जौनपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी मनीष चौहान उर्फ भोले गिरफ्तार, सई नदी पुल से दबोचा जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त मनीष चौहान उर्फ भोले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को सई नदी पुल के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके को चारों ओर से घेर लिया, जिससे आरोपी भागने में सफल नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, मनीष चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2) और 4/25 आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

- जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by The Live1
- बड़ी खबर मछली शहर जौनपुर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को लगेगा टीका मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिनांक 1 अप्रैल 2026 के दिन टीकाकरण होगा इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी मछली शहर अंजली भारती ने अपील किया है । 14 से 15 वर्ष की लड़कियां यह टीकाकरण अवश्य कराये जिससे भविष्य में उनको इस गंभीर बीमारी से बचाव हो सके ।यह टीका बाहर लगवाने पर 6 से 7 हजार का मिलता है । यह टीका केवल एक बार ही लगता है और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बिल्कुल फ्री में लगेगा । इस बात की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अजय सिंह ने दी है।1
- Post by Anupam tiwari1