logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा श्री आशीष प्रताप सिंह ने अलविदा जुमा और ईद उल फितर के पर्व पर, शांति व सौहार्द बनाए रखने की क्षेत्रवासियों से की अपील थाना डिलारी परिसर में अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों और चौकीदारों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा श्री आशीष प्रताप सिंह ने की। क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों से ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने न दें। यदि किसी गांव में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और संभ्रांत व्यक्ति मिलकर उसका निपटारा करें। उन्होंने समस्या पैदा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि ग्राम, थाना या तहसील क्षेत्र में कोई भी विवाद नहीं होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उनका सीयूजी नंबर 24 घंटे खुला रहता है और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल थानाध्यक्ष को सूचित किया जाए। उन्होंने अफवाहों को न फैलाने और न ही फैलने देने पर जोर दिया। यातायात नियमों के संबंध में, क्षेत्राधिकारी ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की बात कही, क्योंकि इससे उनके चोटिल होने का खतरा रहता है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और वाहन पर तीन सवारी न बैठाने का भी निर्देश दिया, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भंगेला ने भी शांतिपूर्ण ढंग से ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता की दृष्टि से चौकीदारों को एक बेंत, एक विसिल और एक टार्च भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, डिलारी थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थानाध्यक्ष डिलारी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत ढकिया व अन्य संबंधित ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेमपूर्वक और मिल-जुलकर त्यौहार मनाने की अपील की।

on 12 March
user_Vimal Kumar Bishnoi
Vimal Kumar Bishnoi
Classified ads newspaper publisher Thakurdwara, Moradabad•
on 12 March
e8ede470-4001-4242-b2e4-05fa07de3d23

पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा श्री आशीष प्रताप सिंह ने अलविदा जुमा और ईद उल फितर के पर्व पर, शांति व सौहार्द बनाए रखने की क्षेत्रवासियों से की अपील थाना डिलारी परिसर में अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों और चौकीदारों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा श्री आशीष प्रताप सिंह ने की। क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों से ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण

05b11a2a-d47e-4054-8589-f9b2f49106f2

ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने न दें। यदि किसी गांव में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और संभ्रांत व्यक्ति मिलकर उसका निपटारा करें। उन्होंने समस्या पैदा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि ग्राम, थाना या तहसील क्षेत्र में कोई भी विवाद नहीं होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उनका सीयूजी नंबर 24 घंटे खुला रहता है और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल थानाध्यक्ष को सूचित

4d88bcd4-ce84-42fd-a885-e7f574e62f4e

किया जाए। उन्होंने अफवाहों को न फैलाने और न ही फैलने देने पर जोर दिया। यातायात नियमों के संबंध में, क्षेत्राधिकारी ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की बात कही, क्योंकि इससे उनके चोटिल होने का खतरा रहता है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और वाहन पर तीन सवारी न बैठाने का भी निर्देश दिया, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भंगेला ने भी शांतिपूर्ण ढंग से ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने

