तेज आंधी-तूफान में गरीब महिला का कच्चा मकान ढहा, मुआवजे के लिए प्रशासन से लगा रही गुहार पत्रकार बेताल गौड़ की खास रिपोर्ट भिंड जिले की गोहद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत एंडोरी में शुक्रवार 01 मई 2026 को आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गांव निवासी कमलावती कुशवाह पत्नी रामबरन कुशवाह का कच्चा मकान तेज तूफान के दौरान उस समय धराशायी हो गया, जब एक भारी भरकम नीम का पेड़ टूटकर सीधे उनके मकान पर गिर पड़ा। हादसे में पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर में रखा खाने-पीने का सामान, अनाज और घरेलू सामग्री पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना के बाद से कमलावती कुशवाह का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। परिवार ने टूटे हुए मकान के पास त्रिपाल और पॉलिथीन लगाकर अस्थायी आश्रय बनाया है, जहां वे किसी तरह दिन-रात गुजार रहे हैं। बारिश और गर्मी के बीच परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।पीड़ित महिला का कहना है कि घटना को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने नहीं आया। महिला लगातार भिंड प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मुआवजे एवं सहायता की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उसे किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत एंडोरी की ओर से भी पीड़ित परिवार को कोई विशेष सहयोग नहीं दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर कमलावती कुशवाह अब अपने परिवार के भरण-पोषण और रहने की व्यवस्था को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं आवास सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गरीब परिवार की तत्काल मदद की जाए तथा राहत राशि प्रदान कर पीड़ित महिला को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए।

- तेज आंधी-तूफान में गरीब महिला का कच्चा मकान ढहा, मुआवजे के लिए प्रशासन से लगा रही गुहार पत्रकार बेताल गौड़ की खास रिपोर्ट भिंड जिले की गोहद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत एंडोरी में शुक्रवार 01 मई 2026 को आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गांव निवासी कमलावती कुशवाह पत्नी रामबरन कुशवाह का कच्चा मकान तेज तूफान के दौरान उस समय धराशायी हो गया, जब एक भारी भरकम नीम का पेड़ टूटकर सीधे उनके मकान पर गिर पड़ा। हादसे में पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर में रखा खाने-पीने का सामान, अनाज और घरेलू सामग्री पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना के बाद से कमलावती कुशवाह का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। परिवार ने टूटे हुए मकान के पास त्रिपाल और पॉलिथीन लगाकर अस्थायी आश्रय बनाया है, जहां वे किसी तरह दिन-रात गुजार रहे हैं। बारिश और गर्मी के बीच परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।पीड़ित महिला का कहना है कि घटना को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने नहीं आया। महिला लगातार भिंड प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मुआवजे एवं सहायता की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उसे किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत एंडोरी की ओर से भी पीड़ित परिवार को कोई विशेष सहयोग नहीं दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर कमलावती कुशवाह अब अपने परिवार के भरण-पोषण और रहने की व्यवस्था को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं आवास सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गरीब परिवार की तत्काल मदद की जाए तथा राहत राशि प्रदान कर पीड़ित महिला को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए।1
- लहार में एसडीएम विजय सिंह यादव ने अवैध शराब के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की, उसे जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। मौके से भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों का जवाब मिला। एसडीएम ने आबकारी विभाग को सात दिनों के भीतर सभी अवैध अड्डों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1
- फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दतिया में पीतांबरा पीठ की पूजा की1
- मेहगांव में चल रही भागवत कथा का एक गीत यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है मेहगांव में भूमिया बाबा सरकार मंदिर पर 1 मई से भागवत कथा का आयोजन चल रहा है उसके लिए एक सुंदर गीत प्रस्तुत है भिंड की चर्चा की ओर से1
- आज मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन और चक्काजाम करेगी। भिंड से सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसमें प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। यह आंदोलन किसानों के बकाया भुगतान और फसलों के एमएसपी गारंटी जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।1
- कांग्रेस पार्टी ने भिंड में चक्का जाम करने का ऐलान किया है, जिसके लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पार्टी नेताओं ने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा और विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की।2
- ग्वालियर में कांग्रेस का किसान आंदोलन, निरावली चौराहे पर चक्का जाम एमएसपी पर गेहूं खरीदी में देरी को लेकर हाईवे जाम कई कार्यकर्ता हिरासत में ग्वालियर में किसानों के हित को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे के निरावली चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और हजारों किसानों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि गेहूं खरीदी में देरी और एमएसपी का लाभ नहीं मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों को मजबूरी में 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं बेचना पड़ा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आंदोलन के दौरान प्रशासन ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने कहा की नेशनल हाइवे जाम करने से मोदी तक मैसेज जायगा की मध्यप्रदेश की सरकार डॉ मोहन यादव की सरकार फेल हो गईं हैं4
- पीतांबरा माई की नगरी दतिया में फिल्म शूटिंग करण सागर ताल1