Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को मारी टक्कर,,, चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को रोदा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी बोलेरो से मारी जोडदार टक्कर,,, आक्रोशित ग्रामीणों दारू में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया? #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
जय बजनी बाबा खडोवरा
चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को मारी टक्कर,,, चिगलोंआ पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने ब्लॉक बार में एक गाय को रोदा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी बोलेरो से मारी जोडदार टक्कर,,, आक्रोशित ग्रामीणों दारू में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया? #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | @jaybajnibabakhadowara युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | #Rahul_Gandhi | #Pappu_yadav #bjp #Congress #GenZ #PappuYadav #latestnews #viralnews राम मंदिर चंदा चोरी पर बवाल | युवा वकील का बड़ा बयान हुआ वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #up_news @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- सड़क के गड्ढे बने परेशानी सबब, गड्ढे में फंसा स्कूली वाहन शहर की सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। गांधीनगर मोहल्ले में रस्ते के गड्ढे में एक स्कूली वाहन फंस गया। स्कूली बच्चों को वाहन के लिए धक्का लगाना पड़ा,तब जाकर वाहन आगे बढ़ सका।1
- मारपीट व लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, धमकी देकर राजीनामा के लिए दबाव पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे पीड़ित लोकेन्द्र, प्रभारी मंत्री को सौंपा आवेदन आरोपियों की गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की मांग टीकमगढ़ 6 अगस्त टीकमगढ़ शहर में पत्रकार के साथ मारपीट और लूट के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने का मामला अब प्रभारी मंत्री तक पहुंच गया है। घटना के पीड़ित पत्रकार लोकेन्द्र सिंह परमार गुरुवार को साथी पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और जिले की प्रभारी मंत्री को आवेदन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पत्रकार लोकेन्द्र सिंह परमार, निवासी मामौन दरवाजा टीकमगढ़ के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात उनके साथ मारपीट और लूट की घटना हुई थी। घटना के बाद उन्होंने उसी रात कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 0471/2026 दर्ज किया। पुलिस द्वारा दर्ज मामले में शिवम जड़िया पिता स्वर्गीय संतोष जड़िया, ऋषि जड़िया पिता स्वर्गीय संतोष जड़िया, साहिल हरदासानी निवासी टीकमगढ़ सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296बी, 115(2), 309(4) एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप प्रभारी मंत्री को दिए आवेदन में पत्रकार लोकेन्द्र सिंह परमार ने आरोप लगाया है कि घटना को लेकर अपराध दर्ज होने के बाद भी 6 अगस्त तक पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों के परिजन और उनके सहयोगी लगातार मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आवेदन में राहुल जड़िया सहित अन्य लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। राजीनामा से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लोकेन्द्र सिंह परमार ने प्रभारी मंत्री को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने राजीनामा करने से इनकार किया तो उन्हें देख लेने और जान से मारने की धमकियां दी गईं। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें आशंका है कि आरोपी या उनके सहयोगी उनके साथ दोबारा कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन में कहा है कि यदि पुलिस द्वारा समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में उनके साथ किसी अप्रिय घटना की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता। पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे पीड़ित मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पत्रकार लोकेन्द्र सिंह परमार अपने साथी पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की प्रभारी मंत्री को पूरा घटनाक्रम बताते हुए लिखित आवेदन सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने भी मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी पत्रकार के साथ मारपीट और लूट की घटना के बाद अपराध दर्ज होता है, तो आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होना चाहिए। पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और पीड़ित पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल मामले में अपराध दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि एक तरफ उनके साथ हुई घटना को लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और कथित तौर पर राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष द्वारा वास्तव में धमकियां दी जा रही हैं तो पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच कर पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रभारी मंत्री से दो प्रमुख मांगें पीड़ित पत्रकार ने प्रभारी मंत्री से मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं। पहली, अपराध क्रमांक 0471/2026 में नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। दूसरी, राजीनामा के लिए दबाव और कथित जान से मारने की धमकियों को देखते हुए उन्हें और उनके परिवार को आवश्यक जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। लोकेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि वह पेशे से पत्रकार हैं और लगातार समाचारों के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाते हैं। ऐसे में उनके साथ हुई घटना और उसके बाद मिल रही कथित धमकियों को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रभारी मंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पुलिस प्रशासन को तत्काल आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रभारी मंत्री के समक्ष शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित पत्रकार की सुरक्षा को लेकर क्या कार्रवाई करती है?1
- खरगापुर के पास पिपरा मडोरी में गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ऊपर आलू की बोरियां रखकर की जा रही थी तस्करी की कोशिश ब्रेकिंग न्यूज़ खरगापुर के पास पिपरा मडोरी में गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ऊपर आलू की बोरियां रखकर की जा रही थी तस्करी की कोशिश खरगापुर (टीकमगढ़)। खरगापुर के समीप जतारा रोड स्थित पिपरा मडोरी के जंगलों में गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए विफल कर दिया। सूचना मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें बड़ी संख्या में गायों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरा गया था। बताया जा रहा है कि तस्करों ने किसी को शक न हो, इसके लिए ट्रक के ऊपरी हिस्से में आलू की बोरियां रख दी थीं, जबकि नीचे गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोक लिया और तत्काल इसकी जानकारी खरगापुर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची खरगापुर पुलिस ने गायों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है तथा वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा ट्रक से बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तस्करी में शामिल लोगों की संख्या और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।1
- ललितपुर पुलिस द्वारा 2.080 किलो0 अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार । ललितपुर- क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुनील कुशवाहा पुत्र स्व0 खेतसिंह कुशवाहा निवासी मुहल्ला भद्दैयापुरा कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर को हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 2.080 किलो0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 857/2026 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1