Shuru
Apke Nagar Ki App…
ATM कैसे काम करता है देखिए
Naresh Bajaj
ATM कैसे काम करता है देखिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वालीं पत्रकार शाहीन ने बीबीसी को क्या बताया1
- कटनी नगर//- अज्ञात वाहन ने पुलिस को मारी टक्कर वाहन चालक फरार...... 🚨 अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी गंभीर घायल, चालक फरार माधवनगर गेट के सामने हुआ हादसा, घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में कराया गया भर्ती कटनी। माधवनगर गेट के सामने शुक्रवार को एक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़1
- माधव नगर गेट के सामने दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, स्थिति गंभीर; चालक फरार *माधव नगर गेट के सामने दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, स्थिति गंभीर; चालक फरार* कटनी। शहर के माधव नगर गेट के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर तैनात/राहगीर पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पुलिसकर्मी अंकित लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से घायल पुलिसकर्मी अंकित लोधी को तुरंत इलाज के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। माधव नगर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।1
- देवरा कला-जिवारा मार्ग पर पुलिया जलमग्न, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर ग्रामीण 🌧️ देवरा कला-जिवारा मार्ग पर पुलिया के ऊपर बह रहा पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी कटनी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते देवरा कला से जिवारा जाने वाले मार्ग के बीच पड़ने वाली छोटी पुलिया पर पानी ऊपर से बह रहा है। पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी निकलने के कारण सड़क का यह हिस्सा जलमग्न नजर आ रहा है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण बाइक, साइकिल और पैदल पानी पार कर रहे हैं। पानी का बहाव बढ़ने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते भी नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पुलिया पर अक्सर पानी आ जाने से देवरा कला और जिवारा के बीच आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की जरूरत है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। 📍 कटनी | देवरा कला-जिवारा मार्ग रिपोर्ट: प्रियंका1
- सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं आपका दिन शुभ हो जी राधे-राधे जय श्री कृष्णा1
- सतना। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी एक स्कूटी में एक साथ चार युवक। दे रहे हादसे को आमंत्रण।1
- ड्यूटी जाते समय KJS सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मुआवजे पर अटका अंतिम संस्कार; परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी ड्यूटी जाते समय KJS सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मुआवजे पर अटका अंतिम संस्कार; परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी मैहर। KJS सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत 34 वर्षीय कर्मचारी संजय पटेल की ड्यूटी पर जाते समय फैक्ट्री के समीप ही एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। संजय के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद अब तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मुआवजे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका। परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक फैक्ट्री प्रबंधन अन्य कर्मचारियों के मामलों की तरह उचित कंपनसेशन तय कर उनकी मांगें पूरी नहीं करता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि इसके लिए चाहे जितने दिन इंतजार करना पड़े, वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, मांगों को लेकर अब आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। परिजनों और समर्थकों की ओर से मौके पर टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है और शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर भी मंगाया गया है। इससे मामले के तूल पकड़ने और बड़े आंदोलन की स्थिति बनने की आशंका है। परिजनों का कहना है कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है और दो छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए कंपनी प्रबंधन को संवेदनशीलता के साथ उचित मुआवजा देना चाहिए। अब सभी की नजरें KJS सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं।3
- ATM कैसे काम करता है देखिए1