जोया–संभल मार्ग पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर घायल अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।
जोया–संभल मार्ग पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर घायल अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो
गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।
- कांठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा,जय भीम' के नारों से गूँजा क्षेत्र1
- अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन नूरपुर खुर्द (अमरोहा): आज स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूर्ण की और देश को एक महान संविधान दिया। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एम. एच. रिज़वी ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ महापुरुषों के संघर्षों से अवगत कराना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। वाइस-प्रिंसिपल राजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- मेरा नाम मोहम्मद शाहरुख खान है मेरा फोन नंबर 72480588131
- दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास मात्र 5 रुपये के गुटखे की कीमत को लेकर हुए छोटे से विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस घटना में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 3 अप्रैल 2026 की तड़के आजादपुर मंडी में नाजिम (उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी, पेशे से ट्रक/सब्जी ड्राइवर) चाय की दुकान पर कुछ खाने गए थे। इसी दौरान 19 वर्षीय चाय विक्रेता राहुल (दिल्ली के लिबासपुर का रहने वाला) से गुटखे की कीमत को लेकर उनके बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ते ही राहुल ने गुस्से में चाकू निकालकर नाजिम पर हमला कर दिया, जिससे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजिम को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ### पुलिस की कार्रवाई महेंद्र पार्क थाना पुलिस को PCR कॉल मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू (सब्जी काटने वाला चाकू) भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। राहुल ने अपराध कबूल भी कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में मृतक के साथियों ने लूट की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में मुख्य वजह गुटखे की कीमत वाला विवाद ही बताया जा रहा है।1
- Post by Gulfam Saifi prees repotar2
- हसनपुर। कोतवाली इलाके के गांव गंगा चोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गये। कलयुगी चाचा की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। गांव निवासी सुनील से उसके भाई तीरथ की पत्नी सर्वेश देवी जबरदस्ती दूध लेती थी। मंगलवार की सुबह सर्वेश देवी ने सुनील से दूध मांगा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि तीरथ ने सुनील के चूल्हे पर पतीली में उबल रहे दूध में लात मार दी। जिससे सुनील के 3 मासूम बच्चे वैष्णवी 10 वर्ष, मनीष 8 वर्ष व अनुष्का गर्म दूध की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। पीड़ित सुनील का कहना है कि उसके भाई ने जानबूझकर गर्म दूध की पतीली में लात मारी है ताकि वहां बैठे उसके बच्चे जल जाये। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद तीरथ फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। आनन-फानन में बच्चों अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया दूध की पतीली में लात मारे जाने की सूचना मिली है। यह पारिवारिक मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक1
- कनिका शर्मा के बाद रिद्धिमा शर्मा को वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने खरी खोटी सुनाई, वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका दीक्षित ने रिद्धिमा शर्मा को चेलेंज देते हुए कहा , " अगर ब्राह्मण की औलाद है तो आजा फेस टू फेस बात कर , क्या पीठ पीछे भोंक रही है , सामने आकर बात कर अगर दम है तो और तेरे ऊपर एक वीडियो बना दी जिसमे तुझे मिर्ची लग गयी " ,1