बाड़मेर के धोरीमन्ना विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में 12 जुलाई को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, नागौर के पदाधिकारियों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद स्व. दादा सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की 54वीं जयंती मनाई। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में पीड़ित गोवंश के बीच करणी सेना के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित गोभक्तों ने गोगामेड़ी के चित्रपट्ट के समक्ष 11 दीप प्रज्जवलित कर, पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गोगामेड़ी की स्मृति में एक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिनेश नायक एण्ड पार्टी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में गोभक्तों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने मिलकर एक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान उपस्थित गोभक्तों ने पीड़ित गोवंश के बीच सवा लाख ‘राम’ नाम का सामूहिक जाप किया। इसके साथ ही करणी सेना, नागौर के पदाधिकारियों ने पीड़ित गोवंश के इलाज व सेवा के लिए 21 हजार रुपए की लागत से मेडिकल दवाइयां तथा 11 हजार रुपए का हरा चारा भेंट कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम और शोभायात्रा के दौरान कालूसिंह राठौड़ (श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, नागौर जिलाध्यक्ष), बजरंगसिंह राठौड़ (मुण्डवा तहसील अध्यक्ष), नरेन्द्रसिंह सांखला (संस्थापक-श्री राम सेना भारत), सूबेदार छेलुसिंह चौहान खेतास, आशुराम गौरा सथेरण, भंवरराम धुंधवाल, सुरेश ईशराम, विक्रमसिंह सिंगड़, भंवरसिंह मालगांव व मेघसिंह रोहिणी सहित बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद रहे।
बाड़मेर के धोरीमन्ना विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में 12 जुलाई को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, नागौर के पदाधिकारियों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद स्व. दादा सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की 54वीं जयंती मनाई। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में पीड़ित गोवंश के बीच करणी सेना के पदाधिकारियों और
बड़ी संख्या में उपस्थित गोभक्तों ने गोगामेड़ी के चित्रपट्ट के समक्ष 11 दीप प्रज्जवलित कर, पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गोगामेड़ी की स्मृति में एक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिनेश नायक एण्ड पार्टी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद महामण्डलेश्वर कुशालगिरी
महाराज के सानिध्य में गोभक्तों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने मिलकर एक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान उपस्थित गोभक्तों ने पीड़ित गोवंश के बीच सवा लाख ‘राम’ नाम का सामूहिक जाप किया। इसके साथ ही करणी सेना, नागौर के पदाधिकारियों ने पीड़ित गोवंश के इलाज व सेवा के लिए 21 हजार रुपए की लागत से मेडिकल दवाइयां तथा 11 हजार रुपए का
हरा चारा भेंट कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम और शोभायात्रा के दौरान कालूसिंह राठौड़ (श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, नागौर जिलाध्यक्ष), बजरंगसिंह राठौड़ (मुण्डवा तहसील अध्यक्ष), नरेन्द्रसिंह सांखला (संस्थापक-श्री राम सेना भारत), सूबेदार छेलुसिंह चौहान खेतास, आशुराम गौरा सथेरण, भंवरराम धुंधवाल, सुरेश ईशराम, विक्रमसिंह सिंगड़, भंवरसिंह मालगांव व मेघसिंह रोहिणी सहित बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद रहे।
- बाड़मेर के बायतु से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर सड़क किनारे लगातार अवैध अतिक्रमण हो रहा है। यहाँ सड़क किनारे लग रहे हाथ ठेलों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे यहाँ हर समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस से इस मामले में तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने और हाईवे को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।1
- बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र के सीताराम की ढाणी में गौ माता के पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। पानी की इस गंभीर समस्या को लेकर किसान नेता पृथ्वीराज सिंह भियाड़ का गुस्सा फूट पड़ा और वे सीधे जलदाय विभाग के अधिकारियों से भिड़ गए।1
- चितलवाना सांचौर में बरसात कम होने के कारण किसान अब बेहद मायूस दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में पहले ही बरसात कम हुई है और ऊपर से तेज आंधी चल रही है, जिससे बोई हुई फसलें लगातार जल रही हैं। जो फसलें अभी उगी ही हैं, आंधी उनके ऊपर रेत डाल रही है जिससे वे खराब हो रही हैं। इन विषम परिस्थितियों को अलनीनो के लक्षण माना जा रहा है। चितलवाना सांचौर में कम बरसात होने के चलते किसानों को भारी संकट और दुख का सामना करना पड़ रहा है।1
- जालौर शहर की पुरानी नागरिक बैंक गली में रविवार को सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े रहे, जिसके कारण आवागमन करने वाले मोहल्लेवासियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के निवासी हरिप्रकाश परमार ने बताया कि सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना होने का डर बना हुआ है, जिससे सभी वाहन चालक बेहद परेशान हैं।4
- जालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार और 8 जुलाई से आम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके चलते होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों का किराया, बिजली बिल, मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और न्यायालय के आदेशानुसार लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई है। जालौर-आहोर परियोजना की अध्यक्ष जसोदा मीणा के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर सभी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की पुरजोर अपील की है।1
- क्षणिक लापरवाही जीवनभर की पीड़ा बन सकती है और हाल ही में सामने आए सीसीटीवी दृश्य इसका जीवंत प्रमाण हैं। इसे देखते हुए हैदराबाद सिटी पुलिस के कमिश्नर वी.सी. सज्जनार, आईपीएस ने माता-पिता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण चेतावनी और सुरक्षा संदेश जारी किया है। पुलिस कमिश्नर के संदेश के अनुसार, माता-पिता को सलाह दी गई है कि वाहन रोकते ही तुरंत इंजन बंद करें और चाबी निकाल लें। स्टार्ट टू-व्हीलर पर बच्चों को कभी भी अकेला नहीं बैठाना चाहिए। इसके अलावा, बच्चों को वाहन के आगे खड़ा करना, जहाँ उनके हाथ एक्सिलरेटर तक पहुँच सकें, बेहद खतरनाक है। बच्चों के लिए बाइक पर बैठना या एक्सिलरेटर घुमाना सिर्फ एक खेल जैसा होता है, लेकिन इंजन चालू रहने पर उनकी यह मासूम हरकत पलभर में बड़े हादसे का रूप ले सकती है। यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी त्रासदियों को रोकें, क्योंकि एक छोटी सी चूक परिवार की खुशी को मातम में बदल सकती है। नियमों और ट्रैफिक मानकों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की गारंटी है।1