logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जवान अखिलेश की हत्या करने वाले आरोपियों पर घोषित हुआ 2 लाख का इनाम....... भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।

7 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

जवान अखिलेश की हत्या करने वाले आरोपियों पर घोषित हुआ 2 लाख का इनाम....... भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।

More news from Aligarh and nearby areas
  • गोंडा ब्लॉक के गांव कलुआ कल बिलोट होते हुए गोरई रास्ता जाता है इस रास्ते पर काफी दिनों से कई महीनो से पानी भरा हुआ है सड़क टूटी हुई है काफी गड्ढे हैं इस पर ना तो कोई प्रधान और ना कोई प्रशासन सुनवाई कर रहा है लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
    1
    गोंडा ब्लॉक के गांव कलुआ कल बिलोट होते हुए गोरई रास्ता जाता है इस रास्ते पर काफी दिनों से कई महीनो से पानी भरा हुआ है सड़क टूटी हुई है काफी गड्ढे हैं इस पर ना तो कोई प्रधान और ना कोई प्रशासन सुनवाई कर रहा है लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
    user_डॉ राहुल कुमार
    डॉ राहुल कुमार
    Electrician Iglas, Aligarh•
    21 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा /जलेसर- इसौली चौराहा दिनों दिन बन रहा मुशीबत, रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 👉 बडे वाहनों का कब्जा होने से पैदल व दोपहिया वाहनों की बढती मुश्किलें। 👉 जाम के झाम से कब मिलेगी निजात। 👉 पुलिस प्रशासन से लगायी अरदास, 👉 सोती पुलिस को जगाने का प्रयास
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़
एटा /जलेसर- इसौली चौराहा दिनों दिन  बन रहा मुशीबत,
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
👉 बडे वाहनों का कब्जा होने से पैदल व दोपहिया वाहनों की बढती मुश्किलें। 
👉 जाम के झाम से कब मिलेगी निजात।
👉 पुलिस प्रशासन से लगायी अरदास,  
👉 सोती पुलिस को जगाने का प्रयास
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *एटा ब्रेकिंग* एटा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूलों में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, नियमों की अनदेखी, पढ़ाई की उम्र में बच्चों से कराया जा रहा सफ़ाई कार्य, सबसे चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है मौजूद, अब देखने वाली बात तो ये होगी कि इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है, पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय बालक यूनिवर्सल शिकोहाबाद रोड का है।
    1
    *एटा ब्रेकिंग*
एटा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, 
स्कूलों में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू,
नियमों की अनदेखी, पढ़ाई की उम्र में बच्चों से कराया जा रहा सफ़ाई कार्य,
सबसे चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है मौजूद,
अब देखने वाली बात तो ये होगी कि इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है,
पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय बालक यूनिवर्सल शिकोहाबाद रोड का है।
    user_समीम खान
    समीम खान
    Jalesar, Etah•
    15 hrs ago
  • *जलेसर में कब्रिस्तान भूमि पर बड़ा घोटाला। गाटा 405 को लेकर प्रशासन की दोहरी नीति, अंदर-बाहर चुंगी का खेल, माफियाओं को सौंपने की साजिश* *जलेसर (एटा), 8 फरवरी 2026* – उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में एक बेहद गंभीर और संदिग्ध भूमि विवाद सामने आया है, जो प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को उजागर कर रहा है। गाटा संख्या 405, जो मौजा अरबगढ़ के कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, को लेकर अलग-अलग अधिकारियों द्वारा विरोधाभासी आदेश जारी किए गए हैं। एक तरफ इसे कब्रिस्तान मानकर नगर पालिका परिषद जलेसर द्वारा जबरन खाली कराया गया, वहीं दूसरी तरफ इसे अंदर चुंगी या बाहर चुंगी बताकर जुर्माने लगाए गए। यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकारी जमीन को खाली कराकर बड़े माफियाओं के हाथों में सौंपने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। सन 1999 में मौजा अरबगढ़ में चकबंदी शुरू हुई थी, तब गाटा 405 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज था। चकबंदी के दौरान इसे पॉकेट नंबर बताकर मौजा जलेसर में निहित करने का आदेश हुआ, लेकिन मौजा जलेसर में चकबंदी कभी पूरी नहीं