगी। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल महेंद्र मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रिक्शा की पहचान की। इसके बाद हाथीभाटा क्षेत्र से बैग को सुरक्षित बरामद कर दंपति को सौंप दिया गया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर दंपति के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने अजमेर पुलिस का आभार जताया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अजमेर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर और सजग है।1
- अजमेर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के मामले का खुलासा किया है। रेलवे परिसर में लगातार AC पाइप चोरी की शिकायतों के बाद RPF ने विशेष टीम का गठन किया और निगरानी बढ़ाई। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से रेलवे के AC पाइप बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। RPF की इस कार्रवाई से रेलवे परिसर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- 📰 आज की ताज़ा खबर 📍 ब्यावर | दिनांक: 01 अप्रैल 🔖 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 🔹 नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से शहरवासियों को परेशानी ब्यावर शहर के सूरज पोल गेट के बाहर स्थित शहीद भगत सिंह मार्ग (पुराना मसूदा रोड) की स्थिति इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। हल्की सी बारिश में ही सड़क किनारे बनी नालियां जाम हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं मानो भारी बारिश हुई हो। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही और कर्तव्यहीनता को दर्शाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन कई जनप्रतिनिधि और पूर्व पार्षद गुजरते हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल आगामी नगर परिषद चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वर्तमान में नगर परिषद की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के अधीन है, ऐसे में सवाल उठता है कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर इतनी अनदेखी क्यों की जा रही है। 👉 नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और नियमित नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े। 🗞️ लोकल न्यूज़ मगरा #ब्यावर #राजस्थान #स्थानीय_समाचार #नाली_समस्या #सफाई_व्यवस्था #नगरपरिषद #प्रशासन_लापरवाही #जनसमस्या #बारिश #सड़क_समस्या #Beawar #Rajasthan #LocalNews #DrainageProblem #CleanCity #CivicIssues1
- 31 मार्च मंगलवार को जैसे ही 12वीं रिजल्ट आया तो कही घरों में खुशियों का माहौल था तो कही पर पिता और बेटी भी भावुक हुए लेकिन इस बीच यह खबर भी आंखों को भिगो देगी। देखिए यह विशेष रिपोर्ट1