Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया में अनोखा मैन ऑफ द मैच: ट्रॉफी नहीं, मिला शुद्ध देसी मुर्गा देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जब ‘मैन ऑफ द मैच’ का ऐलान हुआ तो सभी को ट्रॉफी या नकद इनाम की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों ने सबको चौंकाते हुए विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी की जगह एक ज़िंदा शुद्ध देसी मुर्गा भेंट कर दिया। यह नजारा देखते ही मैदान में मौजूद दर्शक पहले हैरान हुए, फिर तालियों और हंसी से माहौल गूंज उठा। अब यह अनोखा इनाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Reporteramit
देवरिया में अनोखा मैन ऑफ द मैच: ट्रॉफी नहीं, मिला शुद्ध देसी मुर्गा देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जब ‘मैन ऑफ द मैच’ का ऐलान हुआ तो सभी को ट्रॉफी या नकद इनाम की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों ने सबको चौंकाते हुए विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी की जगह एक ज़िंदा शुद्ध देसी मुर्गा भेंट कर दिया। यह नजारा देखते ही मैदान में मौजूद दर्शक पहले हैरान हुए, फिर तालियों और हंसी से माहौल गूंज उठा। अब यह अनोखा इनाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया में अनोखा मैन ऑफ द मैच: ट्रॉफी नहीं, मिला शुद्ध देसी मुर्गा देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जब ‘मैन ऑफ द मैच’ का ऐलान हुआ तो सभी को ट्रॉफी या नकद इनाम की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों ने सबको चौंकाते हुए विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी की जगह एक ज़िंदा शुद्ध देसी मुर्गा भेंट कर दिया। यह नजारा देखते ही मैदान में मौजूद दर्शक पहले हैरान हुए, फिर तालियों और हंसी से माहौल गूंज उठा। अब यह अनोखा इनाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।2
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में दबंगों की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़ित युवक अमित के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के विजय टॉकीज के पास गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन और अन्य सामान छीन लिया। पीड़ित अमित ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही बाइट -संजय कुमार रेड्डी क्षेत्राधिकारी बाइट -पीड़ित युवक3
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by Shakti भारत नेशन न्यूज2
- देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके स्टेशन रोड पर स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के भीतर रखा सामान देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल टीम में विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार, सुमित कुमार, चंद्रदीप, रविंद्र नाथ, रणवीर साईं, रणवीर शाही और रामदयाल शामिल रहे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों ने भी सहयोग किया। हालांकि, तब तक आइसक्रीम पार्लर में रखा फ्रीजर, डीप फ्रीजर, आइसक्रीम स्टॉक, काउंटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। आइसक्रीम पार्लर के मालिक अशोक मद्धेशिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग पर काबू पाने के बाद कर्मचारियों ने दुकान में सफाई कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। इस घटना ने एक बार फिर विद्युत सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में फायर सेफ्टी व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है। #देवरिया #DeoriaPolice #hilights #firerescue #UPPolice #deorianews1
- देवरिया में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर — घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 👉🏻 देवरिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार लकड़ीहट्टा माता मंदिर के पास 10 फरवरी की रात करीब 8 बजे एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 👉🏻 पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका बेटा अमित श्रीवास्तव उर्फ भानु दुकान से घर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसे घेरकर मारपीट की। 👉🏻 आरोपी 4-5 अज्ञात युवक बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। 👉🏻 गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 👉🏻 घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉🏻 पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- देवरिया में 7 वर्षीय मासूम की हत्या, झरही नदी में मिला शव; चाचा पर लगा संगीन आरोप देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव झरही नदी में मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद झरही नदी में उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने बच्ची के सगे चाचा पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वहीं ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।3