हुई। नतीजतन, आज तक यह गाटा मौजा जलेसर में रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। फिर भी, नगर पालिका परिषद जलेसर ने इसे अपनी संपत्ति मानकर 3 जुलाई 2024 को खाली कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन (मंगल देव सिंह) ने स्पष्ट आदेश दिया कि यह कब्रिस्तान की भूमि है। तहसीलदार जलेसर ने 28 लोगों के खिलाफ धारा 67 के तहत जुर्माना लगाया और आदेश में इसे जलेसर *बाहर चुंगी* में दिखाया। वहीं, उप जिलाधिकारी न्यायिक ने 4 नवंबर 2025 को इसी गाटा 405 को खाली करने का आदेश दिया और प्रति व्यक्ति 50,000 से 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन इसे *अंदर चुंगी* में दर्ज बताया। एक ही गाटा संख्या को दो अलग-अलग जगहों ( *अंदर चुंगी* और *बाहर चुंगी* ) पर कैसे दर्ज माना गया? यह सवाल प्रशासन की नीयत पर गहरा संदेह पैदा करता है। इसी तरह, गाटा संख्या 3294 (नॉन-जेडए रास्ता/रास्ता खास-खाम) पर सड़क मौजूद है और विधिवत चल रही है। इसकी लंबाई तहसील से महाराणा चौक तक है, लेकिन केवल थोड़ी दूरी खाली कराई गई। बाकी हिस्से पर बड़े-बड़े लोगों के निजी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। पूरे रास्ते को क्यों नहीं खाली कराया गया? यह चुनिंदा कार्रवाई क्यों? यह पूरा मामला *"अंदर चुंगी-बाहर चुंगी-ऊपर चुंगी-नीचे चुंगी"* वाले भ्रष्टाचार के खेल की बानगी है। प्रशासन पुलिस को व्यर्थ *बलि का बकरा* बनाकर भारी संख्या में तैनात कर रहा है, जबकि असली खेल सरकारी जमीन को माफियाओं के हवाले करने का है। क्या यह *नूरा-कुश्ती* का खेल है, जिसमें सरकारी जमीन छीनकर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है? नगर पालिका परिषद जलेसर के *ईओ* को स्पष्ट करना होगा कि उन्हें इस गाटा पर कार्रवाई का अधिकार किसने दिया, जब रिकॉर्ड में यह मौजा अरबगढ़ का है और चकबंदी अधूरी है? आम जनता सवाल कर रही है – क्या प्रशासन माफियाओं का दलाल बन गया है? यह घोटाला कितना गहरा है, इसकी जांच उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और सरकारी भूमि सुरक्षित रहे। यह मामला न केवल जलेसर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए शर्मनाक है, जहां कब्रिस्तान जैसी पवित्र भूमि पर भी लालच हावी हो रहा है। जनता जागरूक हो, आवाज उठाए।
    1
    *जलेसर में कब्रिस्तान भूमि पर बड़ा घोटाला। गाटा 405 को लेकर प्रशासन की दोहरी नीति, अंदर-बाहर चुंगी का खेल, माफियाओं को सौंपने की साजिश* 
*जलेसर (एटा), 8 फरवरी 2026* – उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में एक बेहद गंभीर और संदिग्ध भूमि विवाद सामने आया है, जो प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को उजागर कर रहा है। गाटा संख्या 405, जो मौजा अरबगढ़ के कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, को लेकर अलग-अलग अधिकारियों द्वारा विरोधाभासी आदेश जारी किए गए हैं। एक तरफ इसे कब्रिस्तान मानकर नगर पालिका परिषद जलेसर द्वारा जबरन खाली कराया गया, वहीं दूसरी तरफ इसे अंदर चुंगी या बाहर चुंगी बताकर जुर्माने लगाए गए। यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकारी जमीन को खाली कराकर बड़े माफियाओं के हाथों में सौंपने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। सन 1999 में मौजा अरबगढ़ में चकबंदी शुरू हुई थी, तब गाटा 405 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज था। चकबंदी के दौरान इसे पॉकेट नंबर बताकर मौजा जलेसर में निहित करने का आदेश हुआ, लेकिन मौजा जलेसर में चकबंदी कभी पूरी नहीं हुई। नतीजतन, आज तक यह गाटा मौजा जलेसर में रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। फिर भी, नगर पालिका परिषद जलेसर ने इसे अपनी संपत्ति मानकर 3 जुलाई 2024 को खाली कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन (मंगल देव सिंह) ने स्पष्ट आदेश दिया कि यह कब्रिस्तान की भूमि है। तहसीलदार जलेसर ने 28 लोगों के खिलाफ धारा 67 के तहत जुर्माना लगाया और आदेश में इसे जलेसर *बाहर चुंगी* में दिखाया। वहीं, उप जिलाधिकारी न्यायिक ने 4 नवंबर 2025 को इसी गाटा 405 को खाली करने का आदेश दिया और प्रति व्यक्ति 50,000 से 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन इसे *अंदर चुंगी* में दर्ज बताया। एक ही गाटा संख्या को दो अलग-अलग जगहों ( *अंदर चुंगी* और *बाहर चुंगी* ) पर कैसे दर्ज माना गया? यह सवाल प्रशासन की नीयत पर गहरा संदेह पैदा करता है। इसी तरह, गाटा संख्या 3294 (नॉन-जेडए