2e486b53-e964-4fd5-ac16-9a9773e20a6b

ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता की दृष्टि से चौकीदारों को एक बेंत, एक विसिल और एक टार्च भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, डिलारी थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थानाध्यक्ष डिलारी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत ढकिया व अन्य संबंधित ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेमपूर्वक और मिल-जुलकर त्यौहार मनाने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    1
    कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है
डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां:
डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की 
भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है 
कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया  इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे 
सुरक्षा व्यवस्था:
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे 
विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी)
सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया:
शिक्षित बनो
संगठित बनो
संघर्ष करो 
उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Khalid Ali
    1
    Post by Khalid Ali
    user_Khalid Ali
    Khalid Ali
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​चांदपुर: प्रतिष्ठित व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
    1
    ​चांदपुर: प्रतिष्ठित व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
    user_Focus Aap Tak News Chanel
    Focus Aap Tak News Chanel
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Dhampur लालच में दोस्त की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
    1
    Dhampur लालच में दोस्त की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Moradabad थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर दो सगे भाईयों के मध्य हुए झगड़े व मारपीट की घटना में गम्भीर चोट के कारण 01 व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद ने दी जानकारी
    1
    Moradabad थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर दो सगे भाईयों के मध्य हुए झगड़े व मारपीट की घटना में गम्भीर चोट के कारण 01 व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद ने दी जानकारी
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।
    5
    अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धूमधाम से निकाली 135 वी अम्बेडकर शोभा यात्रा / झांकिया बनी आकर्षण का केन्द्र ठाकुरद्वारा। 135 वी डा, भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास मनाई गई। नगर जयंती पर शोभा यात्रा परंपरागत तरीके से अम्बेडकर पार्क से शुरू हुई । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई शोभा यात्रा में झांकिया आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी, व अजय यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणी सेना न सयुक्त रूप से शुभारंभ किया। 135 वीं अम्बेडकर जयंती पर शोभा यात्रा से पूर्व कांशीपुर चुुंगी स्थित अम्बेडकर पार्क पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी, अजय यादव ने बाबा साहब के जन्म की हार्दिक बधाई देते हुए बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलने का आहवान किया। इसके बाद गत वर्षो की भांति नगर में डॉ0 भीमराम अम्बेडर जयंती पर निकालने वाले विशाल शोभायात्रा मंगलवार को नगर के अम्बेडकर पार्क से शुरू हुई । शोभा यात्रा नगर के मोहल्ला गिलोवाला मस्जिद चौराहा , रामलीला छहराहा, बड़ा बाजार, कोतावाली चौराहा, गंज बाजार, बुध बाजार, तिकोनिया बस स्टैंड पर होती हुई शोभा यात्रा वापस अम्बेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा में शामिल बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर , चन्द्र शेखर आजाद सहित अन्य झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। बाद में अम्बेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहेब संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वही क्षेत्र के ग्राम कुआखेड़ा खालसा में भी बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई व शोभायात्रा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। एडवोकेट पीयूष चौहान, अंशुल कुमार, शिवराम सिंह, डा० रामपाल सिंह गौतम शिवकिशोर, कालू सिंह गौतम राजेंद्र सिंह ,शेर सिंह सागर राकेश सागर रोहित सिंह, धर्मेन्द्र जाटव अर्जुन चेतन, गौतम सागर प्रदीप जाटव, रोहित गब्बर, रंजीत कुमार, सुशील सागर सोनू जाटव ,अंकित सागर,अनुराग सागर,अंकुल कुमार, धर्मवीर , शोभित जग्गा, राहुल , राजू (जय सिंह), श्योराज सिंह ,अर्जुन सागर पूर्व , गौरवच जाटव, ईश्वर सागर, मोहित ,आदित्य , सुशील सागर, तरूण सागर, प्रिन्स कुमार, विशाल जाटव, बिट्टू चौहान, रोमेश, ऋषभ, योवांग (छोटू), राजू, अंशुल कुमार, शिवोम सागर,रविप्रकाश, धर्मेन्द्र सागर घननेंद्र शर्मा सही अन्य मौजूद रहे।
    4
    धूमधाम से निकाली 135 वी अम्बेडकर शोभा यात्रा / झांकिया बनी आकर्षण का केन्द्र
ठाकुरद्वारा। 135 वी डा, भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास मनाई गई। नगर जयंती पर  शोभा यात्रा परंपरागत तरीके से    अम्बेडकर पार्क से  शुरू हुई । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई शोभा यात्रा में  झांकिया आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी, व अजय यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणी सेना न सयुक्त रूप से शुभारंभ किया।	   
135 वीं अम्बेडकर जयंती पर शोभा यात्रा से पूर्व कांशीपुर चुुंगी स्थित अम्बेडकर पार्क पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी, अजय यादव  ने बाबा साहब के जन्म की हार्दिक बधाई देते हुए बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलने का आहवान किया। इसके बाद गत वर्षो की भांति नगर में डॉ0 भीमराम अम्बेडर जयंती पर निकालने वाले विशाल शोभायात्रा मंगलवार को  नगर के अम्बेडकर पार्क से  शुरू हुई । शोभा यात्रा नगर के मोहल्ला गिलोवाला मस्जिद चौराहा , रामलीला छहराहा, बड़ा बाजार, कोतावाली चौराहा, गंज बाजार, बुध बाजार, तिकोनिया बस स्टैंड पर होती हुई  शोभा यात्रा वापस  अम्बेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा में शामिल बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर , चन्द्र शेखर आजाद सहित अन्य झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी  रहीं। बाद में  अम्बेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसमें  बाबा साहेब  संविधान निर्माता  के जीवन  पर प्रकाश डाला गया। वही  क्षेत्र के ग्राम कुआखेड़ा खालसा में भी बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई व शोभायात्रा का  आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। एडवोकेट पीयूष चौहान, अंशुल कुमार, शिवराम सिंह, डा० रामपाल सिंह गौतम शिवकिशोर, कालू सिंह गौतम  राजेंद्र सिंह ,शेर सिंह सागर  राकेश सागर रोहित सिंह, धर्मेन्द्र जाटव  अर्जुन चेतन, गौतम सागर प्रदीप जाटव, रोहित गब्बर, रंजीत कुमार, सुशील सागर  सोनू जाटव ,अंकित सागर,अनुराग सागर,अंकुल कुमार, धर्मवीर , शोभित जग्गा, राहुल , राजू (जय सिंह), श्योराज सिंह ,अर्जुन सागर पूर्व , गौरवच जाटव, ईश्वर सागर, मोहित ,आदित्य , सुशील सागर, तरूण सागर, प्रिन्स कुमार, विशाल जाटव, बिट्टू चौहान, रोमेश, ऋषभ, योवांग (छोटू), राजू, अंशुल कुमार, शिवोम सागर,रविप्रकाश, धर्मेन्द्र सागर घननेंद्र शर्मा सही अन्य  मौजूद रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा,जय भीम' के नारों से गूँजा क्षेत्र
    1
    कांठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा,जय भीम' के नारों से गूँजा क्षेत्र
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
    1
    ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
    user_Focus Aap Tak News Chanel
    Focus Aap Tak News Chanel
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.