logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवली थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब 15 मई 2026 को एक व्यक्ति ने शिवली थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने 22 मई 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानपुर नगर के थाना बिधनू के अंतर्गत नगवा निवासी शुभम पुत्र शम्भूदयाल का नाम सामने आया। आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। सोमवार 13 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवली थाना पुलिस ने वांछित आरोपी शुभम को ग्राम बैरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

18 hrs ago
user_Sarita singh
Sarita singh
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवली थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब 15 मई 2026 को एक व्यक्ति ने शिवली थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के

9a41d6aa-d629-4311-8673-383991bc1526

दौरान पुलिस ने 22 मई 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानपुर नगर के थाना बिधनू के अंतर्गत नगवा निवासी शुभम पुत्र शम्भूदयाल का नाम सामने आया। आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। सोमवार 13 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवली थाना पुलिस ने वांछित आरोपी शुभम को ग्राम बैरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सट्टी थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव में कथित मारपीट से आहत होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जहर खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मृतक की पहचान बहोरापुर निवासी मिलन कटियार के रूप में हुई है। जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने बताया कि वह केवल गली से गुजर रहा था, तभी बाबू के घरवालों ने उसके साथ बेवजह मारपीट की। इस मारपीट से आहत होकर उसने जहरीली गोलियां खा लीं। वीडियो में उसने प्रशासन से सोनेलाल और अंकित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और उसकी मां रीता देवी तथा भाई विशाल और विनय का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सट्टी थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सोनेलाल और अंकित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    सट्टी थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव में कथित मारपीट से आहत होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जहर खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

मृतक की पहचान बहोरापुर निवासी मिलन कटियार के रूप में हुई है। जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने बताया कि वह केवल गली से गुजर रहा था, तभी बाबू के घरवालों ने उसके साथ बेवजह मारपीट की। इस मारपीट से आहत होकर उसने जहरीली गोलियां खा लीं। वीडियो में उसने प्रशासन से सोनेलाल और अंकित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और उसकी मां रीता देवी तथा भाई विशाल और विनय का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सट्टी थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सोनेलाल और अंकित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मूल मंत्र दिया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। औरैया से असम टॉक्स के लिए आकाश उर्फ अक्की भईया की यह रिपोर्ट है।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मूल मंत्र दिया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। औरैया से असम टॉक्स के लिए आकाश उर्फ अक्की भईया की यह रिपोर्ट है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया के प्राथमिक विद्यालय अयाना में सोमवार सुबह शिक्षा का मंदिर अखाड़े में तब्दील हो गया, जहां स्कूल समय पर न खुलने के बाद शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच जमकर बवाल और हाथापाई हुई। प्रधानाध्यापक के छुट्टी पर होने की वजह से स्कूल समय पर नहीं खुल सका और बच्चे, शिक्षक और अभिभावक गेट के बाहर ही खड़े होकर इंतजार करते रहे। सुबह करीब 7:50 बजे जब स्कूल का ताला खुला, तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा ने शिक्षामित्र नूरीना मुबारक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विद्यालय स्टाफ और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक अमृत प्रकाश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे और उन्होंने स्कूल का कार्यभार सहायक अध्यापक अजय कुमार को सौंपा था। हालांकि, अजय कुमार के भी छुट्टी पर चले जाने के कारण विद्यालय की चाबी शिक्षामित्र को सौंप दी गई थी, जिससे स्कूल पहुंचने में देरी हुई और ताला समय पर नहीं खुल पाया। थानाध्यक्ष अयाना जयप्रकाश पाल ने बताया कि सहायक अध्यापक की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अब यह गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि जिस स्कूल में बच्चों को अनुशासन और संस्कार सिखाए जाते हैं, वहां शिक्षकों के इस तरह आपस में भिड़ने के बाद शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किस पर तय होगी।
    1
    औरैया के प्राथमिक विद्यालय अयाना में सोमवार सुबह शिक्षा का मंदिर अखाड़े में तब्दील हो गया, जहां स्कूल समय पर न खुलने के बाद शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच जमकर बवाल और हाथापाई हुई। प्रधानाध्यापक के छुट्टी पर होने की वजह से स्कूल समय पर नहीं खुल सका और बच्चे, शिक्षक और अभिभावक गेट के बाहर ही खड़े होकर इंतजार करते रहे। सुबह करीब 7:50 बजे जब स्कूल का ताला खुला, तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा ने शिक्षामित्र नूरीना मुबारक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विद्यालय स्टाफ और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक अमृत प्रकाश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे और उन्होंने स्कूल का कार्यभार सहायक अध्यापक अजय कुमार को सौंपा था। हालांकि, अजय कुमार के भी छुट्टी पर चले जाने के कारण विद्यालय की चाबी शिक्षामित्र को सौंप दी गई थी, जिससे स्कूल पहुंचने में देरी हुई और ताला समय पर नहीं खुल पाया।

