@नवादा #दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ #आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर दिया गया जोर नवादा लाइव नेटवर्क। कृषि रोड मैप के तहत् सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंगलवार 10 मार्च को जिला कृषि प्रक्षेत्र, नवादा के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी रवि प्रकाश, विधायक, नवादा श्रीमती विभा देवी, विधायक, गोविंदपुर श्रीमती विनिता मेहता तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विस्तार एआई (Bharat Vistar AI) भारतीय कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आया है। यह एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में मौसम, मंडी भाव, कीट-रोग, फसल सलाह तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह पहल किसानों को मोबाइल फोन के माध्यम से कृषि से जुड़ी जानकारी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होगी। भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं भी बता सकेंगे और उन्हें तत्काल समाधान प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के समयबद्ध एवं सफल क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत कुल 91 प्रकार के विभिन्न कृषि यंत्रों के वितरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दिनांक 23.02.2026 को लॉटरी के माध्यम से कुल 1804 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए हैं। निर्गत स्वीकृति पत्रों के विरुद्ध अब तक 711 किसानों द्वारा अनुदानित दर पर मेला/मेला से बाहर विभाग द्वारा निबंधित कृषि यंत्र विक्रेताओं के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि में कृषि यंत्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि रोड मैप के अंतर्गत कृषि यांत्रिकरण योजना के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उपयोग से लघु एवं सीमांत किसान समय पर कृषि कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से फसलों को संरक्षित कर सकेंगे। धान, गेहूं, दलहन एवं तेलहन के साथ-साथ गन्ना एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने से उत्पादन लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। जिले में कृषि यांत्रिकरण को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्तायुक्त आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बेलर, पैडी ट्रांसप्लांटर, हैप्पी सीडर, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज मशीन, रोटावेटर, रीपर-कम-बाइंडर, मिनी राइस मिल, दाल मिल एवं ऑयल मिल आदि के उपयोग से उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि की संभावना है। उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), नवादा द्वारा मेले में आए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, कौआकोल द्वारा विभिन्न फसलों की उन्नत खेती तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आज आयोजित मेले में जिला उद्यान पदाधिकारी, नवादा, सहायक निदेशक (रसायन), नवादा, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), नवादा, सहायक निदेशक (मृदा संरक्षण), नवादा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नवादा तथा विभाग के समस्त कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं किसान बंधु उपस्थित थे।
@नवादा #दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ #आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर दिया गया जोर नवादा लाइव नेटवर्क। कृषि रोड मैप के तहत् सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंगलवार 10 मार्च को जिला कृषि प्रक्षेत्र, नवादा के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी रवि प्रकाश, विधायक, नवादा श्रीमती विभा देवी, विधायक, गोविंदपुर श्रीमती विनिता मेहता तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विस्तार एआई (Bharat Vistar AI) भारतीय कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आया है। यह एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में मौसम, मंडी भाव, कीट-रोग, फसल सलाह तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस पर आधारित यह पहल किसानों को मोबाइल फोन के माध्यम से कृषि से जुड़ी जानकारी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होगी। भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं भी बता सकेंगे और उन्हें तत्काल समाधान प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के समयबद्ध एवं सफल क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत कुल 91 प्रकार के विभिन्न कृषि यंत्रों के वितरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दिनांक 23.02.2026 को लॉटरी के माध्यम से कुल 1804 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए हैं। निर्गत स्वीकृति पत्रों के विरुद्ध अब तक 711 किसानों द्वारा अनुदानित दर पर
मेला/मेला से बाहर विभाग द्वारा निबंधित कृषि यंत्र विक्रेताओं के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि में कृषि यंत्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि रोड मैप के अंतर्गत कृषि यांत्रिकरण योजना के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उपयोग से लघु एवं सीमांत किसान समय पर कृषि कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से फसलों को संरक्षित कर सकेंगे। धान, गेहूं, दलहन एवं तेलहन के साथ-साथ गन्ना एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने से उत्पादन लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। जिले में कृषि यांत्रिकरण को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्तायुक्त आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान
दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बेलर, पैडी ट्रांसप्लांटर, हैप्पी सीडर, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज मशीन, रोटावेटर, रीपर-कम-बाइंडर, मिनी राइस मिल, दाल मिल एवं ऑयल मिल आदि के उपयोग से उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि की संभावना है। उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), नवादा द्वारा मेले में आए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, कौआकोल द्वारा विभिन्न फसलों की उन्नत खेती तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आज आयोजित मेले में जिला उद्यान पदाधिकारी, नवादा, सहायक निदेशक (रसायन), नवादा, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), नवादा, सहायक निदेशक (मृदा संरक्षण), नवादा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नवादा तथा विभाग के समस्त कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं किसान बंधु उपस्थित थे।
- समाजसेवी व कोशला पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह का निधन #हृदय गति रुकना बताया गया वजह #डॉ अनुज ने निधन पर जताया शोक #कहा, उनका जाना अपूर्णनीय क्षति नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और कोशला पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजन, शुभचिंतक और क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। स्वर्गीय रविंद्र सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे। वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे तथा कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उनके पैतृक आवास रामे पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। डाॅ अनुज सिंह ने कहा कि मेरे साथ-साथ पूरे नारदीगंज प्रखंड की जनता काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि नारदीगंज प्रखंड ने एक प्रखर समाजसेवी को खो दिया, जो नारदीगंज बाजार में बिना डर भय के सच बोला करते थे और सही को सही और गलत को गलत कहा करते थे। इन्होंने कई वर्षों तक कोशला पंचायत की जनता की सेवा की। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी चरणों में स्थान दें और परिवार को पहाड़- सा दुख सहने की शक्ति दें। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं और रहेंगे। नारदीगंज प्रखंड के लिए समाजसेवी के रूप में रविंद्र सिंह हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में ओड़ों के समाजसेवी संजय सिंह, बस्ती बीघा के जेपी चौधरी, नारदीडीह के प्रवीण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पचाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह, बढ़ौना के पंचायत समिति प्रतिनिधि सोनू कुमार सहित नारदिनी इलाके के कई गांवों के हजारों लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।2
- गोविंदपुर में जमीन विवाद को लेकर आवेदन, न्याय की गुहार नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय पांडे ने प्रशासन को आवेदन देकर अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार संजय पांडे, पिता स्व. तीर्थराज शर्मा, निवासी दरमनिया बाजार, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा ने बताया कि उनकी माता आशा देवी के नाम से मौजा बिशनुपुर टोला दरमनिया बाजार में जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन का पुराना खाता संख्या 317 है, जिसमें प्लॉट संख्या 23 में 8 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 24 में 33.5 डिसमिल, कुल मिलाकर 41.5 डिसमिल जमीन वर्ष 1975 में रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। यह जमीन परमेश्वर सिंह तथा उनके पुत्र भुवनेश्वर सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई थी। संजय पांडे का आरोप है कि विनोद कुमार, बिंदी सिंह, प्रह्लाद कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कुछ लोग उक्त जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। संजय पांडे और विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की सही स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मगही इंडस्ट्री के सब सुपरस्टार आए हुए हैं रोशन रोही गुंजन सिंह1
- जमीन सर्वे को लेकर कोरिऔना पंचायत भवन मे आम सभा का हुआ आयोजन, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत भवनपुर पंचायत के पंचायत भवन कोरिऔना मे मंगलवार को करीब दो बजे मौजा भवनपुर थाना 644 एवं पड़रिया थाना 645 मे जमीन सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सीमा सत्यापन के पश्चात किरतवार का कार्य हेतु मुखिया मनोज कुमार के अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया, इस बैठक में उपमुखिया ममता कुमारी, सरपंच त्रिवेणी सिंह, पूर्व प्रमुख चंद्रिका प्रसाद, पूर्व मुखिया अम्बिका प्रसाद, सर्वेक्षण पदाधिकारी गौतम कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन रवि आंनद , अभिषेक कुमार एवं नीतीश कुमार तथा ग्रामीण रैयत मौजूद थे, बैठक मे लोगो को सर्वो को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और सभी प्लौट पर जाकर सर्वे करने की बात कही गई, सर्व के दौरान रैयतों को जमीन संबंधित कागजात साथ रखने की बात कही गई,1
- Post by Rahul bullet1
- ईरान पर हमले को बताया निंदनीय | एजाज अली मुन्ना का बड़ा बयान1
- लव-कुश जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, एफएसएल टीम कर रही जांच मेसकौर (नवादा)। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाने के दौरान जंगल के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांधीनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। चार दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से मुन्ना यादव घर से बाहर थे। सोमवार की सुबह उनका शव लव-कुश जंगल के पास मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे मृतक की चाची नीलम देवी ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब एक बजे मुन्ना यादव खिचड़ी खाकर अपने भगना अखिलेश कुमार के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। सोमवार को उनकी लाश रसलपुर गांव के समीप लव-कुश जंगल में मिलने की खबर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप मृतक की मां ने बताया कि चार दिन पहले बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई थी। बहू का नाम राखी देवी है, जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव की रहने वाली बताई जाती है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष) हैं। मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या में बहू का ही हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुला4
- Post by Rahul bullet1