logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बायो-माइनिंग प्लांट का महापौर ने किया शुभारंभ, कचरा निस्तारण की दिशा में बड़ा कदम शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम पूर्णिया ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हांसदा डंपिंग यार्ड में बायो-रेमेडिएशन/बायो-माइनिंग प्लांट (लेगेसी प्लांट) का शुभारंभ किया। इस प्लांट का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नगर वासियों को धन्यवाद देते हुए महापौर ने कहा कि आज नगर निगम पूर्णिया में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। वर्षों से जमा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए यह प्लांट शुरू किया गया है, जिससे कचरे के ढेर से मुक्ति मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि पूर्णिया जिला बिहार का पहला ऐसा जिला है, जहां एफएसटीपी (FSTP) प्लांट (पूर्णिया सिटी) में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है, जिसके माध्यम से शौचालय के गाद से खाद तैयार की जाती है। अब बायो-माइनिंग प्लांट के शुरू होने से शहरवासियों को एक और नई सुविधा मिलेगी, जो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक होगी। कहा कि बायो-रेमेडिएशन/बायो-माइनिंग प्लांट में वर्षों से जमा कचरे को मशीन के माध्यम से अलग-अलग किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से जमा कचरा से मिट्टी, प्लास्टिक एवं ठोस कचरा को अलग-अलग किया जाएगा। महापौर ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, कूड़ेदान का उपयोग करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। साथ ही उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम जनहित में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। इस कार्य की जिम्मेवारी विलास गार्बेज मैनेजमेंट सिस्टम, पटना को मिली है। इस एजेंसी से भी आग्रह होगा कि आप नगर निगम और शहरवासियों के हित में बेहतर कार्य करे ताकि हमें शिकायत का मौका नहीं मिले और स्वच्छता की दिशा में हम दो कदम आगे बढ़ सकें। स्पष्ट करना चाहूंगी कि कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो और हम जनहित में कोई समझौता करने को तैयार नही हैं। आपने महापौर बनाकर मुझे आशीर्वाद दिया। मेरी कोशिश रही है कि आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतर सकूं, इसके लिए हरसम्भव प्रयास करती रही हूँ। अगर कुछ कमी रही हो तो बेशक आप अपनी बात मुझे कहिए, ताकि उसका समाधान हो सके। आपका आशीर्वाद और सहयोग की मुझे आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद गुलाब हुसैन, अंजनी साह, प्रदीप जायसवाल, नवल जायसवाल, राकेश राय, भोला कुशवाहा, अमित कुमार सोनी, अभिजीत कुमार, अर्जुन सिंह, स्वपन घोष, अनिल उरांव, सिताब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, बहादुर यादव, ललनेश सिंह, संजू उरांव, मो वसीम, रहीम अंसारी, कुणाल किशोर, राजीव मिश्रा, जेई कुणील जी, दिलीप चौधरी नीतू दा, मंटू गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

on 11 April
user_Abdul Hannan - عبدالحنان
Abdul Hannan - عبدالحنان
Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Manendra kumar yadav
    1
    Post by Manendra kumar yadav
    user_Manendra kumar yadav
    Manendra kumar yadav
    Farmer Purnia East, Bihar•
    7 hrs ago
  • बिहार के अलग अलग जिलों मैं आंधी तूफान का कहर देखिए पूरा वीडियो
    1
    बिहार के अलग अलग जिलों मैं आंधी तूफान का कहर देखिए पूरा वीडियो
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    3
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • एतवारी चौक छिनतई कांड का खुलासा, तीन झपट्टामार गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद जलालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एतवारी चौक के पास हुई मोबाइल छिनतई कांड का खुलासा करते हुए तीन झपट्टामारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में उज्जवल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता विनोद पासवान), छोटू कुमार (उम्र 31 वर्ष, पिता विष्णुदेव पासवान) दोनों निवासी मटियारी वार्ड संख्या-10 थाना महलगांव तथा दानिश रजा (उम्र 24 वर्ष, पिता मोहर्रम अली) निवासी चैनपुर वार्ड संख्या-15 थाना अररिया शामिल हैं। तीनों आरोपी अररिया जिले के रहने वाले हैं। बताया गया कि नीजगेहूंवा पंचायत के एतवारी चौक के पास टोटो में बैठी एक महिला से मोबाइल छिनतई की घटना को इन अपराधियों ने अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।
    1
    एतवारी चौक छिनतई कांड का खुलासा, तीन झपट्टामार गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद
जलालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एतवारी चौक के पास हुई मोबाइल छिनतई कांड का खुलासा करते हुए तीन झपट्टामारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में उज्जवल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता विनोद पासवान), छोटू कुमार (उम्र 31 वर्ष, पिता विष्णुदेव पासवान) दोनों निवासी मटियारी वार्ड संख्या-10 थाना महलगांव तथा दानिश रजा (उम्र 24 वर्ष, पिता मोहर्रम अली) निवासी चैनपुर वार्ड संख्या-15 थाना अररिया शामिल हैं। तीनों आरोपी अररिया जिले के रहने वाले हैं।
बताया गया कि नीजगेहूंवा पंचायत के एतवारी चौक के पास टोटो में बैठी एक महिला से मोबाइल छिनतई की घटना को इन अपराधियों ने अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • कटिहार में जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कटिहार पुलिस की विशेष सूचना पर बिहार के कई जिलों में सक्रिय एक शातिर जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पटना पुलिस ने पहले गिरोह के कुछ सदस्यों को राजधानी से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर कटिहार से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पटना पुलिस अपने साथ ले गई है। कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डंडखोरा थाना क्षेत्र से मसीयूर रहमान उर्फ मुन्ना खान, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चाचा और भतीजा सुरेश कुमार सिंह और प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालय से जमीन संबंधी मूल दस्तावेज चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कटिहार, पटना, भागलपुर समेत बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है। आरोपी दिन के समय रजिस्ट्री कार्यालयों में पहुंचकर रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करते थे। रात होने पर कार्यालय में घुसकर जमीन से जुड़े पुराने मूल दस्तावेज, खासकर वर्षों पुराने केवाला और रजिस्ट्री कागजात चोरी कर लेते थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी किए गए दस्तावेजों में जहां नाम खाली रहता था, वहां उसी रंग की स्याही और हस्ताक्षर की शैली का इस्तेमाल कर नए नाम दर्ज कर देता था। इसके बाद बिचौलियों के साथ मिलकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया जाता था। इतना ही नहीं, जिन जमीनों पर पहले से लोग बसे होते थे, उन्हें कब्जा खाली कराने का दबाव बनाया जाता था। कई मामलों में उन्हीं लोगों को दोबारा वही जमीन बेचकर मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जल्द सामने आ सकती है।
    2
    कटिहार में जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कटिहार पुलिस की विशेष सूचना पर बिहार के कई जिलों में सक्रिय एक शातिर जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पटना पुलिस ने पहले गिरोह के कुछ सदस्यों को राजधानी से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर कटिहार से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पटना पुलिस अपने साथ ले गई है।
कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डंडखोरा थाना क्षेत्र से मसीयूर रहमान उर्फ मुन्ना खान, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चाचा और भतीजा  सुरेश कुमार सिंह और प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालय से जमीन संबंधी मूल दस्तावेज चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कटिहार, पटना, भागलपुर समेत बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है। आरोपी दिन के समय रजिस्ट्री कार्यालयों में पहुंचकर रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करते थे। रात होने पर कार्यालय में घुसकर जमीन से जुड़े पुराने मूल दस्तावेज, खासकर वर्षों पुराने केवाला और रजिस्ट्री कागजात चोरी कर लेते थे।
जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी किए गए दस्तावेजों में जहां नाम खाली रहता था, वहां उसी रंग की स्याही और हस्ताक्षर की शैली का इस्तेमाल कर नए नाम दर्ज कर देता था। इसके बाद बिचौलियों के साथ मिलकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया जाता था।
इतना ही नहीं, जिन जमीनों पर पहले से लोग बसे होते थे, उन्हें कब्जा खाली कराने का दबाव बनाया जाता था। कई मामलों में उन्हीं लोगों को दोबारा वही जमीन बेचकर मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जल्द सामने आ सकती है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • purnia bihar baisi pankajyad
    2
    purnia bihar baisi pankajyad
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    बैसी, पूर्णिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by BHAI MANU JI
    1
    Post by BHAI MANU JI
    user_BHAI MANU JI
    BHAI MANU JI
    Financial Analyst कटिहार, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी छटपटाते रह गए, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने नहीं दिया गया।
    1
    भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी छटपटाते रह गए, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने नहीं दिया गया।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.