logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है। लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर। आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड। आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन। गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग। आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड। स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।

57 min ago
user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
Vishwanath sarkar(Rajesh)
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
57 min ago

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है। लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर। आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड। आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन। गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग। आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड। स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं.. सपा प्रवक्ता "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं। गठबंधन मिनिमम प्रोग्राम और मूल वैचारिकी दलों की क्या है, उस पर तय होते हैं। एमआईएम (AIMIM) को अगर इंडिया एलायंस का हिस्सा बनना है उत्तर प्रदेश में, तो इंडिया एलायंस की जो मूल नीति है - सेक्युलरिज्म, संविधानवाद, सामाजिक न्याय, इस पर उसे आना होगा। और इंडिया एलायंस के टॉप लीडरशिप से बात करनी होगी। भाषणों से ना आज तक कोई गठबंधन बना है, ना आगे बनेगा।" —मोहम्मद आज़म प्रवक्ता-समाजवादी पार्टी ।
    1
    "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं.. सपा प्रवक्ता 
"समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं। गठबंधन मिनिमम प्रोग्राम और मूल वैचारिकी दलों की क्या है, उस पर तय होते हैं। एमआईएम (AIMIM) को अगर इंडिया एलायंस का हिस्सा बनना है उत्तर प्रदेश में, तो इंडिया एलायंस की जो मूल नीति है - सेक्युलरिज्म, संविधानवाद, सामाजिक न्याय, इस पर उसे आना होगा। और इंडिया एलायंस के टॉप लीडरशिप से बात करनी होगी। भाषणों से ना आज तक कोई गठबंधन बना है, ना आगे बनेगा।"
—मोहम्मद आज़म 
प्रवक्ता-समाजवादी पार्टी ।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • प्रयागराज-राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान प्रयागराज। राजापुर में चल रहे दशहरा मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में आने वाले महिलाओं, बच्चों और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। एसीपी झूंसी डॉ. अरुण पाराशर पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही छेड़छाड़, विवाद, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं। एसीपी अरुण पाराशर स्वयं पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से मेला परिसर में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    4
    प्रयागराज-राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान
राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान
प्रयागराज। राजापुर में चल रहे दशहरा मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में आने वाले महिलाओं, बच्चों और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है।
एसीपी झूंसी डॉ. अरुण पाराशर पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही छेड़छाड़, विवाद, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं।
एसीपी अरुण पाराशर स्वयं पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से मेला परिसर में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीसीपी गंगा नगर ने पुलिस बल के साथ रात्रि में किया गश्त प्रयागराज: कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में अपराधों के रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा गंगानगर जोन क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों व हॉटस्पॉट पर रात्रि पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों आदि की सघन चेकिंग की गयी तथा रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त थरवई मौके पर उपस्थित रहे।
    1
    डीसीपी गंगा नगर ने पुलिस बल के साथ रात्रि में किया गश्त
प्रयागराज: कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में अपराधों के रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा गंगानगर जोन क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों व हॉटस्पॉट पर रात्रि पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों आदि की सघन चेकिंग की गयी तथा रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त थरवई मौके पर उपस्थित रहे।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जगतपुर में स्व. राम सुंदर सिंह यादव स्मारक विराट दंगल का आयोजन प्रयागराज। सैदाबाद क्षेत्र के जगतपुर में रविवार को स्व. राम सुंदर सिंह यादव स्मारक विराट दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी पवन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दंगल में पहलवानों के कुश्ती मुकाबले देखे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और परिवारों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मेले में विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। इस अवसर पर मेला प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान राजीव कुमार, मेला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।
    1
    जगतपुर में स्व. राम सुंदर सिंह यादव स्मारक विराट दंगल का आयोजन
प्रयागराज। सैदाबाद क्षेत्र के जगतपुर में रविवार को स्व. राम सुंदर सिंह यादव स्मारक विराट दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी पवन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दंगल में पहलवानों के कुश्ती मुकाबले देखे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है।
दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और परिवारों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मेले में विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर मेला प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान राजीव कुमार, मेला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा नैनी देवाशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से प्रारंभ हुए सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का रविवार को पूजन, हवन,आरती, प्रसाद वितरण एवं बप्पा के विसर्जन के साथ समापन हुआ। बड़े धूमधाम, गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने जम कर नृत्य किया। बप्पा को विसर्जित करते समय भक्तों के नेत्र सजल हो गए। पुन: अगले वर्ष आने की प्रार्थना कर भक्तों ने भारी मन से गणपति बप्पा को विदा किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह एवं राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला, भाजपा नेता शिव शंकर दीक्षित, पूर्व प्रधान लता दीक्षित, आचार्य संजय व्यास, ज्ञानेश्वर शुक्ला, उमा लाल पांडेय, राजू यादव, शिवम सत्यम शुक्ला, सुमन जी पाठक, विजय यादव, शालिनी त्रिपाठी, उषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, अंश मंगरुलकर, सुनंदा मंगरुलकर ,मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, संध्या गुप्ता, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, राजेश सिंह, अतुल सिंह, पुष्प सिंह, संगीता पाठक, आनंद शर्मा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।
    4
    गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा नैनी
देवाशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट 
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से प्रारंभ हुए सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का रविवार को पूजन, हवन,आरती, प्रसाद वितरण एवं बप्पा के विसर्जन के साथ समापन हुआ।
बड़े धूमधाम, गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने जम कर नृत्य किया। बप्पा को विसर्जित करते समय भक्तों के नेत्र सजल हो गए। पुन: अगले वर्ष आने की प्रार्थना कर भक्तों ने भारी मन से गणपति बप्पा को विदा किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह एवं राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला, भाजपा नेता शिव शंकर दीक्षित, पूर्व प्रधान लता दीक्षित, आचार्य संजय व्यास, ज्ञानेश्वर शुक्ला, उमा लाल पांडेय, राजू यादव, शिवम सत्यम शुक्ला, सुमन जी पाठक, विजय यादव, शालिनी त्रिपाठी, उषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, अंश मंगरुलकर, सुनंदा मंगरुलकर ,मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, संध्या गुप्ता, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, राजेश सिंह, अतुल सिंह, पुष्प सिंह, संगीता पाठक, आनंद शर्मा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है। लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर। आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड। आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन। गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग। आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड। स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।
    1
    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज
कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार 
स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है।
लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग।
हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन।
गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड।
स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • yah SHO aap badtamiji kar rahe hain adhivakta se inke okay inki khabar ko chhapa jaaye kaarvayi jari Kiya jaayengi talab yah adhivakta se ladai kar rahe hain
    1
    yah SHO aap badtamiji kar rahe hain adhivakta se inke okay 
inki khabar ko chhapa jaaye kaarvayi jari Kiya jaayengi talab yah adhivakta se ladai kar rahe hain
    user_Ali Sultan Gazi
    Ali Sultan Gazi
    Local News Reporter प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • पचदेवरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की मौत, दो मासूम बेटियां हुईं बेसहारा प्रयागराज/करछना । क्षेत्र के पचदेवरा गांव स्थित ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान पचदेवरा गांव निवासी आनंद शुक्ला के रूप में हुई । मिली जानकारी अनुसार उनके पिता सूर्यकांत शुक्ला पूर्व कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हैं। आनंद शुक्ला तीन भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब सात और पांच वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार और गांव के लोगों को हुई, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
    1
    पचदेवरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की मौत, दो मासूम बेटियां हुईं बेसहारा
प्रयागराज/करछना । क्षेत्र के पचदेवरा गांव स्थित ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान पचदेवरा गांव निवासी आनंद शुक्ला के रूप में हुई । मिली जानकारी अनुसार उनके पिता सूर्यकांत शुक्ला पूर्व कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हैं। आनंद शुक्ला तीन भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब सात और पांच वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार और गांव के लोगों को हुई, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.