अमरोहा में धूमधाम से निकली अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।
अमरोहा में धूमधाम से निकली अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव
अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान
गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में
बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और
बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।
- अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।5
- Post by India News1
- कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए1
- सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई UP 37 टूरिस्ट ढाबे की वारदात जिसमें पूर्व मंत्री मदन चौहान भारतीय किसान यूनियन BKU भानु प्रताप के बीच विवाद को लेकर किसान यूनियन भानु प्रताप के समर्थकों ने पूर्व मंत्री मदन चौहान के खिलाफ थाना सिंभावली में तहरीर देकर किसान यूनियन भानु प्रताप जिंदाबाद और पूर्व मंत्री मदन चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाए जिसमें आने वाले 17 तारीख को लेकर पूर्व मंत्री मदन चौहान को किसान यूनियन भानु प्रताप के समर्थकों ने दी बड़ी चुनौती कहा आने वाले 17 तारीख को पूर्व मंत्री मदन चौहान के गढ़मुक्तेश्वर में कार्यालय का घेराव करेंगे दिन प्रति दिन मामला ज्यादा ही सुर्खियों में चल रहा है। रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता1
- Post by शीशपाल सिंह कश्यप4
- Moradabad थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर दो सगे भाईयों के मध्य हुए झगड़े व मारपीट की घटना में गम्भीर चोट के कारण 01 व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद ने दी जानकारी1
- अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।2