Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मिशन शक्ति का बेहतरीन नमूना, जौनपुर पुलिस के कारनामे.* महिला को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल . थाना सुरेरी का मामला, सिपाही निलंबित
PUBLIC TALK NEWS
*मिशन शक्ति का बेहतरीन नमूना, जौनपुर पुलिस के कारनामे.* महिला को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल . थाना सुरेरी का मामला, सिपाही निलंबित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by The Live1
- बड़ी खबर मछली शहर जौनपुर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को लगेगा टीका मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिनांक 1 अप्रैल 2026 के दिन टीकाकरण होगा इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी मछली शहर अंजली भारती ने अपील किया है । 14 से 15 वर्ष की लड़कियां यह टीकाकरण अवश्य कराये जिससे भविष्य में उनको इस गंभीर बीमारी से बचाव हो सके ।यह टीका बाहर लगवाने पर 6 से 7 हजार का मिलता है । यह टीका केवल एक बार ही लगता है और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बिल्कुल फ्री में लगेगा । इस बात की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अजय सिंह ने दी है।1
- ग्राम पंचायत रामगढ़ में जल जीवन मिशन द्वारा जल टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस जेल टाइम का निर्माण 21 नवंबर 2021 से प्रारंभ होकर अप्रैल 2024 तक पूर्ण करके ग्रामीणों को हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचने की थी परंतु आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सरकार की योजना ग्रामीण तक स्वच्छ जल पहुंचाने की थी परंतु जल जीवन के मिशन जल जीवन मिशन के अधिकारियों कर्मचारियों ठेकेदारों के घोटालेबाजी के कारण यह योजना आधार में ही लटकती दिख रही है, ना तो जल टैंक का निर्माण पूर्ण हुआ है ना पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हुआ है और ना ही पूर्ण रूप से सभी ग्रामीणों को कनेक्शन ही मिल पाया है।जो जल जीवन मिशन के अधिकारियों की घोटालेबाजी की भेंट चढ़ गया है इसकी कई बार शिकायत ग्रामीणों और प्रधान द्वारा की गई परंतु नतीजा शून्य ही रहा।1
- Post by Anupam tiwari1