Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे शाजापुर के रंथभँवर बोमा स्थल, अब तक 1,275 वन्यजीवों का रेस्क्यू! मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस टीम और वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
Anil Sharma
CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे शाजापुर के रंथभँवर बोमा स्थल, अब तक 1,275 वन्यजीवों का रेस्क्यू! मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस टीम और वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे शाजापुर के रंथभँवर बोमा स्थल, अब तक 1,275 वन्यजीवों का रेस्क्यू! मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस टीम और वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।1
- सीहोर के दोराहा में जमीन कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने दबंगई: तीन राउंड हवाई फायर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी धर्मेंद्र यादव सीहोर 9244887554 सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र में प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में कानून को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10 एकड़ जमीन पर कब्जा दिलाने पहुँची प्रशासनिक टीम के ठीक सामने एक व्यक्ति ने तीन हवाई फायर कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, दोराहा क्षेत्र में स्थित 10 एकड़ भूमि को लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों के बीच कानूनी और आपसी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के सीहोर के दोराहा में जमीन कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने दबंगई: तीन राउंड हवाई फायर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी धर्मेंद्र यादव सीहोर 9244887554 सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र में प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में कानून को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10 एकड़ जमीन पर कब्जा दिलाने पहुँची प्रशासनिक टीम के ठीक सामने एक व्यक्ति ने तीन हवाई फायर कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, दोराहा क्षेत्र में स्थित 10 एकड़ भूमि को लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों के बीच कानूनी और आपसी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के पक्ष में मामला होने के बाद आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम वैधानिक रूप से जमीन का कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुँची थी। कार्यवाही के दौरान जब टीम अपनी मौजूदगी में कब्जा सुनिश्चित करवा रही थी, तभी एक पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति ने अचानक आक्रोशित होकर अपनी बंदूक निकाली और दनादन तीन हवाई फायर कर दिए। सरेआम प्रशासन के सामने हुई इस फायरिंग से वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर मौजूदफोर्स के बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि पुलिस जांच कर मामला दर्ज करेगी।1
- मां अम्बे महारानी की अखंड ज्योत विसर्जन जुलूस, भक्ति में झूमे श्रद्धालु निखिल कुशवाह के नेतृत्व में निकला चल समारोह नगर के नजरगंज स्थित श्री सोमवंशीय राम मंदिर परिसर में मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के समापन के पश्चात मंगलवार को मां अम्बे महारानी की अखंड ज्योत का भव्य विसर्जन जुलूस गरबा महोत्सव समिति अध्यक्ष निखिल कुशवाह के नेतृत्व में श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में निकला । जुलूस में बैंड-बाजे, उज्जैन के प्रसिद्ध ढोल-नगाड़े, इंदौर की गरबा टीम, ब्यावरा का प्रसिद्ध बजरंग अखाड़ा तथा चलित हाथी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संगीतमय भजनों और मां अम्बे के जयकारों से संपूर्ण नगर भक्तिमय हो उठा। परंपरा अनुसार मंगलवार को मोहित वेदमुथा परिवार द्वारा संध्याकालीन आरती के पश्चात विधि-विधान से मां अम्बे महारानी की अखंड ज्योत को जुलूस के रूप में रवाना किया । मां की दिव्य ज्योत के आगे मातृशक्ति एवं छोटी-छोटी कन्याएं गरबा करती हुई चल रही थीं। जुलूस मार्ग को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया । जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां अम्बे महारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने भी मां अम्बे महारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव समिति अध्यक्ष निखिल कुशवाह ने कहा मां अम्बे महारानी की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गरबा मां जगदम्बा की आराधना का एक पवित्र माध्यम है, जिसमें मातृशक्ति की भागीदारी हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाती है। मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव समिति अध्यक्ष निखिल कुशवाह, समाज अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, मनोहर दादा एवं मंदिर समिति के सदस्यों का जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कान्हा श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सुनील प्रगति, पल्लव प्रगति, अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, राजकुमार जायसवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोर कुशवाह, नारायण कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, पंकज यादव, अंशुल सोनी, नगर पुरोहित मनीष पाठक, डॉ. दीपेश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, जितेंद्र जैन, हर्ष गंगवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, प्रवक्ता मोंटू कौरी, अचल किरार, प्रेम नारायण जायसवाल, मोहित वेदमुथा एवं महेंद्र वेदमुथा परिवार, वाल्मीकि समाज के राहुल वाल्मीकि, हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष भविष्य कालू भट्ट, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपाल सोनी, सागर दीनदयाल सोनी, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष मोहित सोनी, दिनेश सोनी, वरिष्ठ व्यवसायी बाबूलाल आर्य, मुकेश आर्य, विनय आर्य परिवार, मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, गणेश मंदिर नवदुर्गा उत्सव समिति के नानू सोनी एवं अंशु सोनी, सिंधी पंचायत के पदाधिकारीगण सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर स्वागत-सम्मान किया। व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पटेल अमरचंद कुशवाहा,लखन सेन, प्रेम नारायण कुशवाह, किशोरी