थानाध्यक्ष अयाना जयप्रकाश पाल ने बताया कि सहायक अध्यापक की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अब यह गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि जिस स्कूल में बच्चों को अनुशासन और संस्कार सिखाए जाते हैं, वहां शिक्षकों के इस तरह आपस में भिड़ने के बाद शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किस पर तय होगी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित मूसानगर के फतेहपुर निवासी मोहम्मद अनीस कुरैशी द्वारा वैष्णो देवी के भक्तों के साथ बहुत बड़ा धोखा करने की बात सामने आई है। वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के साथ इस बहुत बड़े धोखे को अंजाम दिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित मूसानगर के फतेहपुर निवासी मोहम्मद अनीस कुरैशी द्वारा वैष्णो देवी के भक्तों के साथ बहुत बड़ा धोखा करने की बात सामने आई है। वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के साथ इस बहुत बड़े धोखे को अंजाम दिया गया है।
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रेमपुर में नाला जाम होने के कारण पानी भरने की समस्या पैदा हो गई है। यहाँ नाले का मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके संबंध में यह मामला सामने आया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रेमपुर में नाला जाम होने के कारण पानी भरने की समस्या पैदा हो गई है। यहाँ नाले का मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके संबंध में यह मामला सामने आया है।
    user_Vinay Yadav
    Vinay Yadav
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एन.सी.आर.पी. (N.C.R.P.)/समन्वय पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज कराई गई 9 अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, एक वीवो मोबाइल, एक लैपटॉप और ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस साइबर ठगी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का पता लगाना और उसका पर्दाफाश करना है।
    1
    सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एन.सी.आर.पी. (N.C.R.P.)/समन्वय पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज कराई गई 9 अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, एक वीवो मोबाइल, एक लैपटॉप और ₹20,000 नकद बरामद किए हैं।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस साइबर ठगी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का पता लगाना और उसका पर्दाफाश करना है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील अंतर्गत मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में पीड़ित दंपति के पलायन करने के 19 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिसावा गांव के रहने वाले हीरालाल बीते दिनों अपने घर के बाहर 'पलायन' लिखकर पत्नी के साथ घर छोड़कर चले गए थे। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और विपक्षी उन्हें लगातार डरा-धमका रहे थे। मामला चर्चा में आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की। घटनाक्रम की शुरुआत 25 जून की शाम करीब छह बजे हुई थी, जब पीड़ित हीरालाल अपने घर के बाहर लगी टोंटी से पानी भर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही आदित्य, आशीष और कमला देवी ने उनकी पानी की टोंटी तोड़ दी। इसके बाद जब हीरालाल अपने भाई जगमोहन के घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गए, तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील अंतर्गत मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में पीड़ित दंपति के पलायन करने के 19 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिसावा गांव के रहने वाले हीरालाल बीते दिनों अपने घर के बाहर 'पलायन' लिखकर पत्नी के साथ घर छोड़कर चले गए थे। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और विपक्षी उन्हें लगातार डरा-धमका रहे थे। मामला चर्चा में आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की।

घटनाक्रम की शुरुआत 25 जून की शाम करीब छह बजे हुई थी, जब पीड़ित हीरालाल अपने घर के बाहर लगी टोंटी से पानी भर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही आदित्य, आशीष और कमला देवी ने उनकी पानी की टोंटी तोड़ दी। इसके बाद जब हीरालाल अपने भाई जगमोहन के घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गए, तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित राजेंद्र नगर में दबंगों द्वारा एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार के अनुसार, पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी बेटी दुकान जा रही थी और उसने रास्ते में बंधी एक गाय को हांक दिया। इस बात से नाराज होकर पुखरायां के ही रहने वाले रूप सिंह यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब राजेश कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। इन लोगों ने राजेश कुमार को बुरी तरह से मारा-पीटा और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा व उनके साथ भी मारपीट की।
    1
    कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित राजेंद्र नगर में दबंगों द्वारा एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार के अनुसार, पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी बेटी दुकान जा रही थी और उसने रास्ते में बंधी एक गाय को हांक दिया। इस बात से नाराज होकर पुखरायां के ही रहने वाले रूप सिंह यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब राजेश कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। इन लोगों ने राजेश कुमार को बुरी तरह से मारा-पीटा और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा व उनके साथ भी मारपीट की।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    21 hrs ago
  • कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरापुर गांव में कथित मारपीट से आहत होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने कुछ लोगों पर बिना किसी वजह के मारपीट करने का आरोप लगाया और प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम मिलन कटियार बताते हुए कहा कि बाबू के घरवालों ने उसे फालतू में मारा। उसने आरोप लगाया कि वह सिर्फ उनकी गली से निकल रहा था और उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण उसने टिकियां खा लीं। वीडियो में युवक ने कानून से विनती की कि उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वीडियो की जानकारी मिलने पर परिजन युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरापुर गांव में कथित मारपीट से आहत होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने कुछ लोगों पर बिना किसी वजह के मारपीट करने का आरोप लगाया और प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम मिलन कटियार बताते हुए कहा कि बाबू के घरवालों ने उसे फालतू में मारा। उसने आरोप लगाया कि वह सिर्फ उनकी गली से निकल रहा था और उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण उसने टिकियां खा लीं। वीडियो में युवक ने कानून से विनती की कि उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

वीडियो की जानकारी मिलने पर परिजन युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.