Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क के गड्ढे बने परेशानी सबब, गड्ढे में फंसा स्कूली वाहन शहर की सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। गांधीनगर मोहल्ले में रस्ते के गड्ढे में एक स्कूली वाहन फंस गया। स्कूली बच्चों को वाहन के लिए धक्का लगाना पड़ा,तब जाकर वाहन आगे बढ़ सका।
Manoj Kumar vaidya
सड़क के गड्ढे बने परेशानी सबब, गड्ढे में फंसा स्कूली वाहन शहर की सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। गांधीनगर मोहल्ले में रस्ते के गड्ढे में एक स्कूली वाहन फंस गया। स्कूली बच्चों को वाहन के लिए धक्का लगाना पड़ा,तब जाकर वाहन आगे बढ़ सका।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जन सुरक्षा युवा सृजन जन संवाद योजना का पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने शुभारंभ 450 विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने दिलाई शपथ* ⏺️ *युवाओं में विधिक चेतना और सुरक्षा-बोध विकसित करने की अभिनव पहल* टीकमगढ़,–युवाओं में विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से "जन सुरक्षा, युवा सृजन – जन संवाद योजना 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को टीकमगढ़ जिले में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एस डीओपी टीकमगढ़ राहुल कटारे, परिवीक्षाधीन डीएसपी किरण सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में निहित नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों, विभिन्न विधिक प्रावधानों, बाल अधिकार, किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, डिजिटल ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कानून का सम्मान करने, साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जन सुरक्षा, युवा सृजन – जन संवाद योजना 2026"का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास, सहयोग और संवाद को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि युवा वर्ग एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके।2
- शिव मंदिर के पास लगे कूड़े कचरे के ढेर, रास्तों में फैली गंदगी, ग्राम पंचायत नहीं दे रही ध्यान टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर के बाजार चौक में सावन महीने में भगवान शंकर जी के मंदिर के पास कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही गांव के रास्तों में भी भारी गंदगी फैली हुई है। लोगों को मंदिर जाने व गांव के रास्तों से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत द्वारा यहां पर साफ सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।1
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर की बदलेगी तस्वीर, शहर में बढ़ेगी रौनक! तालाब किनारे सांस्कृतिक मंच और वेंडर जोन का भूमिपूजन—कलाकारों को मिलेगा मंच, छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित ठिकाना। टीकमगढ़ के महेंद्र सागर की बदलेगी तस्वीर, शहर में बढ़ेगी रौनक! तालाब किनारे सांस्कृतिक मंच और वेंडर जोन का भूमिपूजन—कलाकारों को मिलेगा मंच, छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित ठिकाना।1
- टीकमगढ़ में गुरुवार दोपहर मंडी रोड क्षेत्र में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते बीयर की बोतल से हमला टीकमगढ़ में गुरुवार दोपहर मंडी रोड क्षेत्र में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते बीयर की बोतल से हमला घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक अजय यादव (27) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है2
- टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर देर शाम को सर्किट हाऊस पहुंच गई। वह टीकमगढ़ जिले में दो दिन के दौरे पर आई हैं। जिला अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को मारी टक्कर,,, चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को रोदा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी बोलेरो से मारी जोडदार टक्कर,,, आक्रोशित ग्रामीणों दारू में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया? #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1