रास्ता/रास्ता खास-खाम) पर सड़क मौजूद है और विधिवत चल रही है। इसकी लंबाई तहसील से महाराणा चौक तक है, लेकिन केवल थोड़ी दूरी खाली कराई गई। बाकी हिस्से पर बड़े-बड़े लोगों के निजी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। पूरे रास्ते को क्यों नहीं खाली कराया गया? यह चुनिंदा कार्रवाई क्यों? यह पूरा मामला *"अंदर चुंगी-बाहर चुंगी-ऊपर चुंगी-नीचे चुंगी"* वाले भ्रष्टाचार के खेल की बानगी है। प्रशासन पुलिस को व्यर्थ *बलि का बकरा* बनाकर भारी संख्या में तैनात कर रहा है, जबकि असली खेल सरकारी जमीन को माफियाओं के हवाले करने का है। क्या यह *नूरा-कुश्ती* का खेल है, जिसमें सरकारी जमीन छीनकर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है? नगर पालिका परिषद जलेसर के *ईओ* को स्पष्ट करना होगा कि उन्हें इस गाटा पर कार्रवाई का अधिकार किसने दिया, जब रिकॉर्ड में यह मौजा अरबगढ़ का है और चकबंदी अधूरी है? आम जनता सवाल कर रही है – क्या प्रशासन माफियाओं का दलाल बन गया है? यह घोटाला कितना गहरा है, इसकी जांच उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और सरकारी भूमि सुरक्षित रहे। यह मामला न केवल जलेसर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए शर्मनाक है, जहां कब्रिस्तान जैसी पवित्र भूमि पर भी लालच हावी हो रहा है। जनता जागरूक हो, आवाज उठाए।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 22 वर्ष कि उम्र मैं बनी योगिता ऑफिसर
    1
    22 वर्ष कि उम्र मैं बनी योगिता ऑफिसर
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Vipin.lodhi.
    1
    Post by Vipin.lodhi.
    user_Vipin.lodhi.
    Vipin.lodhi.
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • UPSC तैयारी करने वालों को Rishi Sir की सलाह #UPSC #UPSCMotivation
    1
    UPSC तैयारी करने वालों को Rishi Sir की सलाह
#UPSC 
#UPSCMotivation
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एटा बिग ब्रेकिंग.... जलेसर | सड़क सीसी निर्माण से पहले मुकेश यादव ने अधिकारियों–ठेकेदार को दिए स्पष्ट निर्देश बीएसपी एवं किसान क्रांति दल के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने जलेसर–सादाबाद मार्ग स्थित, महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/ जलेसर ~ महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने कहा कि सड़क की सीसी ऊंची बनाई जाए, ताकि वर्षा का पानी सीधे नालों में प्रवाहित हो सके। इससे भविष्य में व्यापारियों और दुकानदारों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सीसी निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए। सड़क उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बने, ताकि वह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और जल्द टूटने-फूटने की शिकायत न आए। अंत में मुकेश यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लापरवाही पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    एटा बिग ब्रेकिंग....
जलेसर | सड़क सीसी निर्माण से पहले मुकेश यादव ने अधिकारियों–ठेकेदार को दिए स्पष्ट निर्देश
बीएसपी एवं किसान क्रांति दल के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने जलेसर–सादाबाद मार्ग स्थित,
महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
एटा/ जलेसर ~ महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने कहा कि सड़क की सीसी ऊंची बनाई जाए, ताकि वर्षा का पानी सीधे नालों में प्रवाहित हो सके।
इससे भविष्य में व्यापारियों और दुकानदारों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सीसी निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए। 
सड़क उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बने, ताकि वह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और जल्द टूटने-फूटने की शिकायत न आए।
अंत में मुकेश यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लापरवाही पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसाद यात्रा का आयोजन ब्रज से काशी तक: हरि और हर का पावन मिलन महाशिवरात्रि पर मथुरा से काशी विशेष 'प्रसाद यात्रा' रवाना
    1
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसाद यात्रा का आयोजन
ब्रज से काशी तक: हरि और हर का पावन मिलन
महाशिवरात्रि पर मथुरा से काशी विशेष 'प्रसाद यात्रा' रवाना
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.