logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के 35 युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 100% जॉब प्लेसमेंट के साथ प्रथम बैच का समापन #Apkiawajdigital ​नोएडा की प्रतिष्ठित कंपनी में 28 प्रशिक्षुओं ने पाई नौकरी, मुख्य अतिथि ने वितरित किए प्रमाण पत्र ​नमो सेंटर और हेड हेल्ड हाई संस्था की ओर से युवाओं को दिया गया नि:शुल्क प्रशिक्षण और किट ​बांदा | 31 मार्च, 2026 ​बांदा। स्थानीय 'नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर' द्वारा 'हेड हेल्ड हाई' संस्था के सहयोग से संचालित नि:शुल्क कौशल विकास एवं रोजगार गारंटी कार्यक्रम के प्रथम बैच का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। 45 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 35 छात्र-छात्राओं को एक समारोह के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष राजपूत मौजूद रहे। प्रशिक्षण के साथ मिला रोजगार का तोहफा: संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इस बैच के 28 छात्र-छात्राओं का चयन नोएडा की नामचीन कंपनी 'कोजेंट ई-सर्विसेज लिमिटेड' (Cogent E Services Limited) में हो चुका है, जहां उन्होंने अपनी जॉइनिंग भी ले ली है। शेष छात्र जो स्थानीय स्तर पर कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए भी संस्था जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया सुनिश्चित कर रही है। श्री साहू ने दोहराया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें 100% रोजगार दिलाना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है। मेधावी प्रशिक्षुओं का सम्मान: ट्रेनिंग के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में रचना देवी, सरिता देवी, श्वेता देवी, एकानंद अमित, आदित्य, आशीष मिश्रा और हर्षित को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि जो छात्र पारिवारिक कारणों से अभी कार्यभार नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें भविष्य में अवसर प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क सुविधाओं से सशक्त हुए युवा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत में ही प्रत्येक छात्र को आईडी कार्ड, स्टेशनरी और फुल ड्रेस (टाई, पैंट-शर्ट) नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। ​इस अवसर पर अध्यापक अंकुर सेन, पुष्कर सिंह, पूजा देवी और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने वाले कुशल ट्रेनर चन्द्रभूषण सर सहित संस्थान के समस्त छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री संतोष राजपूत ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

9 hrs ago
user_ApkiAwajDigital
ApkiAwajDigital
Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
21d8c15e-e7d5-4890-88de-3fabf7b1c298

नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के 35 युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 100% जॉब प्लेसमेंट के साथ प्रथम बैच का समापन #Apkiawajdigital ​नोएडा की प्रतिष्ठित कंपनी में 28 प्रशिक्षुओं ने पाई नौकरी, मुख्य अतिथि ने वितरित किए प्रमाण पत्र ​नमो सेंटर और हेड हेल्ड हाई संस्था की ओर से युवाओं को दिया गया नि:शुल्क प्रशिक्षण और किट ​बांदा | 31 मार्च, 2026 ​बांदा। स्थानीय 'नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर' द्वारा 'हेड हेल्ड हाई' संस्था के सहयोग से संचालित नि:शुल्क कौशल विकास एवं रोजगार गारंटी कार्यक्रम के प्रथम बैच का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। 45 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण

a2e554d2-c59a-413b-a1e9-43c35b8f1e1b

सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 35 छात्र-छात्राओं को एक समारोह के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष राजपूत मौजूद रहे। प्रशिक्षण के साथ मिला रोजगार का तोहफा: संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इस बैच के 28 छात्र-छात्राओं का चयन नोएडा की नामचीन कंपनी 'कोजेंट ई-सर्विसेज लिमिटेड' (Cogent E Services Limited) में हो चुका है, जहां उन्होंने अपनी जॉइनिंग भी ले ली है। शेष छात्र जो स्थानीय स्तर पर कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए भी संस्था जॉब प्लेसमेंट

395231c2-a40a-4bed-9f8f-9e00bb066244

की प्रक्रिया सुनिश्चित कर रही है। श्री साहू ने दोहराया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें 100% रोजगार दिलाना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है। मेधावी प्रशिक्षुओं का सम्मान: ट्रेनिंग के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में रचना देवी, सरिता देवी, श्वेता देवी, एकानंद अमित, आदित्य, आशीष मिश्रा और हर्षित को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि जो छात्र पारिवारिक कारणों से अभी कार्यभार नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें भविष्य में अवसर प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क सुविधाओं से सशक्त हुए

109b24bd-c1bf-4600-82ea-fe9c16cc06d7

युवा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत में ही प्रत्येक छात्र को आईडी कार्ड, स्टेशनरी और फुल ड्रेस (टाई, पैंट-शर्ट) नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। ​इस अवसर पर अध्यापक अंकुर सेन, पुष्कर सिंह, पूजा देवी और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने वाले कुशल ट्रेनर चन्द्रभूषण सर सहित संस्थान के समस्त छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री संतोष राजपूत ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।
    1
    बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।
    1
    अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत
बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप 👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत 👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती 👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू 👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला 👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप 👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप 👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे 👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी
    1
    बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप
👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत
👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला
👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप
👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप
👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे
👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।
    1
    बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला उनके गांव में चल रहा है। वहीं आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बांदा चित्रकूट लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे छोटे लाल यादव ने घर पहुंचकर चयन हुए सर्वेश कुमार यादव के पिता कैप्टन रामराज यादव व उसके बड़े पुत्र पवनेश कुमार यादव व उनके परिजनों को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया है।
    1
    बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला उनके गांव में चल रहा है। वहीं आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बांदा चित्रकूट लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे छोटे लाल यादव ने घर पहुंचकर चयन हुए सर्वेश कुमार यादव के पिता कैप्टन रामराज यादव व उसके बड़े पुत्र पवनेश कुमार यादव व उनके परिजनों को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    3 hrs ago
  • "डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और आसान बनाने की सुविधा बढ़ाई जा रही है।"ONLINE GOVERNMENT SERVICES
    1
    "डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और आसान बनाने की सुविधा बढ़ाई जा रही है।"ONLINE GOVERNMENT SERVICES
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की वारदात का महज़ 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
    1
    कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की वारदात का महज़ 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.