logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी बीच Prashant Kishor का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या पर तंज कसते हुए कहा— “जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है, वैसे बिहार में बाढ़ आता है…” 🌊 नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। #prashantkishor #biharflood #nepalflood #biharnews #floodalert

1 hr ago
user_Bihar Sharif Times
Bihar Sharif Times
News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
1 hr ago

Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी बीच Prashant Kishor का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या पर तंज कसते हुए कहा— “जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है, वैसे बिहार में बाढ़ आता है…” 🌊 नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। #prashantkishor #biharflood #nepalflood #biharnews #floodalert

More news from बिहार and nearby areas
  • *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*
    1
    *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें*
*छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद
    1
    नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद
नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Chef Nardiganj, Nawada•
    1 hr ago
  • एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा संजय वर्मा नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं। एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा संजय वर्मा नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।
    2
    एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा

संजय वर्मा 

नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।
एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा
संजय वर्मा 
नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट । फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से छोटी शेखपुरा पैगंबरमय हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज, सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
    1
    मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे   पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट ।
फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार
बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में  अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे  के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से  छोटी शेखपुरा पैगंबरमय  हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज,  सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू
समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।
    1
    गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी
भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।
    1
    तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले 
नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    18 hrs ago
  • Patna Protest के बीच छात्रा बोली—पहले लाठीचार्ज करो! 😱 | सरकार पर लगाए आरोप पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। छात्रा ने कहा—“पहले लाठीचार्ज करो…” और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 🎥 देखिए आखिर छात्रा ने सरकार पर क्या आरोप लगाए और क्या कहा। 📍 Patna, Bihar #patna #patnaprotest #studentprotest #biharprotest #biharstudents
    1
    Patna Protest के बीच छात्रा बोली—पहले लाठीचार्ज करो! 😱 | सरकार पर लगाए आरोप

पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। छात्रा ने कहा—“पहले लाठीचार्ज करो…” और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
🎥 देखिए आखिर छात्रा ने सरकार पर क्या आरोप लगाए और क्या कहा।
📍 Patna, Bihar
#patna #patnaprotest #studentprotest #biharprotest #biharstudents
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    19 hrs ago
  • मेरे प्रिय गुरुवार अर्जुन सिसोदिया साहब का एक पंक्तियां आपके बीच रखना चाहता हूं
    1
    मेरे प्रिय गुरुवार अर्जुन सिसोदिया साहब का एक पंक्तियां आपके बीच रखना चाहता हूं
    user_शैलेश कुमार shuru repoter
    शैलेश कुमार shuru repoter
    धनारुआ, पटना, बिहार•
    7 min ago
  • गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा तटबंधों से लेकर निचले इलाकों तक निगरानी तेज, स्थानीय लोगों से संवाद कर तैयारियों का लिया फीडबैक मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल के गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और इसके कारण गंडक नदी के जलप्रवाह में संभावित अचानक वृद्धि को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने बुधवार को विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ रेवा घाट सहित गंडक नदी के किनारे स्थित कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति, नदी के जलस्तर तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की स्थिति एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के संपर्क में रहें और किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानीय निवासियों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। “पैनिक न हों, लेकिन पूरी तरह सतर्क रहें” जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में सामान्य जनजीवन कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिल्कुल पैनिक न हों, लेकिन सजग और सतर्क रहें। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने की अपील जिलाधिकारी ने लोगों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अपुष्ट, अप्रामाणिक एवं भ्रामक सूचनाओं को आगे प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि नागरिक केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और बाढ़ की स्थिति में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां पूरी जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तटबंधों की निगरानी, सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, सूखा राशन वितरण, स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं की उपलब्धता जैसी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए कुट्टी-भूसा एवं चारा वितरण, पशु चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने तथा बच्चों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों सहित आम लोगों से नियमित संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। “जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के जान-माल की सुरक्षा एवं समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मुजफ्फरपुर: ☎️ 0621-2212007 राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार: ☎️ 0612-2294204 / 205 आपातकालीन सहायता नंबर: ☎️ 1070 प्रशासन का संदेश: “घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें—सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    2
    गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा
गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा
तटबंधों से लेकर निचले इलाकों तक निगरानी तेज, स्थानीय लोगों से संवाद कर तैयारियों का लिया फीडबैक
मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल के गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और इसके कारण गंडक नदी के जलप्रवाह में संभावित अचानक वृद्धि को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने बुधवार को विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ रेवा घाट सहित गंडक नदी के किनारे स्थित कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति, नदी के जलस्तर तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों से भी लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की स्थिति एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के संपर्क में रहें और किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानीय निवासियों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।
“पैनिक न हों, लेकिन पूरी तरह सतर्क रहें”
जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में सामान्य जनजीवन कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।
उन्होंने कहा कि लोग बिल्कुल पैनिक न हों, लेकिन सजग और सतर्क रहें। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
अफवाहों से बचने की अपील
जिलाधिकारी ने लोगों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अपुष्ट, अप्रामाणिक एवं भ्रामक सूचनाओं को आगे प्रसारित न करें।
उन्होंने कहा कि नागरिक केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और बाढ़ की स्थिति में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां पूरी
जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तटबंधों की निगरानी, सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, सूखा राशन वितरण, स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं की उपलब्धता जैसी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसके अलावा पशुओं के लिए कुट्टी-भूसा एवं चारा वितरण, पशु चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने तथा बच्चों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों सहित आम लोगों से नियमित संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
“जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता”
जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के जान-माल की सुरक्षा एवं समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मुजफ्फरपुर:
☎️ 0621-2212007
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार:
☎️ 0612-2294204 / 205
आपातकालीन सहायता नंबर:
☎️ 1070
प्रशासन का संदेश:
“घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें—सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.