पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलसे हसनपुर। कोतवाली इलाके के गांव गंगा चोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गये। कलयुगी चाचा की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। गांव निवासी सुनील से उसके भाई तीरथ की पत्नी सर्वेश देवी जबरदस्ती दूध लेती थी। मंगलवार की सुबह सर्वेश देवी ने सुनील से दूध मांगा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि तीरथ ने सुनील के चूल्हे पर पतीली में उबल रहे दूध में लात मार दी। जिससे सुनील के 3 मासूम बच्चे वैष्णवी 10 वर्ष, मनीष 8 वर्ष व अनुष्का गर्म दूध की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। पीड़ित सुनील का कहना है कि उसके भाई ने जानबूझकर गर्म दूध की पतीली में लात मारी है ताकि वहां बैठे उसके बच्चे जल जाये। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद तीरथ फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। आनन-फानन में बच्चों अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया दूध की पतीली में लात मारे जाने की सूचना मिली है। यह पारिवारिक मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलसे हसनपुर। कोतवाली इलाके के गांव गंगा चोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गये। कलयुगी चाचा की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। गांव निवासी सुनील से उसके भाई तीरथ की पत्नी सर्वेश देवी जबरदस्ती दूध लेती थी। मंगलवार की सुबह सर्वेश देवी ने सुनील से दूध मांगा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर वह आग बबूला हो गई। आरोप
है कि तीरथ ने सुनील के चूल्हे पर पतीली में उबल रहे दूध में लात मार दी। जिससे सुनील के 3 मासूम बच्चे वैष्णवी 10 वर्ष, मनीष 8 वर्ष व अनुष्का गर्म दूध की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। पीड़ित सुनील का कहना है कि उसके भाई ने जानबूझकर गर्म दूध की पतीली में लात मारी है ताकि वहां बैठे उसके बच्चे जल जाये। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद तीरथ फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास
के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। आनन-फानन में बच्चों अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया दूध की पतीली में लात मारे जाने की सूचना मिली है। यह पारिवारिक मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।2
- अन्धविश्वास ने ली 13 साल के मासूम की जान अस्पताल नहीं बाबा के पास ले गए1
- कांठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा,जय भीम' के नारों से गूँजा क्षेत्र1
- सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।2
- डिलारी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 135 वीं जयंती नगर डिलारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l कमेटी के उपाध्यक्ष मास्टर अजय राज सिंह ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर बच्चों से बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया साथ ही केक काटकर और शरबत वितरण खीर प्रसाद के रूप में वितरण कर डॉ अंबेडकर की 135 बी जयंती मनाई l इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहां की समाज में सामान शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया वह आज भी प्रेरणादायक है l कार्यक्रम में बलराम सिंह ,मास्टर रणवीर सिंह ,ओमपाल सिंह, मोनू , संजीव ,श्रीकांत, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार ,रोहित कुमार ,अभिषेक कुमार ,जितेंद्र कुमार आदि की उपस्थिति रहें l1
- सबसे बड़ी पंचायत राजा का ताजपुर मैं आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान के जन्म दाता बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वा जन्मदिन बहुत धूम धाम से मनाया गया. कार्यकर्म मैं भाजपा नेता सुमित विश्वकर्मा ने कहा की डॉ भीम राव अम्बेडकर वो हीरा हैं जिन्होंने संसार के अँधेरे को दूर किया. आज हम जो आजादी से जी रहे हैं सब बाबा साहब की देन है. प्रोग्राम मैं रविदास कमेटी के सभी पदा धिकारीयों को पटका पहनाकर और बाबा भीम राव अम्बेडकर जी का छाया चित्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया. उस्मान सिद्दीकी की रिपोर्ट भीम वार्ता संवाददाता जिला सेह प्रभारी बिजनौर.3
- Post by Gulfam Saifi prees repotar3
- अमरोहा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक युवा कलाकार ने अपनी कला के जरिए उन्हें खास अंदाज में नमन किया। नगर निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने दीवार पर कोयले से बाबा साहेब का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवंत करने का प्रयास किया। कोयले की साधारण लकीरों से तैयार यह चित्र राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। चित्र में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और गंभीरता को बखूबी उकेरा गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। स्थानीय लोगों ने ज़ुहैब खान की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे अंबेडकर जयंती पर एक प्रेरणादायक संदेश बताया। चित्रकार ज़ुहैब खान का कहना है कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनकी जयंती पर इस तरह की कला के माध्यम से उन्हें याद करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कोयले से चित्र बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन इसी माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है।2