लाल कुशवाह, सत्यनारायण ,कामारिया, प्रमोद शर्मा, देवकरण पहलवान,हर्ष पटेल, अंशुल परमार, आशुतोष नामदेव, आयुष ठाकुर, जय ठाकुर, रवि नामदेव, जितेंद्र चौहान, मनीष खत्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। ब्यावरा का बजरंग अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र जुलूस में ब्यावरा के प्रसिद्ध बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उज्जैन के ढोल-नगाड़ों की गूंज, इंदौर की गरबा टीम की प्रस्तुतियां और चलित हाथी ने जुलूस की भव्यता को और बढ़ा दिया। मार्ग में मां अम्बे महारानी के जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होते रहे। बड़ा बाजार स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव समिति द्वारा गरबा करने वाली कन्याओं को उपहार भेंट किए गए तथा उनके लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। वहीं गौतम परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। मां पार्वती नदी तट पर भावपूर्ण वातावरण में हुआ ज्योत विसर्जन भव्य चल समारोह पुरानी सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अर्धरात्रि में मां पार्वती नदी तट पर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने मां अम्बे महारानी की अखंड ज्योत के समक्ष संगीतमय आरती की तथा विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ ज्योत विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न की। मां की दिव्य ज्योत के विसर्जन के समय वातावरण भावुक हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां अम्बे महारानी से अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना करते हुए कहा— “हे मां अम्बे महारानी, अगले वर्ष जल्दी आना।” इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां से नगर एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। आरती के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष ने जताया आभार मां अम्बे महारानी गरबा महोत्सव समिति अध्यक्ष निखिल कुशवाह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, छोटी-छोटी कन्याओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रशासन, कलाकारों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, श्रद्धा और समर्पण से मां अम्बे महारानी का दो दिवसीय गरबा महोत्सव एवं अखंड ज्योत विसर्जन जुलूस भव्य और सफल रहा। उन्होंने मां अम्बे महारानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।3
- 🚨दीवाली पर कार्बाइड गन का उपयोग अवैधानिक है , सतर्क रहे , सुरक्षित रहे🚨 । 🚨दीवाली पर कार्बाइड गन का उपयोग अवैधानिक है , सतर्क रहे , सुरक्षित रहे🚨 ।1
- चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन भोपाल। चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और संविधान की गरिमा से जुड़े मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।2
- चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन भोपाल: चंद्रशेखर तिवारी द्वारा कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाज के सम्मान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की गरिमा की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।1
- 🚨 सीहोर पुलिस की सीनियर सिटीजन पंचायत में बुजुर्गों को मिली राहत 📍 सीहोर, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत आयोजित की गई। 🔹 मकान विवाद: तीन माह में मकान खाली करने और बकाया भुगतान पर सहमति बनी। 🔹 दुकान विवाद: ताला लगाने और मारपीट की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔹 रास्ता विवाद: बुजुर्ग को शासकीय रास्ते से आवागमन की सुविधा दिलाने पर सहमति बनी। 🔹 बुजुर्ग महिला को राहत: पंचायत की पहल पर 75 वर्षीय महिला को ₹15,000 की राशि दिलाई गई। ✅ अन्य मामलों की भी सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीहोर पुलिस की पहल—वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा। 🚨 सीहोर पुलिस की सीनियर सिटीजन पंचायत में बुजुर्गों को मिली राहत 📍 सीहोर, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत आयोजित की गई। 🔹 मकान विवाद: तीन माह में मकान खाली करने और बकाया भुगतान पर सहमति बनी। 🔹 दुकान विवाद: ताला लगाने और मारपीट की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔹 रास्ता विवाद: बुजुर्ग को शासकीय रास्ते से आवागमन की सुविधा दिलाने पर सहमति बनी। 🔹 बुजुर्ग महिला को राहत: पंचायत की पहल पर 75 वर्षीय महिला को ₹15,000 की राशि दिलाई गई। ✅ अन्य मामलों की भी सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीहोर पुलिस की पहल—वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा।3
- दोराहा मे भूमि सीमांकन क़े दौरान ख़ूनी संघर्ष, गोली चली चले लाठी डंडे और धारदार हथियार। हेमन्त त्रिपाठी पत्रकार। दोराहा में भूमि सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष: चली गोली, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार दोराहा: तहसील अंतर्गत आने वाले दोराहा थाना क्षेत्र में भूमि सीमांकन के दौरान भारी हंगामा और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। न्यायालय तहसीलदार दोराहा और थाना दोराहा के प्रकरण क्रमांक 249/अ-12/26 तथा आदेश दिनांक 22.10.2026/28.10.2026 के तहत यह सीमांकन कार्रवाई की जानी थी। राजस्व टीम पुलिस बल के साथ तयशुदा भूमि का सीमांकन करने मौके पर पहुँची थी। मौके पर लगभग 50-60 लोग लाठी, डंडे, फर्से और अन्य धारदार हथियारों के साथ मौजूद मिले, जिनमें अहमद खां, असद खां, मुजीम और अब्दुल खालिद उर्फ 'मोटा फकीर' आदि शामिल बताए जा रहे हैं उपस्थित लोगों ने राजस्व और पुलिस अमले के साथ अभद्र व्यवहार तथा झूमा-झटकी की। रईस खां (आ. शेरू दौलत) के मौके पर पहुँचते ही उनके बेटे और भानजे पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया गया। किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया गया। घटना के दौरान गोली चलने की भी सूचना है। मौके से दो खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस, फावड़े के दस्ते और दराती बरामद की गई है, जिन्हें थाना प्रभारी दोराहा के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद से मौके पर भारी तनाव और सुरक्षा को लेकर गंभीर भय व्याप्त हो गया है, जिसके चलते आज का सीमांकन कार्य रोकना पड़ा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।विशेष इस घटना ने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।2