Shuru
Apke Nagar Ki App…
मियां बरौली गांव रिटायर्ड आर्मी में रहे कैप्टन के पुत्र का असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद के चयन होने पर बधाई देने का सिलसिला जारी बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला उनके गांव में चल रहा है। वहीं आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बांदा चित्रकूट लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे छोटे लाल यादव ने घर पहुंचकर चयन हुए सर्वेश कुमार यादव के पिता कैप्टन रामराज यादव व उसके बड़े पुत्र पवनेश कुमार यादव व उनके परिजनों को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया है।
JSB NEWS UP
मियां बरौली गांव रिटायर्ड आर्मी में रहे कैप्टन के पुत्र का असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद के चयन होने पर बधाई देने का सिलसिला जारी बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला उनके गांव में चल रहा है। वहीं आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बांदा चित्रकूट लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे छोटे लाल यादव ने घर पहुंचकर चयन हुए सर्वेश कुमार यादव के पिता कैप्टन रामराज यादव व उसके बड़े पुत्र पवनेश कुमार यादव व उनके परिजनों को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया है।
More news from Banda and nearby areas
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला उनके गांव में चल रहा है। वहीं आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे बांदा चित्रकूट लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे छोटे लाल यादव ने घर पहुंचकर चयन हुए सर्वेश कुमार यादव के पिता कैप्टन रामराज यादव व उसके बड़े पुत्र पवनेश कुमार यादव व उनके परिजनों को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया है।1
- बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।1
- अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।1
- बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप 👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत 👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती 👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू 👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला 👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप 👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप 👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे 👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी1
- बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।1
- *'शादी' का 'झांसा' दे 'लोगों' से ऑनलाइन 'ठगी' के 'गैंग' का 'भंडाफोड़'* 👉शहर के देवीगंज में शिक्षक दम्पति के घर चल रहा था ठगी का खेल! 👉किराए का घर ले दो साल से रह रहे थे ठग! 👉हुई एक शिकायत के बाद क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मारा छापा! 👉कई माह पहले सादी वर्दी में पुलिस कर चुकी है सुरागकशी! 👉लैपटॉप,कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेज पुलिस ने किया बरामद! 👉शादी डॉट कॉम की तर्ज पर लड़के लड़कियों की शादी के लिए फोटो भेज परिजनों से करते थे वसूली! ✍🏿 *शादी डॉट कॉम की तर्ज पर लड़के लड़कियों के विवाह के लिए वेबसाइट चला परिजनों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।* शहर के देवीगंज इलाके में शिक्षक दंपत्ति के घर 02 साल से किराए में रह रहे लोगों ने बाकायदा शादी कराने का दफ्तर बना रखा था और ऑनलाइन लोगों को लड़के लड़कियों की शादी के लिए फोटो भेजते थे। *गिरोह में शामिल युवक युवतियां अब तक अनगिनत लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं।* हुई एक शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर *क्षेत्राधिकारी की अगुवई में हुई छापेमारी में एक युवती सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूंछतांछ करने में लगी है।* कमरे में मिले कंप्यूटर,लैपटॉप एवं अन्य उपकरणों को भी पुलिस ने जब्त किया है।जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के अन्य सदस्य भी होंगे। *कई माह पूर्व सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस ने इसी घर की निगरानी की थी और कुछ लोगों से पूंछतांछ भी की थी लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी।पुलिस के संदेश के घेरे में मकान मालिक भी है।* मकान मालिक ने कभी यह जानने की कोशिश ही नहीं की कि उसके मकान में कौन सा खेल खेला जा रहा है।1
- Post by Devendra Kumar1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले राहुल पुत्र कमलेश खेंगर उम्र करीब 9 वर्ष आज मंगलवार की दोपहर अपने 3 वर्षीय बहन कोमल के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राहुल की मौत हो गई। वहीं बहन रोते रोते घर पहुंची लेकिन कुछ बात नहीं पाई, ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में जाकर खोजबीन की काफी देर के बाद बच्चा राहुल का शव मिला, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1