नया चूरना और शुक्करवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम नया चूरना और शुक्करवाड़ा में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एकलव्य संस्था द्वारा एकिडना के वित्तीय सहयोग से दोनों गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ “न आसमान गिरा न चांद बौखलाया” पुस्तक का वाचन किया गया तथा उस पर चर्चा की गई। इसके साथ ही “क्या मीना को स्कूल छोड़ना पड़ेगा?” विषय पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से बालिका शिक्षा और उसके महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रचनात्मक गतिविधियों के तहत ओरिगेमी के माध्यम से महिलाओं ने तितली बनाई, जिसे स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज में अपनी भूमिका, अधिकारों, रोजमर्रा की चुनौतियों और उनके समाधान पर खुलकर विचार-विमर्श किया। साथ ही महिलाओं ने जनगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। इस कार्यक्रम में शुक्करवाड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला मैडम, चूरना की सरोज यादव मैडम, शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र (SPK) की संचालिका संजना धुर्वे सहित एकलव्य संस्था से मुकेश, श्रद्धा, मैलोडी, नीति और रामभरोस ने सहभागिता की।
नया चूरना और शुक्करवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम नया चूरना और शुक्करवाड़ा में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एकलव्य संस्था द्वारा एकिडना के वित्तीय सहयोग से दोनों गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ “न आसमान गिरा न चांद बौखलाया” पुस्तक का वाचन किया गया तथा उस पर चर्चा की गई। इसके साथ ही “क्या मीना को स्कूल छोड़ना पड़ेगा?” विषय पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से बालिका शिक्षा और उसके महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रचनात्मक गतिविधियों के तहत ओरिगेमी के माध्यम से महिलाओं ने तितली बनाई, जिसे स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज में अपनी भूमिका, अधिकारों, रोजमर्रा की चुनौतियों और उनके समाधान पर खुलकर विचार-विमर्श किया। साथ ही महिलाओं ने जनगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। इस कार्यक्रम में शुक्करवाड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला मैडम, चूरना की सरोज यादव मैडम, शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र (SPK) की संचालिका संजना धुर्वे सहित एकलव्य संस्था से मुकेश, श्रद्धा, मैलोडी, नीति और रामभरोस ने सहभागिता की।
- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।1
- सोहागपुर-ग्राम भौंखेड़ी के पुश्तैनी निवासी हाल मुकाम सरदार वार्ड सोहागपुर वाले गौ सेवक श्री सुधीर कुमार मीना द्वारा अपनी बिटिया पूजा मीना की लगुन रस्म अदायगी के पश्चात यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर एवं बेसहारा लोगों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया।1
- सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें दैनिक सत्याग्रह न्यूज़ के साथ।1
- शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।1
- इंदौर के पिपलियाना में बाबा ट्रेवल्स की बस डिपो में खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया दुआ इतना आसमान उड़ता हुआ दिखा की लोक दशक में आ गया आसमान में काफी दूर से दिख रहा था2
- Post by PS24NEWS1
- Post by ABDUL1
- शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इन लोग हुए घायल रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।1
- *भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की वारदात अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।* ```बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 में हुई इस बड़ी चोरी को करीब 15 दिन होने को आए हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।``` जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरियादी सबाहा फातिमा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही संदिग्धों के वीडियो और जरूरी सबूत पुलिस को सौंप दिए थे, इसके बावजूद आज तक पुलिस न तो उनके घर दोबारा जांच के लिए पहुंची और न ही फोन कर कोई जानकारी ली।वहीं यह परिवार पहले से ही मुसिबतों के दौर से गुजर रहा है। फरियादी के पति शोएब, जो वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, जिन का सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद से वह घर पर ही हैं, उनके पैर और हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है और वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं हैं।इसी मुश्किल वक्त मैं चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और घर का पूरा सामान खंगाल दिया।चोर करीब 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए रखा गया था। अब फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अगर 15 दिन में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जितनी जल्द हो सके चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान भी उन्हें वापस मिल सके, ताकि पहले से परेशान परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। ।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या भोपाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा कर पाएगी?1