Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहपुर पटोरी नगर परिषद की व्यवस्था पर बड़ा सवाल, गंदगी और जाम से लोग हो रहे परेशान
Anil shriwastav
शाहपुर पटोरी नगर परिषद की व्यवस्था पर बड़ा सवाल, गंदगी और जाम से लोग हो रहे परेशान
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर शहर के मुख्य जगहों पर पुलिस अधिक्षक अरबिंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में, नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान.1
- पुत्र की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना, गंगा घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ जितिया व्रत को लेकर गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी, माताओं ने संतान के मंगल की मांगी कामना आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी आज 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका, जिसे जितिया व्रत भी कहा जाता है, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर पवित्र गंगा घाटों पर पहुंचीं और गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान-ध्यान किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार इस दिन महिलाएं पूरे दिन और रात निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की सलामती की कामना करती हैं। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जितिया व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष आस्था देखने को मिलती है। गंगा घाटों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने पुत्र की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।1
- गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा महोत्सव, हजारों लोगों ने बापू को किया नमन बाढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बाढ़ प्रखंड के एकडंगा पंचायत स्थित बाबा के बंगला के समीप गांधी जयंती सह सत्य और अहिंसा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस-2 के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह के नेतृत्व में तथा प्रदीप पासवान के संयोजन में किया गया। समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार गुरजीत सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला परिषद बाढ़ क्षेत्र संख्या-41 के विजय शंकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष श्याम देव सिंह चौहान, रघुनन्दन पासवान, जितेंद्र कुमार, बुन्देल पासवान धर्मवीर कुमार ,रबिन्द्र सिंह, जवाहर लाल अशोक सिंह,अमोधी मुखिया और रीना कुमारी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या-40 के डॉ. अजय कुमार उर्फ विजय जी भी समारोह में पहुंचे और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सैकरों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान सत्य, अहिंसा और गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। लोगों ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। समारोह के समापन के बाद उपस्थित लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।1
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से माकपा समर्थित उम्मीदवार रामदेव राय दरभंगा प्रमंडल पदाधिकारी समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के बीच एक संक्षिप्त सभा कर अधिक से अधिक प्रथम वरीयता की वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह आवाहन किया।1
- ताजपुर में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल, माले नेताओं ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान ताजपुर में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल, माले नेताओं ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान नमस्कार आप देख रहे है जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन समस्तीपुर, बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ SIR के विरोध में माले ने निकाला विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन ताजपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर... ताजपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया। फतेहपुर चौक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला, जो मोतीपुर सब्जी मंडी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वहीं, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने आरोप लगाया कि SIR के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि माले इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और वार्ड-पंचायत स्तर तक आंदोलन चलाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए ताजपुर/समस्तीपुर से व्हाट्सएप्पस रिपोर्ट।1
- शाहपुर पटोरी नगर परिषद की व्यवस्था पर बड़ा सवाल, गंदगी और जाम से लोग हो रहे परेशान1
- गाछी में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, आंख के पास चोट व शरीर पर कटे के निशान गाछी में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, आंख के पास चोट व शरीर पर कटे के निशान परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मधुवन टोल में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व मटखनमा गाछी में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। शव फुलवंतो स्थान के आगे गाछी में पड़ा मिला। अलसुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के 10 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुधीर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गाछी में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट व कटे के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों के अनुसार सुधीर के शरीर पर कई जगह चोट और कटे के निशान मिले हैं। उसकी आंख के पास भी चोट का निशान बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई सलीम रजा, एएसआई रवि कुमार सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी बारीकी से जांच की और विभिन्न साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए। पुलिस के अनुसार इन साक्ष्यों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य बिंदुओं के आधार पर बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सुधीर सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह कबाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है। मुखिया लालबाबू दास, राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों का पता लगाने की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट समेत जांच के अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट :- विवेक कुमार शर्मा DSP1
- मोहिउद्दीन नगर विधान सभा में गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई1