एक ही परिवार के पाँच लोगों ने विषाक्त खाकर की आत्महत्या घटना में पति-पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों की हुई मौत ए डी जी आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ समेत एस एस पी श्लोक कुमार, डी एम चंद्र प्रकाश मौके पर पहुँचे मथुरा । जनपद के महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के पाँच लोगों ने विषाक्त खा लिया। इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही महावन थाना, रिफायनरी थाना, थाना जमुनापार पुलिस के साथ एस एस पी श्लोक कुमार, डी एम चंद्र प्रकाश के साथ ए डी जी आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुँची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं ए डी जी आगरा मंडल समेत मथुरा जिलाधिकारी भी मौके पर पहुँचे। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या से पहले परिवार द्वारा घर की दीवार पर एवं वीडियो जारी कर सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी तांत्रिक का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खप्परपुर में हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार शांत स्वभाव का था, जिससे यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है। मृतकों की पहचान मनीष पुत्र रामकिशन उम्र 32 वर्ष,सीमा पत्नी मनीष उम्र 32 वर्ष,पंकज उम्र ढाई साल,प्रियांशी उम्र 4 साल एवं हनी उम्र 6 साल ,कुल एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मनीष की शादी करीब 8 वर्ष पहले जनपद हाथरस के ग्राम मड़नई से हुई थी। दंपति परिवार से मां बाप से अलग रहते है। मृतक मनीष ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ आत्महत्या से पहले एक अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया जिसमें बताया गया कि हम लोग स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं पुलिस किसी को परेशान नहीं करे, ग्रामीणों द्वारा दबी आवाज में बताया गया कि परिवार शांत स्वभाव का था लेकिन गांव के ही नजदीक दूसरे गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में है था जो लगातार इनके घर तांत्रिक आता जाता रहता था।पुलिस उच्च अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। चर्चा है कि परिजनों ने अभी एक प्लाट भी बेचा था।
एक ही परिवार के पाँच लोगों ने विषाक्त खाकर की आत्महत्या घटना में पति-पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों की हुई मौत ए डी जी आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ समेत एस एस पी श्लोक कुमार, डी एम चंद्र प्रकाश मौके पर पहुँचे मथुरा । जनपद के महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के पाँच लोगों ने विषाक्त खा लिया। इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही महावन थाना, रिफायनरी थाना, थाना जमुनापार पुलिस के साथ एस एस पी श्लोक कुमार, डी एम चंद्र प्रकाश के साथ ए डी जी आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुँची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं ए डी जी आगरा मंडल समेत मथुरा जिलाधिकारी भी मौके पर पहुँचे। और घटनास्थल
का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या से पहले परिवार द्वारा घर की दीवार पर एवं वीडियो जारी कर सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी तांत्रिक का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खप्परपुर में हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार शांत स्वभाव का था, जिससे यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है। मृतकों की पहचान मनीष पुत्र रामकिशन उम्र 32 वर्ष,सीमा पत्नी मनीष उम्र 32 वर्ष,पंकज उम्र ढाई साल,प्रियांशी उम्र 4 साल एवं हनी उम्र 6 साल ,कुल एक ही परिवार
के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मनीष की शादी करीब 8 वर्ष पहले जनपद हाथरस के ग्राम मड़नई से हुई थी। दंपति परिवार से मां बाप से अलग रहते है। मृतक मनीष ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ आत्महत्या से पहले एक अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया जिसमें बताया गया कि हम लोग स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं पुलिस किसी को परेशान नहीं करे, ग्रामीणों द्वारा दबी आवाज में बताया गया कि परिवार शांत स्वभाव का था लेकिन गांव के ही नजदीक दूसरे गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में है था जो लगातार इनके घर तांत्रिक आता जाता रहता था।पुलिस उच्च अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। चर्चा है कि परिजनों ने अभी एक प्लाट भी बेचा था।
- मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 07.02.2025 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन पर हुई सड़क दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर DL 01 GE 4418) के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी मांट ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। सघन प्रयासों के बाद आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत इस घटना से गांव में कोहराम मथुरा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पाँच लोगों ने ज़हर खा लिया। इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई है, और तीन बच्चो की मौत हो गई , घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।4
- kya foji bhai ko insaf nahi milega kya ghav samadpur sadabad foji bhai ke sath esa ho raha hai to aam janta kya karegi bolo1
- भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के कमला नगर के रहने वाले नारायण पर नाम जाट लोगों ने डंडों से किया हमला जिसमें नारायण हुआ गंभीर रूप से घायल नारायण कराई नामजद लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत तीन बच्चों के मृत पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- गोकशी में सरकार का हाथ, सुभद्रा कृष्ण शास्त्री प्रसिद्ध कथा वाचिका सुभद्रा कृष्ण शास्त्री द्वारा सरकार पर निशान साधते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई है । जहां उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार जैसे अन्य मुद्दों पर कार्य कर रही है वैसे ही गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जगह-जगह चल रहे कट्टी खानों से यह साबित होता है की गोकशी में सरकार का हाथ शामिल है। अपने तीखे वचनों से शास्त्री जी ने सरकार को गोकशी पर ध्यान देने की अपील की है1